Media24Media.com: श्री रामलला दर्शन योजना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label श्री रामलला दर्शन योजना. Show all posts
Showing posts with label श्री रामलला दर्शन योजना. Show all posts

मुख्यमंत्री साय से रामनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर श्री रामलला दर्शन योजना के लिए जताया आभार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास परिसर में छत्तीसगढ़ रामनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने श्री रामलला दर्शन योजना की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का हार्दिक आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री  साय से कहा कि अयोध्याधाम में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने से छत्तीसगढ़ के सभी लोगों में अपार हर्ष है। 


छत्तीसगढ़ माता शबरी की भूमि है। यहां के कण-कण में प्रभु श्री राम व्याप्त हैं।  राज्य सरकार द्वारा सरकारी खर्च पर छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्याधाम की यात्रा कराई जा रही है। इस योजना से प्रभु श्री राम के ननिहाल के लोगों को श्री आयोध्या धाम के दर्शन का अनुपम अवसर मिल रहा है। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अयोध्याधाम के लिए श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन रवाना हो रही है। एक बार में लगभग 850 दर्शनार्थी प्रभु श्री रामलला के दर्शन को आयोध्या जा रहे हैं। इस यात्रा में श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन सहित सभी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के सभी श्रद्धालुओं को प्रभु श्री रामलला के दर्शन पूरे शासकीय खर्च पर करवाएगी। 

इस अवसर पर रामनामी समाज से महेत्तर राम, रामबिलास, मसीराम, गंगाराम, शोभाराम, नंदिनी वर्मा, भूरी बाई सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


श्री रामलला दर्शन योजना का हुआ आज शुभारंभ, सीएम ने 850 श्रद्धालुओं को किया अयोध्या रवाना

No comments Document Thumbnail

 Ram lala Darshan Yojana:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रीरामलला दर्शन योजना के लिए छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक चलाई जा रही विशेष ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय श्री रामलला दर्शन के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन को आज सुबह रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 07 से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । 


इस विशेष ट्रेन में रायपुर संभाग के सभी 05 जिलों के 850 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अयोध्या जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाया। आज राज्य के 850 श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे । इन्हें सरकार की श्रीराम लला दर्शन योजना के तहत ये यात्रा कराई जा रही है । इसके लिए रेलवे और सरकार के बीच एमओयू हुआ है। 

इस मौके पर पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद हैं । इस यात्रा में हर जिले से 40 यात्री अयोध्या जा रहे हैं। प्रत्येक जिले से 40 यात्रियों पर एक अनुरक्षक भी भेजा जाएगा।

श्री रामलला दर्शन योजना : छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु 5 मार्च को जाएंगे अयोध्या धाम

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्री रामलला दर्शन योजना के लिए छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक चलाई जा रही विशेष ट्रेन को 5 मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे।


मुख्यमंत्री साय श्री रामलला दर्शन के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन को कल सुबह 10.30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 7 से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस विशेष ट्रेन में रायपुर संभाग के सभी 05 जिलों के 850 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जाएगा।

गौरतलब है कि 12 कोच वाली इस ट्रेन में एक बार में छत्तीसगढ़ के करीब 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा सकेंगे। इस विशेष ट्रेन का संचालन 5 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार बड़ी तेजी से मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा।

 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छाई छत्तीसगढ़ सरकार की "श्री रामलला दर्शन योजना', हजारों लोगों ने साझा किए मुख्यमंत्री साय का वीडियो संदेश

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने जा रहे श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में गजब का उत्साह देखने काे मिल रहा है। आज मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर #राम_दरस_बर_जाबो नंबर वन ट्रेंड करता रहा। छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं को अभिव्यक्त करते इस हैश टैग के साथ सोशल मीडिया यूजर्स अपने विचार साझा करते रहे, जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई श्री “श्री रामलला दर्शन योजना” की भी खूब चर्चा रही। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वीडियो संदेश भी साझा किए जाते रहे, जो उन्होंने श्री रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के निमित्त प्रदेशवासियों के नाम जारी किए हैं। परिणाम स्वरूप दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक x पर #राम_दरस_बर_जाबो जमकर ट्रेंड करता रहा।


ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार ने "मोदी की गारंटी" के तहत छत्तीसगढ़वासियों को श्री रामलला के दर्शन कराने के लिए "श्री रामलला दर्शन योजना" की शुरूआत की है। इसे लेकर प्रदेशवासी खासे उत्साहित हैं। विशेषकर बड़े-बुजुर्गों का प्रभु राम दर्श का सपना साकार होने जा रहा है। योजना के प्रथम चरण में सरकार ने 55 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दर्शन कराने का निर्णय लिया है। इसके बाद क्रमश: सभी को श्रीरामलला के दर्शन कराए जाएंगे।

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, लोगों का उत्साह बढ़ते जा रहा है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की अपील पर स्वच्छता अभियान चलाकर तथा श्रमदान कर लोग प्रदेश के मंदिर-देवालयों की साफ-सफाई कर रहे हैं। स्वयं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रीमंडल के माननीय सदस्यगण और अन्य जनप्रतिनिधि भी इस पावन अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। इस बीच आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को संबोधित एक वीडियो संदेश भी जारी किया है, जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

इसमें उन्होंने प्रदेशवासियों का अभिवादन और जय श्री राम का उद्घोष करते हुए कहा है कि "आप सबको पता है कि श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। हमारा सौभाग्य है कि हम इस दिव्य और ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने जा रहे हैं। संपूर्ण देश में उत्साह है, उमंग है।

मुख्यमंत्री साय ने वीडियो में आगे कहा है कि प्रभु श्री राम जन-जन के हृदय में बसते हैं। छत्तीसगढ़ वही कोसल है, जिसकी बेटी, माता कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया । श्री राम ने दण्डकारय को अपनी चरण रज से पवित्र किया। माँ शबरी के बेरों की मिठास अभी तक छत्तीसगढ़ में घुली हुई है।  हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश में रामराज्य की संकल्पना साकार होती जा रही है। प्रभु राम के आदर्शों पर चलकर सेवा और सुशासन के माध्यम से हम भी छत्तीसगढ़ को एक आदर्श और सुशासित राज्य के रूप में स्थापित करने हेतु संकल्पित हैं।


 साय ने कहा है कि बहुत लम्बी प्रतिक्षा के बाद अब जब श्री रामलला अयोध्या धाम में विराजमान होने जा रहे हैं। और जैसा कि माननीय प्रधानमंत्री  मोदी जी ने अपील की है कि हम श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर अपने घर, गांव, नगर को ही अयोध्या स्वरूप बना लें। अपने आसपास आस्था स्थलों मंदिरों की साफ-सफाई कर लें और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रभु राम के आगमन का उत्सव मनाएं। प्रभु राम का पावन स्मरण करें। श्री राम का पावन स्मरण करते हुए आप सभी को पुनः इस बहुप्रतीक्षित अवसर का साक्षी बनने के लिये बधाई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.