Media24Media.com: संपूर्ण दिवस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label संपूर्ण दिवस. Show all posts
Showing posts with label संपूर्ण दिवस. Show all posts

7 से 9 जनवरी एवं 12 जनवरी को निर्वाचन क्षेत्र वाले समस्त मदिरा दुकानें बंद रहेंगी नगर निगम, त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन

No comments Document Thumbnail

रायगढ़। जिले के नगर निगम में पार्षद के उप निर्वाचन 2022-23 हेतु 7 जनवरी को शाम 5 बजे से 9 जनवरी 2023 मतदान समाप्ति तक तथा मतगणना के दिन 12 जनवरी 2023 को संपूर्ण दिवस देशी व विदेशी मदिरा दुकान चक्रधर नगर, किनारा होटल-बार को पूर्णत: बंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है।

उक्त शुष्क अवधि में समस्त देशी तथा विदेशी मदिरा (सीएस 2 घघ, एफएल 1 घघ एवं किनारा एफ.एल.-3 होटल बार) दुकानों को सील कर बंद करने हेतु अपर कलेक्टर रायगढ़ द्वारा आदेश जारी किया है। इसी तरह जिले के त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु 7 जनवरी से 9 जनवरी 2023 तक मतदान एवं मतगणना समाप्ति तक कम्पोजिट मदिरा दुकान पुसौर, विदेशी मदिरा दुकान पुसौर को पूर्णत:बंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त शुष्क अवधि में उक्त समस्त देशी तथा विदेशी मदिरा (सी.एस.2 घघ एवं एफ.एल.1 घघ)दुकानों को सील कर बंद रखे जाने हेतु आदेश जारी किया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.