Media24Media.com: सड़क दुर्घटना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सड़क दुर्घटना. Show all posts
Showing posts with label सड़क दुर्घटना. Show all posts

छत्तीसगढ़ : कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम सड़क दुर्घटना में घायल, CM ने की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह हादसा बेमेतरा से रायपुर लौटते समय रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास हुआ। दुर्घटना में मंत्री नेताम के साथ उनके अन्य साथी भी घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल राहत और बेहतर इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से रायपुर ले जाया जा रहा है। घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार मुहैया कराया और उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया।


आपको बता दें कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है, और स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों को और कड़ा कर दिया है। मंत्री और उनके सहयोगियों के स्वास्थ्य को लेकर सभी की नजरें अस्पताल से आने वाली ताजा खबरों पर टिकी हैं।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने सड़क हादसे में घायल हुए मंत्री नेताम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सीएम साय ने कहा कि कैबिनेट के हमारे वरिष्ठ साथी रामविचार नेताम जी के कार दुर्घटना में चोटिल होने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रभु श्रीराम से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

सड़क दुर्घटना में एक पैर गंवा चुके नंदकुमार को मुख्यमंत्री साय की पहल पर मिला कृत्रिम पैर, सीएम कैंप कार्यालय में लगाई थी गुहार, सीएम साय का जताया आभार..

No comments Document Thumbnail

 जशपुरनगर। सड़क दुर्घटना में अपना एक पैर गंवा चुके नंदकुमार के लिए एक नई उम्मीद की किरण तब आई जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें कृत्रिम पैर उपलब्ध कराया गया। इस मदद से नंदकुमार की जिंदगी में फिर से एक नई शुरुआत हुई और उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।


बगिया कैंप कार्यालय बगिया में नंदकुमार ने लगाई थी मदद की गुहार

एक पैर गंवा चुके नंदकुमार जो दुर्घटना के बाद जीवन में कई परेशानियों से जूझ रहे थे, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में जाकर अपनी समस्या का आवेदन दिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से कृत्रिम पैर की मांग करते हुए अपनी स्थिति को साझा किया। उनकी इस गुहार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तुरंत संज्ञान में लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि नंदकुमार को जल्द से जल्द कृत्रिम पैर उपलब्ध कराया जाए।इसके बाद इन्हें रायपुर भेज कर इन्हें कृत्रिम पैर दिलाया गया।अब वह फिर से बिना परेशानी से अच्छे से चल फिर रहा है,और बहुत खुश है,उन्होंने सीएम साय का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापन सौंपा है।


नंदकुमार के चेहरे पर फिर से लौटी मुस्कान

मुख्यमंत्री की इस पहल के बाद जिले के फरसाबहार तहसील क्षेत्र के केरसई निवासी नंदकुमार को कृत्रिम पैर प्रदान किया गया, जिसके बाद उनके चेहरे पर एक नई मुस्कान देखने को मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कृत्रिम पैर उनके लिए एक नई जिंदगी जैसा है। अब वे सामान्य जीवन की तरफ वापसी कर सकते हैं और एक बार फिर से अपने पैरों पर खड़े होकर जीवन की चुनौतियों का सामना करने को तैयार हैं।

बगिया कैंप कार्यालय: जरूरतमंदों के लिए आशा का केंद्र

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया, जो इस तरह की जनसहायक पहलों के लिए जाना जाता है, अब लोगों के बीच आशा का केंद्र बन चुका है। यहां न केवल नंदकुमार जैसे व्यक्तियों को मदद मिल रही है, बल्कि अन्य जरूरतमंद लोग भी अपनी समस्याओं को लेकर यहां आकर सहायता प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस पहल की व्यापक स्तर पर सराहना हो रही है, क्योंकि यह साबित करता है कि राज्य सरकार समाज के कमजोर और जरूरतमंद तबके की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। बगिया कैंप कार्यालय अब उन लोगों के लिए एक प्रतीक बन गया है जो जीवन की कठिनाइयों से जूझ रहे हैं और किसी प्रकार की सहायता की उम्मीद कर रहे हैं।इस प्रकार, नंदकुमार की यह कहानी एक उदाहरण बन गई है कि कैसे सरकार और समाज के सहयोग से जीवन में नई उम्मीदें और खुशियाँ लौट सकती हैं।

Road Accident: शव लेकर आ रही एंबुलेंस ट्रक से टकराई, दो की मौत

No comments Document Thumbnail

Road Accident : एमपी में रोजाना प्रदेश के कई जिलों से सड़क दुर्घटना की खबरें सामने आ रही है। अब मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में भीषण हादसा हो गया है, यहां 5 साल के बच्चे का शव ले जा रही एंबुलेंस आगे जा रहे ट्राले में घुस गई। इस हादसे में दो की दर्दनाक मौत हो गई है।


ये हादसा रायसेन जिले के सांची थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां बच्चे का शव ले जा रही एंबुलेंस आगे जा रहे ट्राले में घुस गई। इस हादसे में बच्चे की दादी जयंती मिश्रा और एंबुलेंस ड्राइवर अरबाज खान की मौत हो गई। बच्चे के पिता व दो अन्य लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि, परिवार सागर जिले के बंडा के ग्राम भेड़ा का रहने वाला है। बच्चे को किडनी प्रॉब्लम थी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। ऐसे में बच्चे का शव ले जा रही दादी और ड्राइवर की हादसे में मौत हो गई है।

बता दें कि एमपी में अधिकतर हादसे वाहनों की तेज रफ्तार एवं असावधानी के कारण ही हो रहे है। वाहनों की रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण रोजाना सड़कें खून से लाल हो रही हैं, ऐसे में कई जिलों से दुर्घटना की खबरें सामने आ रही है।

बीते दिनों ही इससे पहले उमरिया और शहडोल जिले की सीमा पर पाली भीषण कार एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में शहडोल खनिज विभाग के निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी और अविनाश दुबे (लोक सेवा प्रबंधक) शामिल थे। जानकारी के अनुसार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी जिसके करण यह हादसा हुआ था ।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.