Media24Media.com: शिवकुमार डहरिया

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शिवकुमार डहरिया. Show all posts
Showing posts with label शिवकुमार डहरिया. Show all posts

महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज प्रदेश के नगर निगम आयुक्तों एवं नगर पालिका परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उच्च विश्राम गृह रायपुर में बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे निर्माण कार्याें को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। डॉ. डहरिया ने यह भी कहा कि पूर्व से स्वीकृत कार्य का वर्क ऑर्डर आदर्श आचरण संहिता के पहले जारी हो जाना चाहिए। बैठक में विभाग के विशेष सचिव डॉ. अय्याज तम्बोली, संचालक नगरीय प्रशासन डॉ. सारांश मित्तर, राज्य शहरी विकास अभिकरण के सीईओ सौमिल रंजन चौबे सहित सभी नगर निगमों के आयुक्त और नगर पालिकाओं के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।

डॉ. डहरिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में रीपा की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में बनाए जा रहे महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली। मंत्री डॉ. डहरिया ने यूपा के जमीन चिन्हांकन विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) एवं टेंडर प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शहरी क्षेत्रों में भी यूपा लागू करने के निर्देश दिए थे। मंत्री ने मुंगेली, दंतेवाड़ा, जशपुर के सीएमओ को यूपा में अपेक्षित कार्यवाही नहीं करने पर शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

खुले में आवारा पशु विचरण करने से सड़कों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, इस पर रोकथाम आवश्यक है। ऐसे पशुओं की पहचान कर पशु मालिक के ऊपर जुर्माना की कार्यवाही करें। बैठक में उन्होंने नगरीय निकाय क्षेत्रों में अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित आवेदनों के निराकरण की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पेंशन प्रकरणों को समय पर निराकरण के निर्देश दिए। डॉ. डहरिया ने बारिश के दिनों में डेंगू से बचाव के लिए कारगर उपाय सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि भवन अनुज्ञा का नक्शा पास करते समय रेनवाटर हार्वोस्टिंग का पालन हो, इसका विशेष ध्यान रखे। निकाय मद की राशि का अन्य मद में खर्च न करें। इसके अलावा बैठक में 14वें एवं 15वें वित्त आयोग की राशि, अधोसंरचना मद, स्लम स्वास्थ्य योजना आदि की समीक्षा की गई। मंत्री डॉ. डहरिया ने धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के संचालन की जानकारी लेते हुए इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। आधे से कम दाम पर उच्च गुणवत्तायुक्त दवा नागरिकों को आसानी से उपलब्ध हो सके, इस उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है। उन्होंने बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न सभाओं, बैठकों एवं कार्यक्रमों में की गई घोषणाओं पर प्राथमिकता से अमल करते हुए शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

महासमुंद जिले के जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के जरूरतमंदों के लिए राशि स्वीकृत किए है। जिसमें जिला मुख्यालय महासमुंद के वार्ड नम्बर 7 नयापारा की श्रीमती ऋषि वर्मा एवं वार्ड नम्बर 13 मंडी रोड महासमुंद की श्रीमती सुशीला कुर्रे, ग्राम परसकोल के सुखुदास, ग्राम भोरिंग के हरि राम साहू, मनीष कुमार साहू, श्रीमती दीपिका टण्डन एवं श्रीमती प्रतिभा कोसरिया, ग्राम बरोंडाबाजार के सचिन कुमार गायकवाड़, श्रीमती अश्वनी एवं श्रीमती अहिल्या गायकवाड़ के लिए राशि स्वीकृत किए है।

इसी प्रकार बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम बांसकाटा की श्रीमती चेतन बाई एवं दिलीप कुमार गिलहरे, ग्राम कन्हारपुरी के प्रमेन्द कुमार कुर्रे तथा सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम मोहदा अमरकोट के लिलेन्द्र साहू एवं सूरज पटेल के लिए राशि स्वीकृत किए है। संबंधित हितग्राही को स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड और स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके।

प्रसूति सहायता राशि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रूपए किए जाने का अनुमोदन

No comments Document Thumbnail

रायपुर। श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की बैठक में प्रसूति सहायता की राशि दस हजार रूपये बढ़कार बीस हजार रूपये करने तथा मंडल के कार्या के संपादन हेतु विभागीय पोर्टल और मोबाइल ऐप तैयार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंडल द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

मंत्री डॉ. डहरिया ने श्रम विभाग के अधिकारियों को असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मकारों को राज्य शासन की योजनाओं का फायदा दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने असंगठित क्षेत्र में विभिन्न परम्परागत काम करने वाले कर्मकारों का पंजीयन कर उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में मंडल की योजनाओं को यथाशीघ्र मुख्यमंत्री मितान योजना जोड़ने का भी निर्णय लिया गया, ताकि कर्मकारों घर पहुंच मंडल की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ मिलने लगे। मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत सेवाओं में असंगठित कर्मकारों का पंजीयन, मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता, प्रसूति सहायता, छात्रवृत्ति, कौशल उन्नयन, विशेष कोचिंग, 

चिकित्सा सहायता, पुत्री सायकल सहायता, सफाई कर्मकार प्रसूति, आवश्यक उपकरण सहायता, गंभीर बीमारी चिकित्सा सहायता सहित असंगठित कर्मकारों के लिए संचालित योजनाएं शामिल होंगी। बैठक में विधायक विधायक अनूप नाग और श्रीमती संगीता सिन्हा भी शामिल हुई। बैठक में श्रम विभाग के सचिव अमृत खलखो ने छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के कार्याें के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में असंगठित कर्मकार मृत्यु दिव्यांग सहायता योजना में आवश्यक संशोधन कर श्रमिकों को फायदा पहुंचाया जायेगा। असंगठित कर्मकारों के प्रवर्ग में धोबी, दरर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, रिक्शाचालक, घरेलू कामगार और कचरा बिनने वालों को शामिल किया गया है।

फुटकर फल, सब्जी विक्रेता, चाय, चाट ठेला लगाने वाले व्यापारी, हमाल, कुली-रेजा, जनरेटर लाईट उठाने वाले और केटरिंग में काम करने वाले, फेरी लगाने वाले कर्मकारों को शामिल किया गया है। इसी तरह से मोटर साइकल मरम्मत करने वाले, गैरेज मजदूर, परिवहन में लगे मजदूर, आटो चालक, सफाई कामगार, ढोल बाजा बजाने वाले, टेंट हाउस में काम करने वाले, वनोपज में लागे मजदूर, मछुआरा, दाई का काम करने वाले, तांगा बैलगाडी चलाने वाले, तेल पेरने वाले, आगरबती बनाने वाले, घरेलू उद्योग में लगने वाले और खेती हर मजदूर सहित विभिन्न असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के अंतर्गत कुल 56 प्रवर्ग कर्मकारों को अधिसूचित किया गया है। 

बैठक में छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई।बैठक में कर्मकार मंडल के सदस्य जगदीश वर्मा, रामशंकर साहू, आनंद गिल्हरे, शीतलदास मंहत, सर्वजीत सिंह, योगेश चटर्जी, विरेन्द्र चौहान अन्य सदस्य और वित्त, स्वास्थ्य, उद्योग, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के सदस्य शामिल हुये।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया शाकम्भरी महोत्सव में हुए शामिल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज यहां आरंग विकास खंड के ग्राम गुल्लू में मां शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए। डॉ. डहरिया ने माता शाकम्भरी की पूजा-अर्चना कर सभी को शाकाम्भरी महोत्सव की शुभकामना दीं। डॉ. डहरिया ने गुल्लू से समोदा-समोदा मार्ग का भूमिपूजन किया जिसकी लागत करीब 3 करोड़ 81 लाख 4 हज़ार रुपए है। मंत्री डॉ. डहरिया ने कोसरिया मरार पटेल समाज भवन के निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए और ध्रुव आदिवासी समाज भवन के लिए 5 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पटेल-मरार समाज सब्जियों के उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान हमेशा से देता आ रहा है। मरार पटेल समाज द्वारा पैदा की गई सब्जी अच्छी गुणवत्ता की होती है और पहले बिकती है।

डॉ. डहरिया ने पटेल-मरार समाज से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ सरकार की बाड़ी योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि आप सभी समूह बनाकर बाड़ी योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समयमें मौसमी सब्जियां पूरे साल उपलब्ध रहती है, वैज्ञानिकों ने कृषि की नई तकनीकों की खोज कर ली है। कई शोध किए है और सिंचाई की सुविधा भी अब ज्यादा हो गई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए के कई किसान हितैषी योजनायें का संचालन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में देश में सबसे ज्यादा कीमत किसानों को दी जा रही है उन्होंने कहा कि अब कृषि लाभ का व्यवसाय बन रहा है किसानों को अच्छी किस्म का खाद बीज उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे धान सहित अन्य फसलों का उत्पादन में वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम में पटेल-मरार समाज द्वारा मंत्री डॉ. डहरिया को सब्जियों से बनी माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष आरंग खिलेशवर देवांगन, सर्व कोमल साहू गौरव चंद्राकार, भूषण साहू, केशरी मोहन साहू, प्रेमनारायण ढीढी, नरोत्तम साहू, गणेश बांधे राजकुमार पटेल, रहमान खान, जगदीश उपाध्याय, रामगुलाम निर्मलकर सहित क्षेत्रीय पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कोसरिया पटेल-मरार समाज के नागरिक उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.