Media24Media.com: सड़कों

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सड़कों. Show all posts
Showing posts with label सड़कों. Show all posts

सड़कों के निर्माण में दिखनी चाहिए तेजी - कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज पदभार संभालते ही पहले दिन जिले में सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि अभी सड़क निर्माण कार्य के लिए सबसे अनुकूल समय है। ऐसे में पूरी क्षमता से काम हो और निर्माण कार्यों में तेजी दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे हर हफ्ते काम की समीक्षा करेंगे और मौके पर जाकर नियमित रूप से मुआयना भी करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में कहीं कोई दिक्कत आ रही हो तो उसकी सूचना दें, ताकि समस्या का तत्काल निराकरण हो।

कलेक्टर सिन्हा ने आज विभिन्न विभागों द्वारा जिले में करवाए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की अब तक की प्रगति और आगे की कार्ययोजना की सड़कवार समीक्षा की। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन अभियंता से खरसिया से छाल से हाटी से धरमजयगढ़-पत्थलगांव मार्ग, रायगढ़ से धरमजयगढ़ मार्ग, घरघोड़ा से पूंजीपथरा मार्ग व घरघोड़ा से लैलूंगा मार्ग के विभिन्न हिस्सों में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि काम की गति बढ़ानी होगी।

कलेक्टर सिन्हा ने पीएमजीएसवाई, नेशनल हाईवे, एडीबी, सेतु निर्माण विभाग के काम-काज की भी समीक्षा की। कुछ भू-अर्जन के मामलों की जानकारी भी विभागीय अधिकारियों ने दी। कलेक्टर सिन्हा ने ऐसे मामलों को तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यपालन अभियंता पीएमजीएसवाय से सड़कों के निर्माण के साथ ही मेंटेनेंस के बारे में भी पूरा ब्यौरा लिया।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अबिनाश मिश्रा, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय, जिला परिवहन अधिकारी दुष्यंत रायस्त, ईई पीडब्ल्यूडी आर.के.खाम्बरा सहित पीएमजीएसवाई, नेशनल हाईवे, एडीबी, सेतु निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़क बनने से खुले संभावनाओं के द्वार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण एवं मरम्मत को लेकर लगातार कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश से प्रदेश की जनता के सुमम आवागमन के लिए सभी जिलों में सड़कों के कार्य लगातार जारी है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़क निर्माण होने से आवागमन सुगम होने के साथ ही वहां विकास के द्वार खुले हैं। राज्य शासन द्वारा आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, नवीनीकरण एवं मरम्मत को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जा रहा है। विभिन्न मार्गों का चौड़ीकरण, नवीन सड़क निर्माण एवं मार्गों का डामर नवीनीकरण कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है।


मार्गों में डामरीकरण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो रही है। शासन द्वारा बीते 4 वर्षों में राजनांदगांव, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखण्ड के अंतर्गत 64 मार्ग लंबाई 193.49 किलोमीटर के निर्माण एवं नवीनीकरण हेतु 128 करोड़ 18 लाख 91 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। अब तक 30 करोड़ 89 लाख 93 हजार रूपए की लागत से 22.55 किलोमीटर सड़क डामरीकरण, 54.80 किलोमीटर लंबी सड़क का डामर तथा नवीनीकरण कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत कुल 99 मार्गों के लंबाई 19.77 किलोमीटर हेतु 11 करोड़ 55 लाख 20 हजार रूपए का पहुंच मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें 5 करोड़ 68 लाख 93 हजार रूपए की लागत से 11.60 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। भवनों के अंतर्गत 26 भवनों के निर्माण हेतु 19 करोड़ 67 लाख 21 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। 6 करोड़ 80 लाख 20 हजार रूपए की लागत से भवन निर्माण किया गया है। 2 करोड़ 33 लाख 98 हजार रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

इस सड़क से रोज गुजरते हैं अधिकारी-नेता, कोई नहीं ले रहा सुध : अशवन्त तुषार साहू

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। सरकार चाहे कितना भी सड़कों के गड्ढा मुक्त होने का दावा करे, लेकिन  शहर की कई प्रमुख सड़कें ऐसी हैं जो बेहद खस्ताहाल हैं। ये सड़कें शासन के दावों की पोल खोल रही हैं। खास बात तो यह है कि गड्ढों में तब्दील हो चुकीं इन सड़कों के निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जनप्रतिनिधि हो या अधिकारी, उनकी गाड़ियां भी इन्हीं सड़कों में बने गड्ढों से होकर निकलती हैं, जबकि सरकार ने सत्ता में आते ही सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का फरमान दिया था।


महासमुंद से तुमाडबरी जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। कई स्थानों पर तो गड्ढों में सड़क को तलाशना पड़ता है। अक्सर लोग गिरकर घायल भी हो जाते हैं। लोग अनेक बार इसको बनवाने की मांग कर चुके हैं पर उनकी मांग पर कभी गौर नहीं किया गया है। लिहाजा
, इस सड़क की हालत और भी ज्यादा दयनीय होती जा रही है शारदा मंदिर पास से , एकता चौक ,ओवरब्रिज के नीचे से व रेलवे फाटक जाने वाली सड़क पर हर समय लोगों का आवागमन रहता है। इस सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जो हर किसी के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इस सड़क से रोजाना अधिकारी-नेता भी गुजरते हैं, मगर किसी को सड़क ठीक कराने के लिए कोई सुध नहीं आती। ऐसे में लोग भी जनप्रतिनिधियों के साथ ही पालिका प्रशासन को कोसते थक नहीं रहे हैं।


महासमुंद शहर रोड को जोड़ने वाली सड़क अपना वजूद ही खोती जा रही है।  सड़क पर लंबा गड्ढा है, जिसमें बिना बरसात के ही जलभराव हो जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। तुमाडबरी में आत्मानंद स्कूल खोलने के बाद से स्कूली बच्चों का आना जाना और लोगों का ज्यादा आवागमन रहता है। महासमुंद की ओर से आने वाले चार और दोपहिया वाहन वाले इसी सड़क से गुजरते हैं। कई स्थान पर तो सड़क ही गायब हो गई है। यहां के लोगों का कहना है कि समझ में नहीं आता कि उन्हें किस बात की सजा दी जा रही है, जो आज तक किसी ने इसके निर्माण की सुध नहीं ली है।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.