Media24Media.com: सदस्यता अभियान

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सदस्यता अभियान. Show all posts
Showing posts with label सदस्यता अभियान. Show all posts

26 सितंबर को रायपुर आएंगे भाजपा अध्यक्ष नड्डा, सदस्यता अभियान पर लेंगे बड़ी बैठक

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान जेपी नड्डा सदस्यता अभियान को लेकर बड़ी बैठक लेंगे।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा संगठनात्मक बैठक लेंगे और सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही वे भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में लगी स्मृति प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन भी राजधानी  रायपुर आएंगे। यात्रा के दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी निकाय चुनाव तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को प्रत्येक बूथ में 100 सदस्य बनाएगी भाजपा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के देशभर में चल रहे सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा के लिए शनिवार को नई दिल्ली में बैठक हुई। सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताया की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, सदस्यता अभियान की राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी विजया राहटकर ने सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा की तथा सदस्यता अभियान को और अधिक तेज गति प्रदान कर निर्धारित अवधि में लक्ष्य अर्जित करने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सदस्यता टोली की सदस्य व सांसद रूपकुमारी चौधरी ने हिस्सा लिया।


सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताया कि देशभर में 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य जिसमें से चार करोड़ सदस्य अभी तक बनाए जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ भी तेजी से अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर बढ़ रहा है अभी तक 17 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं।
सदस्य प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताया कि विशेष रूप से 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर सदस्यता को लेकर बृहद योजना बनी है। जिसमें 25 सितंबर को ही प्रत्येक बूथ में 100 सदस्य बनाने की रणनीति तैयार की गई।
उन्होंने बताया कि प्रतिभा पंजीयन का जो नवाचार सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है उसकी प्रशंसा राष्ट्रीय नेतृत्व ने की।

अनुराग सिहदेव ने कहा कि अंतागढ़ के नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नायक सदस्यता अभियान की पर्ची लेकर जाते समय बाढ़ में बह गए थे। इसकी जानकारी बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व को दी।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने कहा समर्पण और परिश्रम का जीता जागता उदाहरण है राधेलाल नायक जी। इन जैसे कर्मठ कार्यकताओ के प्रयास से ही भाजपा आज दो सदस्यों वाली पार्टी से होकर लगातार तीसरी बार देश की सेवा कौसर प्राप्त करने वाली पार्टी बन गई है।

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया बूथों में सदस्यता अभियान का शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद । महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शुक्रवार को बूथों में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इसकी शुरुआत शिवशक्ति केंद्र नयापारा के बूथ क्रमांक 181 में कार्यकर्ताओं और नागरिकों को भाजपा के टोल फ्री नम्बर 8800002024 पर मिस्ड कॉल से भाजपा का सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान का आगाज किया।


ज्ञात हो कि 2 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे भारत में शुरू किया गया है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को शहर के बूथों में इस अभियान का शुभारंभ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा किया गया। शिवशक्ति केंद्र नयापारा पहुंचे विधायक ने सबसे पहले शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। फिर बूथ क्रमांक 181 में कार्यकर्ताओं और नागरिकों टोल फ्री नंबर के माध्यम से भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की शुरुआत 1951 में भारतीय जनसंघ के रूप में हुई थी। आपातकाल के बाद मुंबई के अधिवेशन में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई, तब से भाजपा की यात्रा शुरू हुई। एक समय हमारे पास केवल दो सासंद थे। वहीं आज केंद्र सहित गठबंधन की 13 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें है। कार्यकर्ता हमारी पार्टी के रीढ़ है, हमारी पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है। इसी कारण देशभक्त नागरिक भाजपा से जुड़ रहें हैं। जल्द ही हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरू बनाने के सपने को साकार करेंगे। साथ ही उन्होंने बूथ अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान के जरिए जुड़ने के लिए प्रेरित करने कहा।

यह रहे मौजूद
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, शहर मण्डल महामंत्री प्रकाश शर्मा, सदस्यता शहर की प्रभारी पार्षद मीना वर्मा, बूथ प्रभारी गोपाल वर्मा, भाजपा नेता दिनेश रूपरेला, आंनद गिरी, आकाश पांडे, भगवती करकसे, सुनीता साहू, अभिषेक पांडे, ललित मांझी, कस्तूरी, समीर करकसे सहित आमजन उपस्थित थे।

महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने सदस्यता फार्म भरकर जिला में सदस्यता अभियान की शुरूआत की

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने  गांधी कांग्रेस भवन में सदस्यता फॉर्म भरकर सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर, महासमुंद शहर ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल, महासमुंद ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद ने भी सदस्यता फार्म भरा। कांग्रेस पार्टी देश भर में सदस्यता अभियान के जरिए करोड़ों लोगों को अपने साथ जोड़ रही है। आईसीसी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी 10 लाख से अधिक लोगों को कांग्रेस की सदस्यता देने का लक्ष्य रखा है।

महासमुंद कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने बताया कि 11 नवंबर को प्रदेश कार्यकारिणी, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्षों की बैठक छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी सचिव सप्तागिरी उल्का की अध्यक्षता में दुर्ग राजीव भवन में संपन्न हुई थी। जहां पर सभी पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि कांग्रेस सदस्यता अभियान और 14 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक जन जागरण अभियान के जरिए घर-घर तक कांग्रेस पार्टी पहुंचेगी।

जिले में सदस्यता अभियान की शुरूआत 

डॉ रश्मि चंद्राकर ने आगे कहा कि आज देश भाजपा की वजह से बहुत परेशान है। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बनी हुई है। जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से महंगाई ने भी जनता को बहुत परेशान किया है। मोदी सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह से फेल हो गई है। लोगों की जेबों में डाका डाला जा रहा है। जनता भाजपा से पीछा छुड़ाने के लिए कांग्रेस के साथ जुड़ना चाहती है और अपने हक की आवाज को मजबूत करना चाहती है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस सदस्यता अभियान एवं जन जागरण अभियान चलाते हुए यह फैसला लिया है कि जनता का अधिकार कांग्रेस पार्टी जरूर दिलाकर रहेगी। जनता के साथ कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से अब तक हमेशा खड़ी थी और खड़ी रहेगी।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व विधायक मकसूदन लाल चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर,महामंत्री संजय शर्मा,संयुक्त महामंत्री सोमेश दवे,प्रभारी महामंत्री शहर गुरमीत चावला,गौरव चंद्राकर,डॉ.तरुण साहू,हुलास गिरी गोस्वामी,उपाध्यक्ष राजू साहू,प्रदीप चंद्राकर,अभय सिंह सोनवानी, सुनील चंद्राकर,जावेद चौहान,तुलसी साहू पार्षद अमन चंद्राकर,अक्षय साकारकर,लखन चंद्राकर,किशन देवांगन,लहरी सिंह ठाकुर,मनोहर ठाकुर,गिरजा शंकर चंद्राकर,युसूफ सैफी,सतीश कन्नौजे,बलदाऊ बांदे,सरपंच अन्नू चंद्राकर,शकुन चंद्राकर,ममता चंद्राकर,लक्ष्मी सोनी,भारत बुंदेला,चंद्रेश साहू,कुणाल चंद्राकर,लालू पटेल  कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.