Media24Media.com: श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन. Show all posts
Showing posts with label श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन. Show all posts

हर सड़क बनेगी, हर नाली होगी पक्की, विकास का नया अध्याय लिख रहा कोरबा: उद्योग मंत्री देवांगन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : कोरबा शहर में जनता की बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता देते हुए नगर विधायक, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा जोन के सीतामणी में तीन वार्डों के कुल 67 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।


इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि कोरबा शहर के सभी वार्ड में बीते कुछ वर्षों में विकास कार्य अवरुद्ध थे। वार्डों के विकास के लिए फंड नहीं मिल रहे थे। तब का समय था और आज विष्णु देव की सरकार में सिर्फ एक ही साल में अलग-अलग मद से 300 करोड़ रूपए स्वीकृत कराए जा चुके हैं, बहुत सारे कार्य प्रारंभ हो चुके हैं, कुछ निविदा की प्रक्रिया में है। उन्होंने वार्ड वासियों से कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, आपकी हर एक सड़क, हर एक नाली बनेगी। विकास का नया अध्याय कोरबा शहर लिख रहा है। मूलभूत सुविधाओं के साथ बिल्कुल समझौता नहीं किया जाएगा।

मंत्री देवांगन ने निगम के अधिकारियों से कहां कि निर्धारित समय अवधि में पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य को जल्द पूर्ण कराएं।इन कार्यों का उद्देश्य न केवल जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों और नालियों को बेहतर बनाना है, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देना भी है।

ये केवल निर्माण कार्य नहीं हैं, बल्कि यह उनके जीवन को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारा लक्ष्य है कि कोरबा शहर को एक आदर्श शहर के रूप में विकसित किया जाए, जहां हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं मिलें।इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, सुफल दास, धनश्री साहू, उर्वशी राठौर, परविंदर सिंह, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, युगल कैवर्त समेत अधिक संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।

इन कार्यों का हुआ भूमि पूजन

कोरबा जोन के 3 वार्ड क्रमशः 5, 6, 7 में 67 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।इनमे वार्ड क्रमांक 5 में उपकापारा सामुदायिक भवन के ऊपरी तल का शीट युक्त निर्माण लागत 5 लाख, भावना चौहान के घर से प्रार्थना साहू के घर तक सीसी रोड का निर्माण लागत 12 लाख, वार्ड 06 में में नाला निर्माण लागत 15 लाख, पुरानी बस्ती स्थित सियान सदन में शौचालय एवं अन्य विकास कार्य लागत 10 लाख, वार्ड क्रमांक 7 में सीतामढ़ी मोतीसागर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 15 लाख व नाली निर्माण 15 लाख के कार्य शामिल हैं।

डबल इंजन की सरकार में न फंड की कमी न विकास कार्यों में देरी: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कल मंगलवार को कोरबा नगर में विभिन्न वार्डों में 38 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।


वार्ड क्रमांक 55 बलगी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री देवांगन की मुख्य आतिथ्य में दशहरा मैदान दुर्गा पंडाल के पास यादव समाज के मांग अनुरूप सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य लागत 10 लाख रुपए और वार्ड क्रमांक 01 सर्वमंगला पारा शिव मंदिर के पास सांस्कृतिक मंच का निर्माण कार्य लागत 5 लाख रुपए की लागत से होने वाले कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।

इसी तरह तुलसीनगर वॉर्ड क्रमांक 02 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 02 हनुमान मंदिर के सामने शेड निर्माण कार्य 8 लाख, वार्ड क्रमांक 32 रामपुर हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य लागत 5 लाख, वार्ड क्रमांक 12 रेलवे कॉलोनी न्यू अमरैया पारा शिव मंदिर के पास निर्मित मंच का बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य 5 लाख, वार्ड क्रमांक 29 शिवनगर पोड़ीबहार में गुरु दयाल मानिकपुरी के घर के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य 5 लाख के कार्यों की नींव रखी गई।

इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि जिन कार्यों की आधारशिला रखी जा रही है, इन कार्यों की मांग गणेश पूजा और अन्य कार्यक्रमों में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने की थी। मंत्री देवांगन ने कहा कि जनता की जरुरत और उनकी मांग को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दी जा रही है और इसी का नतीजा है कि एक से डेढ़ महीने के भीतर ही इन कार्यों की शुरूआत भी हो रही है। मंत्री देवांगन ने कहा की डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य अब कोरबा शहर में तेज़ी से होने लगा है। बड़े निर्माण कार्यों के साथ वार्डों के छोटे छोटे कार्य भी तेजी से होने लगे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.