Media24Media.com: श्री रामलला दर्शन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label श्री रामलला दर्शन. Show all posts
Showing posts with label श्री रामलला दर्शन. Show all posts

महासमुंद : विधायक सिन्हा ने श्री राम लाल दर्शन अयोध्या धाम के तीर्थ यात्री बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद : श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत आज महासमुंद जिले से कुल 158 तीर्थ यात्री अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विधायक निवास से तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ उनकी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


तीर्थ यात्रियों को रवाना करते हुए उन्होंने कहा कि रामलला अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए। मंदिर बनने के बाद श्री रामलला के दर्शन करने के लिए इच्छुक राज्य के श्रद्धालुओं को रामलला दर्शन योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह योजना जनता के लिए एक बड़ी सौगात है, जिसमें उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को न केवल धार्मिक अनुभव प्राप्त होता है, बल्कि यह उन्हें मानसिक शांति और संतोष भी प्रदान करता है। इस अवसर पर प्रदीप चंद्राकर, प्रकाश शर्मा, रमेश साहू, झनक लाल साहू, बंटी शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इसी क्रम में आज जिले के महासमुंद विकासखंड से 32, बागबहरा से 27, बसना से 34, पिथौरा से 10, और सरायपाली से 55 तीर्थयात्रियों को बसों द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया, जहां से तीर्थयात्री ट्रेन द्वारा अयोध्या के लिए रवाना हुए। बता दें कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत् श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एक्सपर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। रायपुर रेलवे स्टेशन में तीर्थ यात्रियों को रवाना करने के दौरान उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह, जनपद सीईओ फकीचरण पटेल मौजूद थे।

श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुए तीर्थयात्री, विधायक ने दी शुभकामनाएं

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत आज महासमुंद से अयोध्या के लिए तीर्थ यात्री भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए।


इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विधायक कार्यालय परिसर में यात्रियों को तिलक लगाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

तीर्थ यात्रियों को रवाना करते हुए उन्होंने कहा कि 500 वर्षों से देश के लोगों को राम मंदिर बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। इसके बाद श्री रामलला अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए। मंदिर बनने के बाद श्री रामलला के दर्शन करने के लिए इच्छुक राज्य के श्रद्धालुओं को रामलला दर्शन योजना का लाभ मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर के दर्शन कराने की मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कदम उठाया है। इस योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड के तीर्थयात्री लाभान्वित हुए हैं। सालों प्रतीक्षा करने के बाद यह अवसर आया है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को श्री रामलला का दर्शन लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। आगे भी इस योजना के तहत राज्य के लोग निरंतर अयोध्या धाम का दर्शन करेंगे।

यह रहे मौजूद - इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेतागण पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, चंद्रहास चंद्राकर, रमेश साहू, निरंजना शर्मा, प्रकाश शर्मा, प्रदीप चंद्राकर, पवन पटेल, मीना वर्मा, झनक लाल साहू, बंटी शर्मा, पप्पू ठाकुर उपस्थित रहें।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.