Media24Media.com: संकुल समन्वयक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label संकुल समन्वयक. Show all posts
Showing posts with label संकुल समन्वयक. Show all posts

बुक स्कैनिंग कार्य में लापरवाही पर संकुल समन्वयक तत्काल प्रभाव से निलंबित

No comments Document Thumbnail

रायपुर। संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर के निर्देश पर बुक स्कैनिंग कार्य की समीक्षा हेतु सहायक संचालक श्रीमती उषा किरण खलखो एवं श्रीमती सुरेखा थानथराट द्वारा संकुल केन्द्र भूकेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान संकुल समन्वयक मनबोध नंद मूल पद शिक्षक, शा. पू. मा. शाला पौसरा, विकासखंड बसना महासमुंद द्वारा पुस्तक वितरण में चार दिवस की देरी एवं 08 विद्यालयों में कार्य प्रारंभ न होने की स्थिति के संबंध में संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। साथ ही 25 जून को आयोजित ऑनलाईन बैठक में भी वे अनुपस्थित रहे। पाठ्यपुस्तकों की डिलीवरी 21 जून को प्राप्त होने के बावजूद वितरण 25 जून को करने, स्कैनिंग कार्य में लापरवाही तथा विभागीय दिशा-निर्देशों की अवहेलना को गंभीर कदाचार एवं अनुशासनहीनता मानते हुए उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-03 के प्रतिकूल पाया गया।


संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर राकेश कुमार पाण्डेय ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक के  प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1) के तहत मनबोध नंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा तथा उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मगरलोड, जिला धमतरी नियत किया गया है।

बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले संकुल समन्वयक निलंबित

No comments Document Thumbnail

सुकमा। कलेक्टर हरिस एस. के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी नितिन डडसेना द्वारा कोण्टा विकासखण्ड के बंडा संकुल समन्वयक कट्टम नागेश (सहायक शिक्षक) को निलंबित किया गया है। संकुल समन्वयक कट्टम नागेश के द्वारा 11 अक्टूबर को आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने,  



प्रतिदिन शाला मॉनिटरिंग करने के निर्देशों का उल्लंघन और अपने पदीय दायित्व में लापरवाही बरतने के कारण उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में कट्टम नागेश का मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोण्टा नियत किया गया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.