Media24Media.com: सचिव

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सचिव. Show all posts
Showing posts with label सचिव. Show all posts

स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने चिकित्सालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने रविवार को रात आठ बजे कवर्धा जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डो का भ्रमण कर मरीजों से इलाज के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने रात्रिकालीन ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों और अन्य स्टॉफ की जानकारी ली।
                    

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने उन्हें जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। परदेशी ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए अस्पताल द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर सुधार के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के सचिव परदेशी ने चिकित्सालय में आपातकालीन वार्ड, एसएनसीयू और सर्जिकल वार्ड का निरीक्षण कर वहां इलाजरत मरीजों से चर्चा की।
                  

उन्होंने मेडिकल वार्ड में उपचाररत मरीजों तथा उनके परिजनों से चर्चा कर चिकित्सालय की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जानकारी ली। परदेशी ने एनआरसी और पीडियाट्रिक वार्ड का अवलोकन कर वहां मौजूद शिशु रोग विशेषज्ञ से अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा। कबीरधाम जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल, सीएमएचओ-सह-सिविल सर्जन डॉ. सूर्यवंशी और जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती सृष्टि शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

गौठान के कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में दो पंचायत सचिव निलंबित

No comments Document Thumbnail

मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत राजपुर एवं उजियारपुर के पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी.एस. राजपूत द्वारा उक्त दोनों ग्राम पंचायत सचिवों के निलंबन की कार्रवाई उनके द्वारा गौठान के कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में की गई है। ग्राम पंचायत राजपुर के सचिव अर्जुन लाल यादव द्वारा गौठान में गोबर खरीदी नहीं कराने एवं गौठान कार्य में सहयोग नहीं करने तथा ग्राम पंचायत उजियारपुर के सचिव बलरामदास मानिकपुरी द्वारा गौठान में हो रहे निर्माण कार्य,

टीकाकरण कार्य में सहयोग नहीं करने एवं शासन की फ्लैगशिप योजना के क्रियान्वयन में रूचि नहीं लेने के मामले में निलंबित किया गया है। निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में अर्जुन लाल यादव का मुख्यालय जनपद पंचायत मुंगेली और बलरामदास मानिकपुरी का मुख्यालय जनपद पंचायत लोरमी निर्धारित किया गया है।

एक करोड़ 17 लाख की लागत से मुढ़ेना रोड का होगा कायाकल्प

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। मुख्य मार्ग से ग्राम मुढ़ेना तक सड़क का कायाकल्प होने जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 17 लाख की मंजूरी मिली है। संसदीय सचिव विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के 13 सड़कों के निर्माण के लिए आठ करोड़ 65 लाख 41 हजार की स्वीकृति मिली है। जिस पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग से ग्राम मुढ़ैना तक पहुंच मार्ग के जर्जर होने के कारण लंबे समय से ग्रामीण इस दिशा में मांग कर रहे थे।  जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव चंद्राकर ने ग्राम मुढ़ैना तक सड़क निर्माण के लिए शासन का ध्यानाकर्षित कराया।

 


संसदीय सचिव के प्रयास से क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए मिली साढ़े आठ करोड़ की स्वीकृति

जि पर सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 17 लाख 20 हजार की स्वीकृति मिली है। इसी तरह संसदीय सचिव चंद्राकर की पहल पर दो करोड़ 85 लाख 25 हजार की लागत से झलप रोड से ग्राम पथर्री तक, दो करोड़ 9 लाख 99 हजार की लागत से ग्राम नरतोरा से भटगांव तक, 33 लाख 72 हजार की लागत से मुख्य मार्ग से ग्राम भावा तक, 35 लाख 62 हजार रूपए की लागत से ग्राम तुरेंगा से कोलपदर तक, 18 लाख 25 हजार रूपए की लागत से मुख्य मार्ग से ग्राम नवागांव तक, 23 लाख 64 हजार रूपए की लागत से ग्राम सिरगिड़ी तक, 24 लाख 68 हजार की लागत से ग्राम अमोरा से कछारडीह तक,

31 लाख 87 हजार की लागत से ग्राम भोरिंग से कुकराडीह तक, 24 लाख 56 हजार रूपए की लागत से झलप रोड से गा्रम गोड़पाली तक, 19 लाख चार हजार रूपए की लागत से सिरपुर मेन रोड से पासीद तक, 28 लाख 59 हजार रूपए की लागत से मुख्य मार्ग से ग्राम डूमरपाली तक 13 लाख रूपए की लागत से ग्राम जामपाली तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। ग्राम मुढ़ेना तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने पर सरपंच गोवर्धन बांधे, गजेंद्र साहू, नरोत्तम सिन्हा, दर्शन बारले, उर्वशी सिन्हा, संतोषी निषाद, गीता निषाद, लक्ष्वंतीन कोसले, प्रमोद सोनवानी, चंद्रिका सोनवानी, सेवकराम निषाद, अन्नू निषाद, योगेश सिन्हा, तोरण लाल सिन्हा, सुरेंद्र बंजारे, जनक निषाद, प्रहलाद सिन्हा आदि ग्रामीणों ने ससंदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.