Media24Media.com: श्रमजीवी पत्रकार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label श्रमजीवी पत्रकार. Show all posts
Showing posts with label श्रमजीवी पत्रकार. Show all posts

ओडिशा के कलाकार के रामायण आधारित पटचित्र की मुख्यमंत्री ने की सराहना

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (छत्तीसगढ़ ईकाई) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने रायपुर जिले की कार्यकारिणी के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। बघेल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप साहू, महासचिव नदीम मेमन, कोषाध्यक्ष अमित बाघ, सहित सभी पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश समन्वयक पवन सिंह ठाकुर, सदस्यता प्रभारी विक्की पंजवानी, प्रदेश प्रतिनिधि जावेद जैदी, शुभम वर्मा, सुश्री खुशबू ठाकरे में शामिल थे।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ओडिशा से लाई गई पट्टचित्र पेंटिंग भेंट की।  बीएसपीएस के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने मुख्यमंत्री को बताया कि रघुराजपुर ओड़िसा के पुरी जिला का ‘‘विरासत हस्तशिल्प गांव‘‘ है। 160 कलाकार का यह गांव पूरी तरह से सुंदर पट्टचित्र की कलाकारी और तालपत्रों पर चित्रकारी के लिए प्रसिद्ध हैं, चित्रकारी के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं। यह कलाकृति 2016 में राष्ट्रीय गोल्ड मेडल पुरस्कार प्राप्त चित्रकार गोपाल दास द्वारा बनाई गई है।

कलाकृति में इस्तेमाल कागज और रंग सभी प्राकृतिक हैं। पट्टचित्र जिस मोटे कागज पर बना है वह इमली के बीज के साथ कुछ पेड़ों की छाल को मिलाकर बनाया गया है। वहीं पेंटिंग में इस्तेमाल सफेद रंग सीपी को पीसकर तैयार किया गया है। काला रंग काजल का है तो अन्य रंग विविध प्रकार के फूलों और पेड़ों की पत्तियों से तैयार किए गए हैं। इस नायाब कलाकृति में सम्पूर्ण रामायण को चित्रकारी के जरिये उभारा गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे और कोषाध्यक्ष गंगेश कुमार द्विवेदी ने मुख्यमंत्री बघेल को भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रादेशिक सम्मेलन में आमंत्रित किया।

 

छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के हित और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ हो रहे कार्य : मुख्यमंत्री बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के तत्वाधान में रायपुर के जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके आयोजकों की ओर से पर पत्रकारों को पुरोधा पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया। इनमें रायपुर के अलावा बस्तर, सरगुजा, रायपुर तथा दुर्ग संभाग के पत्रकार भी सम्मानित हुए।

इस अवसर पर प्रदेश में पत्रकारों के हित में छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा विधेयक संबंधी अहम निर्णय पर मुख्यमंत्री बघेल का पत्रकार कल्याण संघ की ओर से अभूतपूर्व स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा यह दो दिवसीय आयोजन राजधानी रायपुर में 18 मार्च तक किया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़ में हो रहा है, यह बहुत ही गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संप्रेषण के प्लेटफार्म में बढ़ोत्तरी होने के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में अनेक चुनौतियां भी बढ़ी हैं। सबसे बड़ी चुनौती तो यही है कि पत्रकारिता के मूल्य को कैसे बचाए रखा जाए। मुझे बताया गया है कि इस आयोजन में देश भर के पत्रकार शामिल हो रहें है। इसलिए मेरी उम्मीद है कि सम्मेलन  में इस विषय पर गहन विमर्श होगा और पत्रकारिता तथा पत्रकारों के हित में व्यापक निर्णय लिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि आज ही मंत्रिपरिषद की बैठक में हमारी सरकार ने प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लाने के संबंध में निर्णय लिया गया है। हमारी सरकार प्रदेश में प्रेस की स्वतंत्रता के लिए कृत संकल्पित है और उसके लिए हमने शासन मे ंआते ही क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया है। इसी तरह हमारे पत्रकार साथियों के स्वयं के मकान पर सपना पूरा हो सके, इसके लिए इस साल के बजट में हमने पत्रकारों के लिए गृह निर्माण ऋण ब्याज अनुदान योजना लागू करने के लिए 50 लाख रूपए का प्रावधान किया है। इस तरह प्रदेश में पत्रकारिता के सभी माध्यमों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार आशिफ इकबाल ने की मंच का संचालन पत्रकार वी डी निजामी ने किया और आभार प्रदर्शन कोरबा के गेंद लाल शुक्ला ने किया। मुख्यमंत्री का स्वागत बिलासपुर के महेश कुमार तिवारी तथा विनोद श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। मुख्यमंत्री के साथ पत्रकार अभिषेक शर्मा मौजूद रहे ।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.