Media24Media.com: श्रमदान

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label श्रमदान. Show all posts
Showing posts with label श्रमदान. Show all posts

मुख्यमंत्री बघेल ने ‘तिरोहित तितुरघाट’ पुस्तक का किया विमोचन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में तिरोहित तितुरघाटपुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक धमधा के तितुरघाट में दो दर्जन से अधिक सती स्तंभों के पुरातात्विक साक्ष्य और उनकी विशेषता पर आधारित है। इसका संपादन गोविन्द पटेल ने किया है तथा भूमिका पुरातत्विद् प्रभात सिंह ने लिखी है। धर्मधाम गौरवगाथा समिति ने तितुरघाट के तिरोहित (भुला दिये गए) तालाब को फिर से ढूंढा और श्रमदान व जनसहयोग से उसकी फिर से खुदाई की। इस स्थान की प्राचीनता व ऐतिहासिकता के साथ ही तालाब के महत्व को दर्शाने इस पुस्तक का प्रकाशन किया गया है।

इस पुस्तक में शिवनाथ नदी के किनारे स्थित 500 साल पुराने चतुर्भुजी तितुरघाट गांव की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बताई गई है। यह गांव अब वहां से उजड़ गई है, परन्तु गांव का ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व दर्शाने वाले सौ से अधिक शिलाखंड, स्थापत्य खंड वहां बिखरे पड़े हैं। जिनमें तीन शिलालेख और दो दर्जन सती स्तंभ मिले हैं। यहां एक मंदिर और तालाब भी थी। धर्मधाम गौरवगाथा समिति ने इस विलुप्त तालाब का पुनर्निर्माण करवाया। पटेल इसके पूर्व टमाटर की बंपर पैदावार, तकदीर बदल सकते हैं सुनहरे दाने, छत्तीसगढ़ को तंदुरुस्त बना सकती है भाजी और छह कोरी छह आगर तरिया अऊ बूढ़वा नरवा नाम की पुस्तिका का प्रकाशन कर चुके हैं। इस अवसर पर धर्मधाम गौरवगाथा समिति के संयोजक वीरेंद्र देवांगन, ईश्वरी निर्मल, अशोक देवांगन, सामर्थ्य ताम्रकार उपस्थित थे।

विजुअल क्लीननेस ऑफ विलेज थीम : 15 से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत विजुअल क्लीननेस ऑफ विलेज थीम कल गुरुवार 15 सितम्बर से आगामी 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के गांवों में श्रमदान से सामुदायिक स्थानों की साफ-सफाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन चरणबद्ध तरीके से स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।



इस अभियान में सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ-साथ, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग सहित जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिकों को भी सहयोग का आग्रह कर इस अभियान से जोड़ा जाएगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 15 सितम्बर को ग्राम स्तर पर स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक श्रमदान किया जाएगा। 16 सितम्बर को जनपद पंचायत स्तर पर प्रत्येक विकासखण्ड के ग्राम पंचायत में श्रमदान किया जाएगा। इसमें सामुदायिक भवनों की साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। 17 सितम्बर को जिला स्तर पर ग्राम खल्लारी के मंदिर परिसर, जनपद पंचायत बागबाहरा में प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक साफ-सफाई, स्वच्छता श्रमदान किया जाएगा।

पंचायत विभाग के साथ-साथ शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लोगों को गीला और सूखा कचरे को अलग करने के लिए जागरूक किया जाएगा। ग्राम पंचायत द्वारा कचरा निष्पादन के लिए कदम उठाए जायेंगे। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन के दौरान सफाई कर्मी प्लास्टिक आदि ठोस कचरे के निष्पादन के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। इसका लाभ जल घर, तालाब आदि के आस-पास स्वच्छता व पौधारोपण, ग्रामीणों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के बारे में बताया जाएगा। वहीं जूट व कपड़े की थैले के प्रयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिले के सभी विभागीय कार्यालय अपने-अपने कार्यालय शासकीय, अर्द्धशासकीय, अशासकीय कार्यालयों की साफ-सफाई करेंगे। सफाई के पूर्व तथा सफाई के बाद ग्रुप में फोटोग्राफ भी प्रेषित करेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.