Media24Media.com: संविदा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label संविदा. Show all posts
Showing posts with label संविदा. Show all posts

27 सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी पदों पर निकली संविदा भर्ती

No comments Document Thumbnail

सूरजपुर। पशु चिकित्सा संस्थानों में पशु चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढीकरण हेतु रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में स्थानीय व्यवस्था के तहत जिला प्रशासन के डी.एम.एफ. मद से 27 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। 

जिसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवार कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवा में 24 जुलाई से 07 अगस्त तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकतें है। संबंधित पद के विरुद्ध भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक प्रति स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र निर्धारित समय तक सीधे अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता हैं। संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदनों की जांच पश्चात अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा व साक्षात्कार का आयोजन 23 से 25 अगस्त की तिथि में सुनिश्चित किया गया है।

हड़ताल पर गए संविदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तीन दिवस के भीतर कार्य पर लौटने के आदेश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा संविदा पर कार्यरत अधिकारी/ कर्मचारियों की मांगों के संबंध में सहानुभूति पूर्वक विचार कर वेतन वृद्धि की घोषणा की गई है। इसके बाद भी शासन के ध्यान में यह लायी गई है कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत् विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा अधिकारी/कर्मचारियों अपनी मांगों के संबंध में अनाधिकृत रूप से निरंतर हड़ताल पर हैं एवं इस कारण से लोक हित / नागरिक सेवाएं तथा शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को असुविधा हो रही है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि वेतन वृद्धि के बाद भी संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा अपने कार्यों पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं। उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 की कंडिका 15 (1) के अनुसार आवरण नियम 1965 का उल्लंघन है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार हड़ताल पर गये संविदा अधिकारियों/ कर्मचारियों को तत्काल अपने कार्य पर उपस्थित होने के लिए संबंधित नियोक्ता द्वारा तीन दिवस की समयावधि के भीतर सूचना जारी करने की बात कही गयी है। 

आदेश में कहा गया है कि जिन सेवाओं के विषय में एस्मा (छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979) की धारा-4 की उपधारा (1) एवं (2) द्वारा प्रदस्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए लागू हो एवं जारी सूचना उपरांत भी संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के कार्य पर उपस्थित नहीं होने पर एस्मा अन्तर्गत कार्यवाई किया जाए। साथ ही नियमानुसार छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही की जाये एवं उनके स्थान पर अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों की वैकल्पिक व्यवस्था की जाये।

वाटरशेड योजनांतर्गत सचिव माईक्रोवाटरशेड (संविदा) भर्ती हेतु आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि 25 जनवरी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। वाटरशेड (WDC PMKSY 2.0 ) योजनांतर्गत माईक्रोवाटरशेड कमिटी अड़सेना- 1, अड़सेना- 2 बंगोली, पिकरीडीह, बरौंडा, गनियारी, माठ एवं मुड़पार-1 में सचिव माईक्रोवाटरशेड (संविदा) की कुल 08 पद अनारक्षित हेतु विज्ञापन कार्यालय उप संचालक कृषि रायपुर द्वारा जारी किया गया है। रिक्त पद की अधिक जानकारी हेतु रायपुर जिले की ऑफिसियल Website Raipur.gov.in में जाकर विज्ञापन एवं आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन पहुंचने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2023 है। आवेदन करने हेतु वांछित प्रमाण पत्र एवं अंकसूची की स्वप्रमाणित छायाप्रति निर्धारित आवेदन के साथ 25 जनवरी शाम 5 बजे तक पंजीकृत डाक एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय उप संचालक कृषि जिला रायपुर, कलेटोरेट कैम्पस, पिन कोड 492001 में आवेदन कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के संविदा में कार्यरत नौ अधिकारी-कर्मचारी को किया बर्खास्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा महिला बाल विकास विभाग जिला रायपुर अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, नवा बिहान, सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल गृह, बाल संप्रेषण गृह में संविदा में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों पर संविदा नियम अंतर्गत सेवा से बर्खास्तगी की कार्यवाही की गई है।



जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर ने बताया कि विभाग अधीन कार्यरत 9 अधिकारी-कर्मचारियों को खराब गोपनीय प्रतिवेदन, कार्य पर नियमित रूप से अनुपस्थिति, पीड़ित पक्ष से दुर्ववहार, महिला कर्मचारियों से दुर्वव्यहार की लंबे समय से शिकायत प्राप्त होने के आधार पर जिला स्तरीय चयन समिति के द्वारा अनुशंसा उपरांत कलेक्टर द्वारा सेवा बर्खास्त की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा संविदा भर्ती नियम 2012 के उपबंधो द्वारा कार्य की उपयुक्तता का आकंलन पश्चात इनकी सेवाए 31 अक्टूबर 2022 से स्वतः समाप्त मानी जाएगी।

ग्राम पंचायतों के डिजिटल सिग्नेचर का आप्राधिकृत उपयोग के मामले में ऑपरेटर बर्खास्त

No comments Document Thumbnail

कोण्डागांव। जिला पंचायत कोण्डागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत संसाधन केन्द्र माकड़ी में संविदा के रूप में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर भागीराम सोरी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सोरी के विरूद्ध यह कार्रवाई 9 ग्राम पंचायतों के डिजिटल सिग्नेचर को अवैधानिक रूप से अपने पास रखने और उसका आप्राधिकृत उपयोग करने के कारण की गई है। शासन स्तर पर भी इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। राज्य में डिजिटल सिग्नेचर का कहीं भी किसी भी स्थिति में आप्राधिकृत उपयोग न हो इसको लेकर सभी जिम्मेदार अधिकारियों को सतर्कता बरतने और ऐसे मामलों में दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।



 गौरतलब है कि 13 जुलाई को जनपद पंचायत माकड़ी के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत कोण्डागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने डाटा एंट्री ऑपरेटर भागीराम सोरी द्वारा 9 ग्राम पंचायतों के डीएससी (डिजिटल सिग्नेचर) को अवैधानिक रूप से अपने पास रखने और आप्राधिकृत रूप से उसका उपयोग किए जाने का मामला पकड़ा था। इस दौरान कार्यालय में मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए। वित्तीय लेनदेन से संबंधित इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आज जिला पंचायत कोण्डागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने डाटा एंट्री ऑपरेटर सोरी को तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त किए जाने का आदेश जारी किया है। डाटा एंट्री ऑपरेटरी सोरी द्वारा रखे गए सभी 9 ग्राम पंचायतों के डीएससी को संबंधित ग्राम पंचायतों को वापस कर दिया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.