Media24Media.com: संस्कृति मंच

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label संस्कृति मंच. Show all posts
Showing posts with label संस्कृति मंच. Show all posts

जन संस्कृति मंच का 16वां राष्ट्रीय सम्मेलन : रविभूषण अध्यक्ष और मनोज सिंह महासचिव चुने गए

No comments Document Thumbnail

रायपुर। फासीवाद के खिलाफ देश की सांस्कृतिक शक्तियों को एकजुट करने के संकल्प के साथ जन संस्कृति मंच का दो दिवसीय 16वां राष्ट्रीय सम्मेलन 9 अक्टूबर को सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के आखिरी दिन प्रतिनिधियों ने 141 सदस्यीय राष्ट्रीय परिषद और 37 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव किया। प्रसिद्ध हिन्दी आलोचक रविभूषण जन संस्कृति मंच के नए अध्यक्ष चुने गए। पत्रकार और संस्कृतिकर्मी मनोज कुमार सिंह दुबारा महासचिव चुने गए। प्रतिनिधियों द्वारा चुने गए परिषद ने जाने माने कवि लाल्टू, मदन कश्यप, वरिष्ठ कथाकार शिवमूर्ति, गुजरात के साहित्यकार भरत मेहता



प्रसिद्ध चित्रकार अशोक भौमिक, चर्चित रंगकर्मी जहूर आलम और रामजी राय को उपाध्यक्ष चुना। जन संस्कृति मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इन पदाधिकारियों के अलावा संजय जोशी, प्रणय कृष्ण, कौशल किशोर, जितेन्द्र कुमार, आशुतोष कुमार, संतोष झा, समता राय, अनिल अंशुमन, दीपक सिन्हा, सुरेन्द्र प्रसाद सुमन, मृत्युंजय, दुर्गा सिंह, रामनरेश राम, डीपी सोनी, सुधीर सुमन, जेवियर कुजूर, बलभद्र, अनुपम सिंह, हिमांशु पंड्या, उमा राग, रामायन राम, कैलाश वनवासी, प्रेमशंकर सिंह, आनंद बहादुर

सियाराम शर्मा, अवधेश त्रिपाठी और दीपक सिंह सर्वसम्मत से चुने गए। कार्यकारिणी में एक जगह रिक्त रखी गयी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी को यह अधिकार दिया गया कि बाद में वह कार्यकारिणी के लिए एक और सदस्य को चुने। सम्मेलन के दूसरे दिन सांगठनिक सत्र में महासचिव की रिपोर्ट, राज्यों व निकायों की रिपोर्ट पर प्रतिनिधियों ने चर्चा की और उसे पारित किया। सांस्कृतिक सत्र में प्रसिद्ध कवि देवी प्रसाद मिश्र, लाल्टू, पंकज चतुर्वेदी, जहूर आलम, देव शुक्ल, बलभद्र, आनंद बहादुर

घनश्याम त्रिपाठी, कमलेश्वर साहू, राजेश कमल, अनुपम सिंह,मुकुल सरल, प्रियदर्शन मालवीय, शंभू बादल, वासुकी प्रसाद उन्मत, विनोद सिंह ने कविता पाठ किया। इसी सत्र में बेगूसराय की रंगनायक द लेफट थियेटर ने भीष्म साहनी की कहानी अमृतसर आ गया है पर आधारित नाटक का मंचन किया। नाटक का निर्देशन दीपक सिन्हा ने किया। मंच पर एकल पात्र को विजय कृष्ण ने जीवंत किया। रायपुर के द इंडियन रोलर बैंड की शानदार प्रस्तुति के साथ सम्मेलन को समापन हुआ।

शब्द प्रसंग के तहत 13 अगस्त को दस कवि करेंगे कविता पाठ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। जन संस्कृति मंच की रायपुर ईकाई द्वारा 13 अगस्त को ' शब्द प्रसंग ' के तहत एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया है. इसमें छत्तीसगढ़ के दस उर्वर कवि स्थानीय वृंदावन हॉल सिविल लाइन में शाम साढ़े पांच बजे से अपनी कविताओं का पाठ करेंगे. जिन कवियों को जसम ने ससम्मान आमंत्रित किया है उनमें जया जादवानी, विनोद वर्मा, आलोक वर्मा, कमलेश्वर साहू, जिया हैदरी, आभा दुबे, सुमेधा अग्रश्री, बुद्धिलाल पाल, विनोद शर्मा शामिल हैं. कार्यक्रम का संचालन लेखिका कल्पना मिश्रा करेंगी जबकि कविता पाठ के उपरांत समीक्षक इंद्र कुमार राठौर प्रत्येक कवि की कविताओं पर सारगर्भित वक्तव्य देंगे.



इस मौके पर देश के चर्चित आलोचक प्रोफेसर सियाराम शर्मा, भुवाल सिंह, अंबरीश त्रिपाठी, अभिषेक पटेल, अशोक तिवारी, बृजेंद तिवारी, घनश्याम त्रिपाठी, पापा राव, वासुकि प्रसाद उन्मत, सुरेश वाहने, सुलेमान खान, नरोत्तम शर्मा, अमित चौहान, सृष्टि आलोक, आरती उपाध्याय, अखिलेश एडगर, डाक्टर दीक्षित, ऋषि गजपाल, किशन लाल और पत्रकार राजकुमार सोनी विशेष रुप से मौजूद रहेंगे. जन संस्कृति मंच की रायपुर ईकाई के अध्यक्ष आनंद बहादुर और सचिव मोहित जायसवाल ने इस अवसर पर सभी सुधि श्रोताओं, दर्शकों और साहित्यिकजनों से उपस्थित रहने की अपील की है.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.