Media24Media.com: सकारात्मक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label सकारात्मक. Show all posts
Showing posts with label सकारात्मक. Show all posts

युक्तियुक्तकरण से कोकड़ी प्राथमिक शाला को मिला नया शिक्षक, शिक्षा व्यवस्था में आएगा सकारात्मक बदलाव

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन द्वारा विद्यालयों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की पहल का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। महासमुंद विकासखंड के ग्राम कोकड़ी (ग्राम पंचायत खट्टर) स्थित प्राथमिक शाला में वर्षों बाद एक अतिरिक्त शिक्षक की पदस्थापना की गई है। इससे विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और संचालन व्यवस्था में स्पष्ट सुधार की उम्मीद की जा रही है।

प्रधानपाठक गेंदलाल कोकड़िया ने जानकारी दी कि विद्यालय पिछले लगभग 20 वर्षों से केवल एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा था। एक ही शिक्षक को सभी कक्षाओं को पढ़ाने, प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी उठानी पड़ती थी, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना बेहद कठिन हो गया था।

अब युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत हेमंत कुमार देवांगन को अतिरिक्त शिक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है। इससे विद्यालय में कक्षाओं का उचित विभाजन संभव होगा और दोनों शिक्षक मिलकर पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने, विद्यार्थियों की समझ को गहराई देने तथा व्यक्तिगत मार्गदर्शन देने में सक्षम होंगे।

प्रधानपाठक ने बताया कि पहले पठन-पाठन के अलावा अन्य गतिविधियों के लिए समय नहीं मिल पाता था, लेकिन अब खेल, कला, पुस्तकालय संचालन, विज्ञान आधारित गतिविधियाँ जैसी सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकेगा। इससे विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

गांववासियों और पालकों में इस सकारात्मक बदलाव को लेकर उत्साह है। उनका विवास है कि अब उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ समुचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। यह नियुक्ति न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि पूरे समुदाय के लिए एक नई उम्मीद की तरह है। युक्तियुक्तकरण की यह पहल दूरस्थ व ग्रामीण अंचलों में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीपावली के शुभ अवसर पर पिपरिया नगर पंचायत को दी करोड़ों रूपए के विकास कार्याे की सौगत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज दीपावली के शुभ अवसर पर जन आकाक्षांओं के अनुरूप 7 करोड़ 37 लाख 60 हजार रूपए की लागत से 44 विकास मूलक कार्यों की सौगात दी। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने पिपरिया नगर पंचायत को 4 करोड़ 46 लाख 60 हजार रूपए की लागत से स्वीकृत 43 अलग-अलग विकास मूलक कार्यों का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्याे में सीसी रोड़, सामुदायिक भवन, बाउन्ड्रीबाल निर्माण कार्य, आरसीसी नाली निर्माण, पाथवे निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, सौंदर्यीकरण, एलईडी स्ट्रीट लाईट, मंच निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्य शामिल है। इसके साथ ही 2 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से भेलवाभांवर मार्ग का भूमिपूजन किया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ये सभी निर्माण कार्य पिपरिया क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा और क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देंगे। उन्होंने बताया कि यह परियोजनाएं नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने में सहायक होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगर का समुचित विकास करना है और जनता की जरूरतों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पिपरिया नगर पंचायत के ये विकास कार्य क्षेत्रवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में और भी नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। पिपरिया में शुरू किए जा रहे ये कार्य यहां की जनता के जीवन स्तर को सुधारने में मील का पत्थर साबित होंगे। इन विकास कार्यों से न केवल बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि होगी बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास भी होगा। हमारी कोशिश है कि हर व्यक्ति को बेहतर सड़के, स्वच्छ वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिलें, ताकि क्षेत्र का भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने कहा कि पिपरिया के विकास के लिए यह केवल शुरुआत है। हमारा लक्ष्य है कि यहां के लोगों को हर संभव सुविधा मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो। ये विकास कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार करेंगे। हम चाहते हैं कि पिपरिया का हर नागरिक गर्व महसूस करे और इस क्षेत्र को एक नया स्वरूप मिले।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगर पंचायत पिपरिया में वार्ड क्रमांक 2 गोवर्धन नाविक के घर पास सामदायिक भवन व इंटर लाकिंग कार्य लागत 14.33 लाख, वार्ड क्र. 15 जोगी डबरी से नहर पार तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य लागत 6 लाख 32 हजार, जोन क्र. 01 एवं 02 पानी टंकी रिनोवेशवन व बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य 18 लाख 24 हजार, वार्ड क्र. 15 तालाब से सोसायटी व सुरेश साहू, विजय साहू के घर के पास तक आर.सी. नाली एवं सी.सी. रोड निर्माण लागत 7.65, वार्ड क्र. 15 भारत माता चौंक से मंगल भवन तक पाथवे निर्माण कार्य 18 लाख 2 हजार, वार्ड क्र. 12 सांस्कृतिक मंच के पास इंटर लाकिंग कार्य लागत 2 लाख 74 हजार, वार्ड 15 सामु स्वा. केन्द्र से गेट तक पाथवे निर्माण कार्य लागत 18 लाख 66 हजार, वार्ड क्र. 15 रामकुमार केशरी के घर पास बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य लागत 1 लाख 61 हजार, वार्ड क्र. 05 संदीप दानी घर से गनपत गुप्ता घर, गणेश चन्द्राकर घर तक सी.सी. रोड निर्माण 4 लाख 19 हजार, वार्ड क्र. 09 पानी टंकी के पास सी.सी. रोड व बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य 8 लाख 42 हजार, वार्ड क्र. 11 बलदाऊ केशरी के दुकान के पीछे सामु भवन निर्माण कार्य लागत14 लाख 43 हजार, वार्ड क्र. 04 घनश्याम केशरी के घर पास सामुदायिक भवन उन्नयन निर्माण 6 लाख 32 हजार, वार्ड क्र. 15 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से पुष्पवाटिका उद्यान तक बाउण्ड्रीवॉल रिनोवेशन व गेट निर्माण 16 लाख 70 हजार, वार्ड क्र. 04 सामुदायिक भवन के पास मंच व सी.सी. रोड निर्माण 4 लाख 30 हजार

वार्ड क्र. 15 सामुदायिक भवन के पास मंच एवं इंटर लाकिंग कार्य 4 लाख 12 हजार, वार्ड क्र. 13 सामुदायिक भवन उन्नयन कार्य 1 लाख 29 हजार, वार्ड क्र. 15 आवास गृह से सुभाष के घर तक सी.सी. रोड निर्माण लागत  3 लाख 45 हजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाउण्ड्रीवॉल उन्नयन एवं सौन्दर्गीकरण कार्य लागत 19 लाख 32 हजार, सर्व समाज मांगलिक भवन से शंकर तालाब तक एल.ई.डी स्ट्रीट लाईट स्थापना (प्रकाश व्यवस्था) लागत 16 लाख 34 हजार, भारत माता चौंक से नहर पार तक एल.ई.डी स्ट्रीट लाईट स्थापना (प्रकाश व्यवस्था) लागत 16 लाख 28 हजार, वार्ड क्र. 15 शहीद स्मारक चौंक निर्माण/सौन्दयीकरण कार्य 11 लाख 48 हजार, वार्ड क्र. 15 हाट बाजार के पास भामासाह चौक सौन्दर्याकरण कार्य लागत 19 लाख 89 हजार और शास. उच्च.मा.वि. के पास छत्तीसगढ़ महतारी चौक सौन्दर्याकरण कार्य लागत 19 लाख 47 निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने इसी प्रकार वार्ड क्र. 01 मनोज वैष्णव के घर पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य लागत 3 लाख 54 हजार, वार्ड क 01 सुखराम साहू के घर पास मंच निर्माण कार्य लागत 4 लाख 56 हजार, वार्ड क्र. 09 फुलझर सतनामी के घर पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य 3 लाख 79 हजार, वार्ड क्र. 15 शिवकुमार साहू के घर से एस.एल.आर. एम. सेन्टर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य 8 लाख 73 हजार, धन्नू नाविक के घर पास सामु भवन उन्नयन व शौचालय निर्माण कार्य लागत 6 लाख 33 हजार, वार्ड  09 यात्री प्रतिक्षालय के पास रिटर्निंग वॉल व चबुतरा निर्माण कार्य लागत 8 लाख 15 हजार रूपए, वार्ड क्र. 15 सामुदायिक स्वा. केन्द्र आवास गृह के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य लागत 3 लाख 79 हजार रूपए, सर्व सामाजिक मांगलिक भवन से प्रवेश द्वार तक एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट (प्रकाश व्यवस्था) कार्य लागत 19 लाख 62 रूपए,

साक्षरता चौक से बड़े पुल तक एल.ई.डी. स्ट्रीट लाईट (प्रकाश व्यवस्था) कार्य लागत 11 लागत 61 हजार रूपए, वार्ड क्र. 15 राजेन्द्र साहू के घर पास मंच एवं इंटर लाफिंग कार्य निर्माण कार्य लागत 16 लाख 10 हजार रूपए, वार्ड 15 प्रवेश द्वार से कार्यालय नगर पंचायत भवन तक पाथवे निर्माण कार्य लागत 19 लाख 01 हजार रूपए, भारत माता बौंक से दैनिक बाजार तक बी.टी. रोड निर्माण कार्य लागत 17 लाख 48 रूपए, वार्ड क्र. 04 सामु, भवन के पास वॉल व इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य लागत 2 लागत 17 रूपए, लक्ष्मी चौक सौन्दर्याकरण कार्य लागत 5 लाख 82 हजार रूपए, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता चौक रिनोवेशन कार्य लागत 5 लाख 02 रूपए और वार्ड क्र. 09 जैतखाम चौक निर्माण कार्य14 लाख 26 हजार रूपए का विधिवत भूमिपूजन किया।

इसके साथ ही वार्ड 15 में पाईप लाईन विस्तार कार्य नलकूप खनन सहित लागत 18 लाख 81 हजार रूपए, शासकीय, सामुदायिक, सार्वजनित भवनों में रैन वाटर हार्वेटिंग निर्माण लागत 1 लाख 5 हजार रूपए, पेयजल व्यवस्था के लिए संचालित 46 नग हैंडपंपों के समीन रैन वाटर कार्य के लिए 4 लाख 60 हजार रूपए और निकाय क्षेत्रांतर्गत पेयजल व्यवस्था के लिए मिनी वाटर टैंक निर्माण व पाईप लाईन विस्तार कार्य नलकूप खान कार्य के लिए लागत 18 लाख 19 हजार रूपए का भी भमिपूजन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष  विक्की अग्रवाल, सहित जनप्रतिनिधि एम, पार्षदगण उपस्थित थे।

विशेष लेख : खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए बेहतर हो रहे माहौल का ही असर है कि यहां पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों के बड़े आयोजन होने लगे हैं। रायपुर में जब पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट, शंतरज और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तो इससे न केवल छत्तीसगढ़ की एक सकारात्मक छवि पूरे विश्व में निर्मित हुई, बल्कि यहां की संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान एवं प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानने का मौका मिला।

                                         

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को खेल का महाकुंभ बनाने के लिए किस कदर गंभीर है इस बात से पता चलता है कि राज्य में आवासीय एवं गैर आवासीय अकादमियों के निर्माण करने के साथ ही यहां के ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए वहां के भौगोलिक स्थिति और खेल कौशल के हिसाब से उस क्षेत्र में खेल अकादमी का निर्माण किया जा रहा है। इसी का असर है कि नारायणपुर जैसे दूरस्थ अंचलों से भी निकले प्रतिभावान खिलाड़ी आज अपने खेल जौहर से राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता की बात करें तो छत्तीसगढ़ में पहली बार रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 जनवरी 2023 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंतर्राष्ट्रीय मैच संपन्न हुआ। इसी तरह शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2021 में 02 से 21 मार्च तक आयोजित हुआ। 2022 में भी 27 सितंबर से एक अक्टूबर तक इस टूर्नामेंट का दोबारा आयोजन हुआ। इस टूर्नामेंट का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। इसमें भारत, साउथ अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, श्रीलंका की टीमों ने भाग लिया। लोगों को सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स, मुरलीधरण जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को खेलते देखने का भी मौका मिला।

                                        

इसी प्रकार 19 से 28 सितंबर 2022 को रायपुर में सी.एम. ट्राफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में भारत के 21 राज्यों के शतरंज खिलाड़ी सहित यूएसए रूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, यूएसए, कजाकिस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, किर्गिस्तान, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे व नेपाल के शतरंज के महारथी पहुंचे थे। इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों में 16 ग्रैंड मास्टर, 27 इंटरनेशनल मास्टर, 03 वीमेन ग्रैंड मास्टर, 11 वीमेन इंटरनेशनल मास्टर, 14 फीडे मास्टर, 375 इंटरनेशनल रेटेड प्लेयर्स समेत अन्य वर्गों के खिलाड़ी शामिल थे।  खिलाड़ियों को यहां की संस्कृति एवं अपनेपन ने काफी प्रभावित किया। उन्होेंने राज्य सरकार को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और दोबारा आयोजन होने पर फिर से यहां आने की बात कही।
राज्य में पहली बार रायपुर  में 20 से 25 सितम्बर 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मुख्यमंत्री ट्राफी इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस बैडमिंटन स्पर्धा में भारत के साथ ही श्रीलंका, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा और जाम्बिया के लगभग 550 बैडमिंटन खिलाड़ी शामिल हुए।

शैक्षणिक उपाधि के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास भी बेहद जरूरी: राज्यपाल सुश्री उइके

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में जेसीआई रायपुर के चेयरमेन राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में जेसीस ऑफ सुपर चैप्टर 2023 के नवनियुक्त अध्यक्ष सह प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। राज्यपाल सुश्री उइके ने जे.सी.आई. के सदस्यों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही नवनियुक्त अध्यक्षों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा कि लोगों का कार्य, उनके व्यक्तित्व पर निर्भर करता है। युवा हमारे देश के भविष्य हैं। उनके व्यक्तित्व एवं कौशल विकास की दिशा में लगातार कार्य करने की आवश्यकता है ताकि वे बेहतर कल का निर्माण कर सकें। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा राज्य के युवाओं के व्यक्तित्व विकास का कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। राज्यपाल ने जे.सी.आई. संस्था द्वारा इस दिशा में किये जा रहे प्रयास को सराहनीय बताया।

राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों से अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि किस तरह उन्होंने प्राध्यापक से राज्यपाल बनने तक का सफर तय किया। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि बतौर प्राध्यापक उन्होंने किस तरह संसाधनों के अभाव में भी शिक्षण कार्य किया। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में कार्य करने का अनुभव उनके जीवन का स्मरणीय समय रहा।

व्यक्तित्व विकास पर बात करते हुए राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि लोग बड़ी-बड़ी डिग्रियां ले लेते हैं, अच्छे नंबरों से पास हो जाते हैं, परन्तु व्यक्तित्व विकास न होने से उनका आचार-विचार और संस्कार प्रभावपूर्ण नहीं होता। व्यक्तित्व विकास से आत्मविश्वास बढ़ता है फलस्वरूप कार्यक्षमता बढ़ती है। राज्यपाल ने जेसिस द्वारा व्यक्तित्व विकास के लिए किये जा रहे कार्य को युवाओं के लिए मददगार बताया। उन्होंने कहा कि जेसीस यह भी प्रयास करें कि ग्रामीण अंचलों में लोगों का किस तरह से विकास किया जाए ताकि वे मुख्यधारा से जुड़कर समाज निर्माण में उल्लेखनीय योगदान दे पाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि जेसीस राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों से जुड़कर उनके व्यक्तित्व विकास में सहभागी बनें।

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा भी युवा विकास के अनेक कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। साथ ही राज्यपाल ने जे.सी.आई. के सदस्यों को प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त अभियान के बारे में बताया कि टी.बी. उन्मूलन के लिए केन्द्र सरकार कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। किन्तु टी.बी के संबंध में आम जनता में जागरूकता बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जे.सी.आई. को इस संबंध में जनजागरूकता के लिए आगे आना चाहिए। जेसीआई ने इस संबंध में सहयोग की बात कही।

इस अवसर पर जेसीस छत्तीसगढ़ के चेयरमेन राजेश अग्रवाल ने राज्यपाल से सभी नवनियुक्त अध्यक्षों का परिचय कराया। अग्रवाल ने जेसीस के द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल सुश्री उइके को बैज, मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

प्रतिस्पर्धा के इस दौर में मीडिया का अपने दायित्व और लक्ष्य पर कायम रहना एक चुनौती : सीएम भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के वर्तमान दौर में अपने लक्ष्य से न भटकना सही और सच्ची खबरें जनता तक पहुंचाना मीडिया के लिए एक चुनौती है। आज कई मीडिया समूह लोगों का का माइंड सेट करने का काम कर रहे है। नफरत का जहर फैलाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में निष्पक्ष रह कर सही, सकारात्मक और सुकून देने वाली खबरें जिससे जीवन की उम्मीद बनी रहे, बेहद जरूरी है। 

 मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के नए सैटेलाईट चैनल टीव्ही-24 का किया शुभारंभ 

मुख्यमंत्री भूपेष बघेल आज रायपुर के एक निजी होटल में टीव्ही-24 के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त बाते कहीं। मुख्यमंत्री ने टीव्ही-24 समूह के पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि लोगों की भावनाएं इस चैनल के माध्यम से सरकार तक पहुंचे और सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचे, यही अपेक्षा है।

उन्होंने कहा कि चैनल के माध्यम से ऐसी खबरे और कार्यक्रम प्रसारित होने चाहिए, जिससे तनाव भरी जिंदगी में उम्मीद बढ़े और जीवन में नया रास्ता मिले। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन कुलदीप जुनेजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पटकथा लेखक अशोक मिश्रा, सिने अभिनेत्री शशि शर्मा, आयुर्वेदाचार्य प्रकाश जी, कृष्णादास मानिकपुरी, टीव्ही-24 की मैनेजिंग डॉयरेक्टर श्रीमती ममता शर्मा, चेयर पर्सन मोहित साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रसिद्ध पटकथा लेखक अशोक शर्मा के आग्रह पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसिद्ध नाट्य निर्देशक स्वर्गीय हबीब तनवीर के स्मृति को अक्षुण्य बनाये रखने के लिए रायपुर के एक चौक/सड़क का नामकरण स्वर्गीय हबीब तनवीर के नाम पर किए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम को संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने भी सम्बोधित किया और अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ का यह नया चैनल टीव्ही-24 आम जनता की समस्याओं के सामने लाने और समाधान में मद्दगार साबित होगा। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और यहां के गौरव को आगे बढ़ाएगा। 

बदलता दंतेवाड़ाः नई तस्वीर : गौ धन से संवर रहा आदिवासी महिलाओं का जीवन

No comments Document Thumbnail

दंतेवाड़ा। जिले में गोधन न्याय योजना शुरू होने के बाद से यहां गोबर का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। आज गोधन न्याय योजना हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का बड़ा ज़रिया बन गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य राज्य शासन द्वारा शुरू की गई गोधन न्याय योजना के परिणाम सामने आने लगे हैं। लोगों में पशुपालन के प्रति रूचि बढ़ने लगी है। इस योजना से स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार तो मिल ही रहा है साथ ही किसानों में जैविक खेती का प्रचलन भी बढ़ रहा है। 



जिससे महिलाएं समूह द्वारा गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट खाद का निर्माण कर रही हैं। जिले के 108 गोठानों में महिला समूहों ने 14203 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद एवं 6839 सुपर कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया जा चुका है। इस प्रकार कुल 11289 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट और 6618 सुपर कम्पोस्ट खाद का विक्रय किया गया है। जिसमें 5558 हितग्राही लाभान्वित हुए है। जिले में गोधन न्याय योजना के तहत खरीदी की जा रही गोबर से विभिन्न उत्पाद बनाकर स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति न केवल मजबूत हो रही है बल्कि वे स्वावलंबी भी हो रही हैं।

गोबर कभी ग्रामीणों के लिए इस प्रकार आमदनी का माध्यम बनेगा इसकी कल्पना शायद किसी ने भी नहीं की होगी, लेकिन छत्तीसगढ़ की इस गोधन न्याय योजना ने यह सच कर दिखाया है। योजना से पशुपालकों, किसानों और समूह की महिलाओं के लिए अतिरिक्त आमदनी के रास्ते खुलने लगे हैं। कुछ समय पहले तक यहां की आदिवासी महिलाएं खेतों में काम करती नजर आती थी। इसके बावजूद घर की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय थी। लेकिन अब इन्हीं महिलाओं ने गाय के गोबर को अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करने का माध्यम बना लिया है। इससे ग्रामीणों का जीवन बेहतर हो रहा है। निश्चित रूप से यह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में उठाया जा रहा कारगर कदम है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.