Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label समस्याओं का समाधान. Show all posts
Showing posts with label समस्याओं का समाधान. Show all posts

जनता के बीच जाकर समस्याओं का समाधान करना ही सुशासन का उद्देश्य: सांसद बृजमोहन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : सुशासन तिहार के अवसर पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड एवं अरविंद दीक्षित वार्ड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में भाग लिया।


इन कार्यक्रमों के माध्यम से सांसद अग्रवाल ने जनता से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

उन्होंने कहा कि, “जनता के द्वारा चुनी गई भाजपा सरकार का संकल्प है कि वह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेगी और उसका समाधान करेगी। यही असली सुशासन है।”

कार्यक्रम में लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, पीएम आवास, नल कनेक्शन, गैस कनेक्शन, महतारी वंदन योजना, श्रमिक कार्ड, राशन कार्ड जैसी अनेक समस्याओं को रखा। सांसद अग्रवाल ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का आश्वासन दिया और संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि यह सुशासन तिहार केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शासन को जनता के द्वार तक पहुँचाने की एक मजबूत कड़ी है।

कार्यक्रम में पार्षद प्रदीप वर्मा,पार्षद एवं जोन 10 अध्यक्ष सचिन मेघानी, पार्षद अमर गिदवानी जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे .

समस्याओं का समाधान और जनता से संवाद होगा आसान

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम जनता से जुड़ने का है सशक्त माध्यम, आमजनमानस में बढ़ेगा सरकार के प्रति विश्वास


जनदर्शन कार्यक्रम महज जनता से भेंट करने का माध्यम ही नहीं है, यह एक ऐसा विश्वास का सेतु है, जिसमें संवाद भी है और समस्याओं के समाधान के साथ प्रदेश का विकास भी समाहित है। अरसे बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम प्रारंभ होने जा रहा है। इस जनदर्शन कार्यक्रम का लोगों को बेसब्री से इंतजार भी था। वे अपने मुखिया से मिलकर अपना सुख-दुख साझा तो करते ही है, इसके साथ ही संवाद के माध्यम से प्रदेश के विकास की अवधारणा को लेकर अपना मंतव्य प्रकट करते हैं। आदिवासी मुख्यमंत्री होने के साथ ही सरलता, सहजता का पर्याय विष्णुदेव साय अपने मुख्यमंत्री निवास में 27 जून से प्रातः 11 बजे जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से सीधे संवाद स्थापित करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जनता से सीधे जुड़ने का प्रयास उनके धरातल से जुड़े रहने का अहसास कराता है। साधारण से ग्रामीण परिवार वाले पृष्ठभूमि से आए मुख्यमंत्री साय गरीबों के साथ जरूरतमंदों के लिए अब आसानी से उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री जैसे पद पर जहां निरन्तर व्यस्तताएं होती है और सभी लोगों तक पहुंच पाना और उनकी समस्याओं को, उनकी बातों को सुन और समझ पाना चुनौती है, ऐसे में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन करके प्रदेश भर की जरूरतमंद जनता से मुलाकात करने का निर्णय साहसिक और सराहनीय भी है।

वैसे तो प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय राजधानी स्थित अपने निवास में और जिलों के कार्यक्रमों में आम जनता से निरन्तर मुलाकात करते रहते हैं और उनकी समस्याएं भी सुनते रहते हैं। उन्होंने अपने गृहग्राम बगिया में आम जनता की समस्याओं को सुनने और निराकृत करने अलग से कैम्प भी बनवाया है। वे जब अपने गृहग्राम जाते हैं तो भी बड़ी सहजता से आमजनों से मुलाकात कर समस्या का निराकरण करते नजर आते हैं। वे जब नहीं होते हैं तो उनके मार्गदर्शन में उनकी पत्नी द्वारा भी आमजनों से मुलाकात की जाती है। जरूरतमंदों को मार्गदर्शन किया जाता हैं। गृहग्राम बगिया में जनदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री ने अनेक लोगों की समस्याओं का निराकरण किया है। एम्बुलेंस भेजकर गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार भी कराए हैं। ऐसे ही जशपुर जिले की निवासी सुकांति बाई चौहान है, जिनका पैर खाना बनाते समय आग में झुलस गया था। वह चलने में असहाय थी। जनदर्शन के माध्यम से जब मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह बात आई तो उन्होंने रायपुर में सुकांति बाई का उपचार करवाया। उपचार के बाद स्वस्थ हुई सुकांति बाई जब अपने पैरों में खड़ी हो गई तो मुख्यमंत्री साय ने उनसे फोन पर बात कर हालचाल भी जाना। आर्थिक तंगी झेल रही सुकांति बाई के लिए मुख्यमंत्री के गृहग्राम बगिया का जनदर्शन कितना लाभदायक साबित हुआ यह तो वह ही जानती है, लेकिन असहाय और जरूरतमंद महिला के प्रति मुख्यमंत्री ने जो किया, यह उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री साय न सिर्फ गृहग्राम बगिया में लोगों की समस्याएं सुनते हैं, वे राजधानी रायपुर निवास में और विभिन्न कार्यक्रमों में भी आमजनों के आवेदन प्राप्त कर उसके निराकरण की दिशा में कार्यवाही करते हैं। मुख्यमंत्री निवास में प्रतिदिन सैकड़ों लोग उनसे मिलने आते हैं। वे बहुत ही सहृदयता से उनकी बातें सुनते, समझते हैं। अब जबकि उन्होंने सप्ताह में गुरूवार के दिन अपने निवास में जनदर्शन कार्यक्रम प्रारंभ करने का निर्णय लिया है, ऐसे में प्रदेश भर की जनता से उनका सीधा संवाद होगा। सरगुजा से लेकर बस्तर तक के आमजनों की समस्याएं-शिकायतें मुख्यमंत्री द्वारा आसानी से सुनी जाएगी और जाहिर है कि प्रदेश के मुखिया तक बात पहुंचने से उनकी समस्याओं के समाधान में गतिशीलता नजर आयेगी। आम जनता की मुख्यमंत्री तक पहुंच, एक ओर शासन-प्रशासन में सुशासन के वातावरण को और प्रकाशमान करेगा, वहीं जनमानस का विश्वास सरकार के प्रति मजबूत होकर निखरेगा। मुख्यमंत्री साय द्वारा सप्ताह में गुरूवार के दिन जनदर्शन कार्यक्रम करने का यह निर्णय आम जनता के प्रति उनकी निकटता, उनके समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और जनता के प्रति एक जिम्मेदार मुख्यमंत्री होने का फर्ज निभाने जैसा है और निःसंदेह इस कार्यक्रम से समस्याओं के समाधान और जनता से संवाद आसान होगा।

-कमलज्योति (सहायक संचालक)

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.