Media24Media.com: शुभारम्भ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शुभारम्भ. Show all posts
Showing posts with label शुभारम्भ. Show all posts

महासमुन्द जिले में राज्योत्सव का आयोजन 05 नवंबर को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय महासमुन्द में 05 नवम्बर को आयोजित राज्योत्सव का शुभारम्भ मिनी स्टेडियम महासमुन्द में शाम 04ः00 बजे से होगा। समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण एवं प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल होंगे। इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना संपत अग्रवाल, विधायक खल्लारी द्वारकाधीश यादव, विधायक सरायपाली श्रीमती चातुरीनंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष महासमुंद श्रीमती राशि महिलांग,

जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, नगरपालिका अध्यक्ष सरायपाली चंद्रकुमार पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष बागबाहरा श्रीमती स्मृति हितेश चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष बागबाहरा श्रीमती हीरा संतराम बघेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरायपाली श्रीमती कुमारी भास्कर, नगर पंचायत अध्यक्ष तुमगांव राकेश चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसना श्रीमती रुक्मणी सुभाषचंद्र पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष बसना गजेंद्र साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिथौरा सत्यभामा नाग एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पिथौरा आत्माराम यादव के विशिष्ट आतिथ्य एवं गणमान्य अतिथियो, नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम होगा।

अतिथियों के आगमान के पश्चात् विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया जायेगा। शाम 05ः00 बजे से छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। जिसमें कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे अपने मनभावन कविताओं से समा बांधेंगे। महतारी लोक कला मंच खरोरा की प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ी की समृद्ध लोक संस्कृति की छटा बिखरेगी तथा अलंकार बैंड पार्टी की रंगारंग संगीतमयी कार्यक्रम की धूम रहेगी।

राज्योत्सव में जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशु चिकित्सा, जल संसाधन, आदिवासी विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, क्रेडा, जल संसाधन, जिला परिवहन, पुलिस विभाग, जिला सेनानी, रेशम, आईटीआई, विधिक सेवा प्राधिकरण, बैंक, जनसंपर्क, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, वन विभाग, श्रम विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। समारोह में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

राजभवन में विकसित भारत अभियान @2047 की तैयारियों की समीक्षा हुई

No comments Document Thumbnail

भोपाल। विकसित भारत अभियान @2047 के शुभारम्भ कार्यक्रम की तैयारियों की आधिकारिक स्तर पर समीक्षा बैठक आज राजभवन में सम्पन्न हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 दिसम्बर को वर्च्युअली कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विश्वविद्यालयों के छात्र, संकाय सदस्य उपस्थित होंगे। 

प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के प्राध्यापक तथा छात्र कार्यक्रम में वर्च्युअली जुड़ेंगे। कार्यक्रम के शुभारम्भ के बाद राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विशेषज्ञों के पेनल डिस्कशन और राज्यपाल मंगुभाई पटेल के संबोधन के कार्यक्रम होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी राजभवन में आयेाजित बैठक में आज दी गई।

 बैठक में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा ने विकसित भारत @2047 की संकल्पना और 11 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आभासी माध्यम से शुभारम्भ कार्यक्रम के उपरांत पेनल डिस्कशन के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में इनोवेशन, साइन्स एण्ड टेक्नॉलोजी और थ्राइविंग एण्ड सस्टेनेबल इकोनॉमी विषयों पर विशेषज्ञों के पेनल डिस्कशन किये जायेंगे। वर्ष 2047 में विकसित भारत अभियान की संकल्पना पर छात्र-छात्राओं के मध्य चर्चा का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा के.सी. गुप्ता, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डी.पी. आहूजा, भोपाल स्थित केन्द्रीय, शासकीय और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति और चिकित्सा एवं तकनीकी शिक्षा के अखिल भारतीय संस्थानों के निदेशक, फिजिकली उपस्थित थे। प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि वर्च्यूली बैठक में शामिल हुए।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और सक्ती जिले का आगाज 9 सितम्बर को

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशवासियों को पिछले सप्ताह 3 नए जिलों की सौगात देने के बाद 9 सितम्बर को 2 नए जिलों का शुभारम्भ करने जा रहे हैं। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 32वें और सक्ती 33वें जिला के रूप में अस्तित्व में आएंगे। इस तरह प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़ कर 33 हो जायेगी। दोनों नए जिलों के गठन से इन क्षेत्रों के वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। नए जिले के गठन से न केवल शासकीय कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन होगा बल्कि लोगों को कई प्रकार की सार्वजनिक सुविधाएं भी मिलेगी। लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।



मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कोरिया जिले से अलग होकर तथा जांजगीर-चांपा से अलग होकर सक्ती जिला नयी प्रशासनिक इकाई के रूप में अस्तित्व में आ रहा है। नये जिले के गठन को लेकर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में और सक्ती में अभूतपूर्व हर्ष व्याप्त है। नया जिला अस्तित्व में आने से क्षेत्र में विकास की नयी धारा बहेगी, विकास की गति और तेज होगी। पहुंचविहीन क्षेत्रों में विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्यान्न, इंटरनेट तथा रोड कनेक्टिविटी के लिए और बेहतर कार्य किए जाएंगे।

नए जिलों के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोनों जिलों में 353 करोड़ 79 लाख 23 हजार रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दिन मनेंद्रगढ़ में 187 करोड़ 04 लाख 66 हजार रूपए के 09 कार्यों का भूमिपूजन तथा 13 करोड़ 68 लाख 57 हजार रूपए के 06 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। वही सक्ती में 85 करोड़ 20 लाख रूपए के 296 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 67 करोड़ 85 लाख 99 हजार रूपए के 13 कार्यों का लोकर्पण होगा।



नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सरगुजा संभाग के अंतर्गत होगा। जिले में कुल ग्रामों की संख्या 376 है। यहां 13 राजस्व निरीक्षक मण्डल तथा 87 पटवारी हल्का है।  यहां मनेन्द्रगढ़, भरतपुर और खड़गवां अनुविभाग और मनेन्द्रगढ़, केल्हारी, भरतपुर, खड़गवां, चिरमिरी और कोटाडोल तहसील होंगे। यहां 5 नगरीय निकाय जिनमें नगरपालिका निगम चिरमिरी, नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़, नगर पंचायत झगराखांड़, नगर पंचायत खोंगापानी और नगर पंचायत नई लेदरी सम्मिलित हैं। नवगठित जिले में अमृतधारा जलप्रपात, सिद्धबाबा मंदिर (मनेन्द्रगढ़) सीतामढ़ी-हरचौका (रामवनगमन पर्यटन परिपथ) भरतपुर, रमदहा जलप्रपात जैसे पर्यटन स्थल भी शामिल हैं।

इसी प्रकार नया जिला सक्ती बिलासपुर संभाग के अंतर्गत होगा। जिला सक्ती में उपखंड सक्ती की तहसील सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर और उपखंड डभरा की तहसील डभरा सहित कुल 5 तहसीलें शामिल होंगी। सक्ती जिले में 18 राजस्व निरीक्षक मंडल शामिल होंगे। 2011 जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 6,47,254 है। सक्ती जिले में 319 ग्राम पंचायतें, 6 नगरीय निकाय शामिल होंगे। नवगठित जिले में चंद्रहासिनी माता मंदिर चंद्रपुर, अड़भार अष्टभुजी माता मंदिर, रेनखोल, दमऊदरहा जैसे पर्यटन स्थल भी शामिल हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.