Media24Media.com: श्रीराम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label श्रीराम. Show all posts
Showing posts with label श्रीराम. Show all posts

ग्रामीणों ने विधायक को छत्तीसगढ़ी व्यंजन "अरसा रोटी" से तौला

No comments Document Thumbnail

बसना। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुखीपाली (नहरपारा) में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा अखण्ड रामायण में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। ग्रामीणों ने फुलमाला पहनाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन "अरसा रोटी" से तौल कर भव्य स्वागत किया। उन्होंने रामचंद्र जी के छाया चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कमाना की।

इस अवसर पर विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए हमें रामायण के प्रत्येक पात्रों के जीवन चरित्र से सीख लेनी चाहिए। श्रीराम कथा हमें मर्यादा में रहना सिखाती है। भगवान श्रीराम का जीवन हमारे समाज के लिए एक आदर्श है। श्रीराम के जीवन के हर पहलू से एक नई सीख मिलती है। उनका जीवन हमारा सही मार्गदर्शन करता है। भगवान श्रीराम ने न केवल एक शिष्य के रूप में बल्कि एक पुत्र के रूप में,भाई के रूप में तथा राजा के रूप में समस्त मानव जाति का मार्गदर्शन किया है। जीवन में आने वाली समस्त परेशानियों और कष्टों के निवारण के लिए सच्ची श्रद्धा के साथ भगवान का स्मरण करें और विद्वान एवं सिद्ध संत महात्माओं के दिखाए सत्य मार्गों का अनुसरण करें।

इस अवसर पर सरपंच सुधीर प्रधान, कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, आयोजन समिति अध्यक्ष कमल पटेल, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि अनुप अग्रवाल, उपसरपंच प्रतिनिधि शिवचरण नायक, विनोद बारीक, आलोक त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, संजय अग्रवाल, विजय पटेल, सुमित अग्रवाल, लक्ष्मण प्रधान, सदानंद भोई, श्रीराम कथा आयोजन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं श्रोतागण उपस्थित थे।


हमारे पूर्वजों ने 150 साल पहले बता दिया था, इसी तिथि पर बनेगा श्रीराम का भव्य मंदिर : रामनामी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : 150 साल पहले हमारे पूर्वजों ने बता दिया था कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा शुक्ल पक्ष एकादशी से त्रयोदशी के बीच होगी। 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हो रही है। उसकी तिथि हमारे पूर्वजों ने पहले ही बता दी थी। हमारा मेला भी इसी तिथि में भरता है और अद्भुत संयोग है कि श्रीराम के भव्य मंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा इस समय हो रही है। पता नहीं क्या है इस तारीख में जो पंडित बता रहे हैं वही हमारे पूर्वजों ने भी बताई। ये राम ही बताएंगे। 



यह बात सक्ती जिले के जैजेपुर में चल रहे रामनामी मेला में आये  गुलाराम रामनामी ने बताई। गुलाराम और उनके साथी बताते हैं कि पूर्वजों की कही बात पूरा होने से हम लोग बहुत खुश हैं। रामनामी मेले के बारे में बताते हुए खम्हरिया से आये  मनहरण रामनामी ने बताया कि हर साल इसी तिथि में मेले का आयोजन होता है। एक साल महानदी के इस पार और एक बार महानदी के उस पार। मनहरण ने बताया कि 150 साल पहले से हम लोग भजन गाते आये हैं। पहले छोटे भजन गाते थे 15 साल से बड़े भजन की शुरूआत हुई। सरसकेला से आई सेजबना ने बताया कि मैं बचपन से भजन गाती हूँ। 



7 साल से राम नाम गोदवाया है। मेरे माता-पिता भी भजन गाते थे। यह चौथी पीढ़ी है जो भजन गा रही है। राम नाम की महिमा अपरंपार है। जिस परिसर में यह सब भजन गा रहे हैं। उस परिसर में भी उन्होंने राम नाम लिखवा लिया है। अपने घर में राम का नाम लिखा है। वस्त्रों में राम का नाम लिखा है।  रामनामी राम के नाम के उपासक हैं। रामनामियों ने कहा कि किसी भी रूप में राम को भजो, चाहे गेरुवा पहन कर भजो, चाहे मुंडन कराओ लेकिन भेदभाव न करो। छलकपट न करो। यही उनका संदेश है।


मेला परिसर के तीन किमी के दायरे में मांस-मदिरा नहीं- गुलाराम बताते हैं कि मेला परिसर के तीन किमी के दायरे में माँस-मदिरा निषेध है। जैसे लोग मंदिर में जूता छोड़कर जाते हैं। वैसा ही हम मानते हैं कि हमारे हृदय में राम का वास है। हमने शरीर के हर अंग में राम का नाम लिखा है तो हमने यह संकल्प लिया है कि हम अपने शरीर को दूषित नहीं कर सकते। इसलिए माँस-मदिरा से परहेज करते हैं। इसके साथ ही हम छल-कपट से भी दूर रहते हैं। गुलाराम कहते हैं कि राम सभी जाति धर्मों से परे सबके हैं।


 राम को भजै सो राम का होई- जैजेपुर में भजन जारी है। रामनामी मनहरण गा रहे हैं। जो राम को भजै सो राम का होई। जब उनको सुनते हैं तो भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी का भजन याद आता है जो भजे हरि को, सोही परम पद पायेगा। रामनामी अपनी हर बात में मानस का कोई दोहा अथवा कबीर का कोई दोहा गाते हैं। उन्होंने बताया कि हमने सब कुछ अपने राम को समर्पित कर दिया है।


राम नाम के हजारों किस्से हैं इनके पास-एक किस्सा बताते हुए मनहरण बताते हैं कि एक बार महानदी में बड़ी बाढ़ आई। इसमें कुछ रामनामी सवार थे और कुछ लोग सामान्य लोग थे। धार बहुत बढ़ गई। नाविक ने कहा कि अब राम नाम याद कर लो, सबका अंत याद आ गया है। फिर राम नाम का भजन गाया। फिर बहाव कम हो गया और सब सुरक्षित तट पर लौटे। ये 1911 की बात हैं। हम सबको यह बताते हैं। इसी दिन से मेला भरना शुरू हुआ।


आईये मिलकर एक पौधा लगाएं श्रीराम के नाम’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बच्चों को किया पौधों का वितरण

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मॉय एफ एम 94.3 के आईये मिलकर एक पौधा लगाएं श्रीराम के नाम कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने राम वनगमन पथ के प्रारंभिक नौ स्थलों के मिट्टी से लगाए गए पौधों को स्कूल के बच्चों को वितरित किया। इन पौधों को कौशल्या माता परिसर चंदखुरी में रोपण किया जाएगा।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम ने छत्तीसगढ़ में वनवास के दौरान सबसे अधिक लंबा समय गुजारा था। उनकी स्मृतियों को संजोने के लिए हमारी सरकार राम वन गमन पथ का निर्माण कर रही है और प्रथम चरण में 9 स्थानों को विकसित किया। इन 9 स्थानों से मिट्टी एकत्र कर लाई गई है, 

यह खुशी की बात है। हमने चन्दखुरी में माता कौशल्या मंदिर का निर्माण किया, जो विश्व में अकेला है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संसदीय विकास उपाध्याय, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेमहंत राम सुन्दर दास उपस्थित थे।

पूर्व सीएम का पलटवार: रमन बोले- जन-जन में बसे हैं श्रीराम, हिन्दुस्तान में आज तक ऐसे शब्दों का नहीं हुआ उपयोग

No comments Document Thumbnail

रायपुर। निर्देशक ओम राउत और निर्माता कृष्ण कुमार की फिल्म 'आदिपुरुष' के किरदारों और डायलॉग को लेकर देश सेमत छत्तीसगढ़ में भारी विरोध हो रहा है। कई थिएटर्स से इस फिल्म के पोस्टर हटा दिए गए हैं, तो कई जगहों पर प्रदर्शन चल रहा है। राज्य के सीएम भूपेश बघेल के बाद अब बीजपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी आपत्ति जताई है।


फ़िल्म आदिपुरुष को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राम और हनुमान के चरित्र में जिस प्रकार चर्चा और बातचीत आ रही है, जिस प्रकार के डायलॉग उनसे बुलवाए गए हैं, आज तक हिन्दुस्तान की संस्कृति में इस प्रकार के शब्दों का उपयोग नहीं किया गया है जन-जन में बसे राम के प्रति आदर और सम्मान भाव से सब कुछ होना चाहिए, यदि उसके विपरीत कुछ भी होता है, तो उसका समर्थन बीजेपी नहीं करेगी

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका बयान

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने शनिवार को किए अपने ट्वीट में लिखा है कि फ़िल्म आदिपुरुष, जो रामायण पर आधारित है जिसमें हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम, माता जानकी, वीर हनुमान एवं अन्य चरित्रों का फिल्मांकन जिस तरीके से किया गया है, पात्रों के मुंह से जिस प्रकार से भद्दे डायलॉग्स बोले गये हैं, इससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आशा करती हूं कि श्री राम के ननिहाल में इस फ़िल्म पर प्रतिबंध लगाने जल्द ही आदेश करेंगे


राज्य मंत्री रेणुका सिंह के फ़िल्म बैन को लेकर ट्वीट पर कहा

‘आदिपुरुष’ को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के फ़िल्म पर बैन को लेकर किए गए ट्वीट पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने देख लिया है, और यदि लगता है कि कुछ ठीक नहीं है तो इस पर निर्णय लेना चाहिए

महा जनसंपर्क अभियान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का बयान

छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि हमारे सारे वरिष्ठ नेतृत्व छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, राजनाथ सिंह का भी कार्यक्रम आया है. महा जनसंपर्क अभियान बूथ स्तर का कार्यक्रम पूरा हो चुका है, अब संभागीय स्तर का सम्मेलन होना है इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सरकार के प्रति नाराजगी है. जहां भी जा रहे हैं, हर समाज के हर वर्ग में, चाहे अनुसूचित जाति हो, युवा हों या फिर महिला हों, सबके मन में इस सरकार के प्रति नाराजगी है

जो श्रीराम पूरे विश्व को मार्ग दिखाते हैं उन्हें छत्तीसगढ़ की एक वनवासी माता शबरी ने मार्ग दिखाया

No comments Document Thumbnail

 न कैकयी भगवान राम को निर्वासन देती, न वो आपको प्राप्त होते, यह घटना छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य हो गई, इस भूमि में प्रभु के चरण पड़े , अपने-अपने राम के प्रस्तोता एवं प्रख्यात कवि श्री कुमार विश्वास ने राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन की प्रशंसा की , कहा - राम वन गमन पथ के पथ पर विचरण कर और श्रीराम के चरणों की धूलि लूं तो मेरा सौभाग्य होगा


रायपुर : जो श्रीराम पूरे विश्व को ज्ञान का मार्ग बताते हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ में रहने वाली वनवासी माता शबरी ने ज्ञान का मार्ग दिखाया। शबरी ने ही उन्हें कहा कि पंपा सरोवर जाएं और सुग्रीव से मिलें। रामकथा के प्रस्तोता तथा प्रख्यात कवि श्री कुमार विश्वास ने यह बात कही। श्री विश्वास राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने रायगढ़ पहुंचे हुए हैं।

श्री विश्वास ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य है कि यहां श्रीराम के चरणों की धूलि पड़ी। श्री विश्वास ने कहा कि भगवान श्री राम विश्व मंगल, लोक मंगल और समरस शासन की सबसे बड़ी अवधारणा हैं। 1932 में महात्मा गांधी ने नव जीवन अखबार में रामराज्य और भारत पर अपने विचार लिखे थे। मैं बरसों से छत्तीसगढ़ आ रहा हूं। छत्तीसगढ़ में श्री राम के वनगमनपथ के विकास के संबंध में राष्ट्रीय स्तर पर बात हो रही है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत से इस संबंध में चर्चा होती है। मुख्यमंत्री जी को रामवनपथगमन के विकास और राष्ट्रीय स्तर पर इस सुंदर आयोजन के लिए मैं धन्यवाद देता हूँ। रामकथा को लेकर, उनके पुण्यस्थलों को सहेजने को लेकर बहुत अच्छा काम हो रहा है। श्री विश्वास ने कहा कि वह उन सभी जगहों पर जाना चाहेंगे, जहां से श्रीराम के चरण पड़े। मैं उस मार्ग का विचरण करना चाहता हूं जहां से राघवेंद्र सरकार गुजरे तथा उनकी चरण धूलि लेना चाहता हूं।

श्री विश्वास ने कहा कि आज अरण्यकांड पर मेरी प्रस्तुति होगी, जब श्री राम छत्तीसगढ़ में वनवास में आए होंगे। उस समय यहां सघन वन रहा होगा। उस समय जनजातियों से उनके आत्मीय संवाद हुए। श्रीराम ने हमें बताया कि यहां के वनवासी कितने सरल हैं। कितने आत्मीय हैं और हमेशा सत्य के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी विशेष इच्छा माता कौशल्या एवं माता शबरी पर केंद्रित व्याख्यान करने की है। माता कौशल्या जिन्होंने अपने पुत्र को लोक कल्याण के लिए वन भेज दिया। इसके लिए बहुत बड़ा दिल चाहिए। इन सब की कथा कहना चाहता हूं। रायगढ़ संस्कारधानी में सुंदर आयोजन हो रहा है। बहुत सुंदर कार्य राम कथा को लेकर भी हुआ है।

 

लौट रहा प्राचीन नगरी चंदखुरी का वैभव, ऐतिहासिक नगरी की बढ़ी रौनक, भव्य होगा उद्घाटन

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी चंदखुरी का वैभव फिर से लौट रहा है। यहां स्थित माता कौशल्या के प्राचीन मंदिर को सौंदर्यीकरण से भव्य स्वरूप मिला है। इस नगरी में वैश्विक पर्यटन की दृष्टि से विकसित की जा रही सुविधाओं से इस ऐतिहासिक नगरी की रौनक आने वाले समय में बढ़ेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 अक्टूबर को चंदखुरी में आयोजित भव्य समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ और यहां स्थित भगवान श्रीराम की माता कौशल्या के प्राचीन मंदिर के सौंदर्यीकरण के पहले चरण के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। 

ऐसा माना जाता है कि रायपुर से 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चंदखुरी चंद्रवंशी राजाओं की नगरी रहा है और माता कौशल्या जन्मस्थली है। चंदखुरी नगरी 126 तालाबों को लिए अपनी विशेष पहचान रखती है, गांव में जलसेन तालाब के बीच माता कौशल्या का प्राचीनतम मंदिर है, जो दुनियाभर में भगवान राम की मां का इकलौता मंदिर है, मंदिर में विराजित प्रतिमा के रूप में भगवान श्रीराम बालस्वरूप में अपनी माता कौशल्या की गोद में विराजमान हैं। चंदखुरी कौशल्या मंदिर और परिसर का 15 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जो पूर्णत की ओर है। 

मंदिर के चारों ओर तालाब का सौंदर्यीकरण

मंदिर के विशेष आकर्षण में शिव और नंदी की विशाल प्रतिमा, द्वीप के द्वार पर हनुमान की मूर्ति, दशरथ दरबार, सुषेण की समाधि दर्शनीय है। यहां मनोकामना वृक्ष में लोग नारियल और मौली धागा बांधकर मनोकामना मांगते हैं। श्रीराम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के पहले चरण में जिन नौ जगहों का विकास किया जा रहा है, उनमें चंदखुरी विशेष प्रमुख है। वर्तमान में चंदखुरी को वैश्विक पर्यटन के दृष्टिकोण से विकास कार्य किया जा रहा है। मंदिर परिसर में 51 फीट ऊंची श्रीराम प्रतिमा, भव्य गेट, मंदिर के चारों ओर तालाब का सौंदर्यीकरण, आकर्षक पथ निर्माण, वृक्षारोपण किया जा रहा है। 

मूर्तियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र

इस विकास से पर्यटन स्थलों में आयमूलक स्त्रोतों में विस्तार होगा और क्षेत्रीय रोजगार, स्व-रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मंदिर चारों ओर से मनमोहक उद्यानों से घिरा है, तालाब के मध्य में शेषनाग शैय्या पर शयन मुद्रा में भगवान विष्णु के चरण दबाते मां लक्ष्मी की आकर्षक प्रतिमा है, दूसरी ओर समुद्र मंथन के दृश्य को प्रतिबिंबित करती हुई देव-दानवों की मूर्तियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हैं।

CM भूपेश करेंगे परियोजना का शुभारंभ 

गौरतलब है कि राम वनगमन परिपथ परियोजना के पहले चरण में कोरिया से सुकमा तक 9 स्थलों-सीतामढ़ी-हरचौका (कोरिया), रामगढ़ (सरगुजा), शिवरीनारायण-खरौद (जांजगीर-चांपा), तुरतुरिया (बलौदाबाजार), चंदखुरी (रायपुर), सिहावा-सप्तऋषि आश्रम (धमतरी), रामाराम (सुकमा) का विकास किया जा रहा है। भगवान श्रीराम से जुड़ी ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्मृतियों एवं महत्व अनेक स्थलों को वैश्विक पर्यटन के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से इस परियोजना का शुभारंभ किया गया है।

भव्य होगा राम वन गमन पर्यटन परिपथ का उद्घाटन

चंदखुरी महोत्सव राम वन गमन पर्यटन परिपथ के भव्य उद्घाटन की तैयारी में नृत्य, संगीत, लेजर शो एवं एलईडी रौशनियों के माध्यम से राम के वनवास काल में छत्तीसगढ़ प्रवास के दृश्य जीवंत किए जाएंगे। मशहूर गायक-संगीतकार शंकर महादेवन बतौर मुख्य अतिथि समारोह में सम्मिलित होंगे। सुप्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री भारती बंधु, गायिका कविता वासनिक, श्रीराम गीतों के विश्वप्रसिद्ध मानस (भजन) मंडली नंदकुमार साहू, मुम्बई का फ्यूजन बैंड कबीर कैफे और गायिका सुकृति सेन भी समारोह में शामिल होंगीं। इसके साथ ही मुम्बई स्थित प्रसिद्ध एक्रोबेटिक नृत्य समूह ‘वी अनबीटेबल’ द्वारा राम जीवन आधारित विशेष नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.