Media24Media.com: सत्यापन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सत्यापन. Show all posts
Showing posts with label सत्यापन. Show all posts

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2023 का साक्षात्कार स्थगित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2023 के अंतर्गत 242 पदों के लिए निर्धारित दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार कार्यक्रम जो 14 अक्टूबर 2024 से 5 नवंबर 2024 के बीच होना था, स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय आयोग में नए सदस्यों और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बोर्ड का पुनर्गठन करने के कारण लिया गया है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक से मिली जानकारी के अनुसार संशोधित साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी की जाएगी।

शिक्षक पद की ऑनलाइन काउंसिलिंग 08 से 10 फरवरी तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में शिक्षक पद हेतु अभ्यर्थियों की चतुर्थ चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 08 फरवरी दोपहर 12 बजे से 10 फरवरी संध्या 05 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाईट https://eduportal.cg.nic.in के माध्यम से प्रारंभ की जा रही है। उक्त काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार शिक्षक पद के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in पर देखी जा सकती है।

उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस काउंसिलिंग में कुल 1342 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। शालाओं के आबंटन पश्चात् अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन आबंटित संभाग के कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, बस्तर/सरगुजा में किया जाएगा। अभ्यर्थी समस्त आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों, अभिलेखों सहित निर्धारित समयावधि में कार्यालय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग में उपस्थिति सुनिश्चित करेगें। दस्तावेज सत्यापन तिथि की सूचना अभ्यर्थियों के लागिन आई.डी. तथा पंजीकृत मोबाईल नंबर पर पृथक से प्रदान की जायेगी।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक

No comments Document Thumbnail

गौरेला पेंड्रा मरवाही। कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के संबंध में बैठक ली। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने धान खरीदी केंद्र के प्रबंधकों, फड़ प्रभारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरो को नियमानुसार धान खरीदी करने, फसल पैदावार के अनुसार निर्धारित मात्रा में टोकन जारी करने, टोकन सत्यापन के बाद ही धान खरीदी करने और अवैधानिक रूप से धान परिवहन की सूचना मिलने पर तत्काल सूचित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने सभी समिति प्रबंधक एवं फड़ प्रभारी को उन्हें संलग्न किए गए समितियों-उपार्जन केंद्रों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और 26 नवंबर रविवार तक भौतिक सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार,  खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, सहायक पंजीयक सहकारी संस्था, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भी उपस्थित थे।


 

छत्तीसगढ़ : बेरोजगारी भत्ता के लिए 23 दिनों में आवेदन एक लाख से पार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में 01 अप्रैल 2023 को बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया। शासन की इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं में काफी उत्साह दिख रहा है। योजना के तहत केवल 23 दिनों के भीतर ही 40 हजार से ज्यादा आवेदकों को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया गया है।

योजना के तहत अब तक बेरोजगारी भत्ता के पोर्टल पर 1,00,002 आवेदन मिले है और इनमें से दस्तावेज सत्यापन के बाद 57,207 लोगों को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत करने की अनुशंसा भी कर दी गई है। मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा के अनुरूप बेरोजगारी भत्ते की राशि 2,500 रूपए सीधे आवेदकों के बैंक खाते में डीबीटी द्वारा ट्रांसफर की जा रही है। योजना का उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगारों को प्रतिमाह 2,500 रूपए का भत्ता देने के साथ-साथ उन्हें कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाना है।

उल्लेखनीय है कि बेरोजगारी भत्ता योजना के शुभारंभ के पहले ही दिन 1 अप्रैल को शाम 5 बजे की स्थिति में इस पोर्टल में 4269 पंजीयन प्राप्त हुए थे। युवाओं का कहना है कि राज्य शासन से हर माह मिलने वाली 2500 रूपए की मदद उनके केरियर बनाने की राह में आने वाली आर्थिक कठिनाईयों को हल करने में काफी मददगार होगी। योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के हाथों बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश पाने वाले हितग्राही अत्यंत प्रसन्न नजर आ रहे थे, उन्होंने 1 अप्रैल को ही बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया था और उसी दिन उनका आवेदन स्वीकृत भी हो गया।

गौरतलब है कि पूर्व में संचालित बेरोजगारी भत्ता योजना की तुलना में वर्तमान में लागू योजना कहीं अधिक सफल है। वर्ष 2015 में बंद की गई बेरोजगारी भत्ता योजना में अधिकतम 22 हजार आवेदकों को ही बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत किया गया था, जबकि नई योजना के अंतर्गत पहले 23 दिनों में ही 40 हजार से ज्यादा आवेदकों का भत्ता स्वीकृत किया जा चुका है।

हर दिन, 24 घंटे खुला है बेरोजगारी भत्ता पोर्टल

बेरोजगारी भत्ता योजना का पोर्टल 01 अप्रैल 2023 प्रातः से आवेदकों के लिए प्रारंभ हो चुका है। आवेदकों द्वारा इस पोर्टल पर पहले दिन से ही बड़ी संख्या में आवेदन किया जा रहा है। आवेदकों का कहना है कि पोर्टल द्वारा आवेदन करना बहुत ही आसान है, जिसमें वे आवश्यक समस्त दस्तावेजों को भी अपलोड कर रहे हैं, इस कार्य में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।

बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है और ना ही पोर्टल के खुलने या बंद होने का समय तय किया गया है। पोर्टल समस्त दिनों के लिए 24 घंटे खुला है, आवेदक इस पोर्टल पर अपनी सुविधा अनुसार कभी भी आवेदन कर सकते हैं। बेरोजगारी भत्ता योजना के आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक है। योजना के लिए आवेदन किए जाने वाले वर्ष के 1 अप्रैल को आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम हायर सेकेण्डरी यानी
12वीं कक्षा पास हो। साथ ही छत्तीसगढ़ के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में पंजीकृत हो और आवेदन के वर्ष की 1 अप्रैल की स्थिति में हायर सेकेण्डरी या उससे अधिक योग्यता से उसका रोजगार पंजीयन न्यूनतम दो वर्ष पुराना हो। आवेदक की स्वयं का आय का कोई स्रोत न हो और आवेदक के परिवार के सभी स्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए से अधिक न हो। पारिवारिक आय हेतु तहसीलदार या उससे उच्च राजस्व अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र बेरोजगारी भत्ता की आवेदन तिथि से 1 वर्ष के अंदर ही बना हो।

पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा : दस्तावेज सत्यापन 19 दिसम्बर को

No comments Document Thumbnail

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा राजनांदगांव जिले में पटवारी के कुल 15 पदों के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। परीक्षा के मेरिट के आधार पर 15 पदों के लिए 45 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन हेतु चिन्हांकित किया गया है। 



चिन्हांकित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन चयन समिति द्वारा सोमवार 19 दिसम्बर 2022 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 44 भू-अभिलेख शाखा राजनांदगांव में किया जाएगा। निर्धारित तिथि को दस्तावेजों के सत्यापन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को पुन: सत्यापन हेतु नहीं बुलाया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट https://rajnandgaon.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.