Media24Media.com: शिक्षा मंत्री बृजमोहन

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शिक्षा मंत्री बृजमोहन. Show all posts
Showing posts with label शिक्षा मंत्री बृजमोहन. Show all posts

निजी स्कूलों से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को: शिक्षा मंत्री बृजमोहन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन सरकार की वजह से विकास की गति तेज हो गई है। आने वाले समय में यहां विकास के कार्य और तेज़ी से होंगे। यह कहना है वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल। अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में हुए करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इस अवसर पर स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के शासनकाल में विकास का काम ठप हो गया था। केवल राजधानी में विनाश के काम होते थे। लोग खस्ताहाल सड़कों से परेशान थे। लेकिन बीते 3 महीने के भाजपा शासन में विकास कार्यों में तेजी आई है। सालों से अटके कार्य पूरे हो गए। और उनको जनता के लिए समर्पित किया जा रहा है।


अग्रवाल ने कहा कि, बीते 40 सालों से रायपुर की जनता के प्यार,आशीर्वाद से विधायक और मंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ की सेवा कर रहा हूं। अब यहां से दिल्ली जाना इतना सहज नहीं है। लेकिन यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लोकसभा का टिकट देकर देश की सेवा करने का दायित्व सौंपा है।

रायपुर की जनता के सहयोग से मोदी जी का यह दायित्व बखूबी निभाने की कोशिश करूंगा और के जरिए छत्तीसगढ़ में भी बेहतर तरीके से विकास के काम करने का मौका मिलेगा।

सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव के लिए काम कर रही है। जिससे राज्य के विकास में मदद मिली है। जैसे जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, के साथ ही जैसी अस्पताल, स्कूल, सड़कों, आधो संरचना विकास, कृषि और पर्यटन उद्योग में भी सुधार हुआ है। भाजपा की सरकार ने विकास के लिए नई योजनाएं लागू की हैं और लोगों की आवश्यकताओं के अनुसार पूरे किए हैं। इन सब कारणों से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार के आने से विकास की गति तेज हो गई है।

अग्रवाल ने आज खो खो पारा में 100 वर्ष पुराने ऐतिहासिक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 125 लाख रुपए की लागत से नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। साथ ही स्कूल में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय और विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इसके साथ ही पंडित सुंदरलाल वार्ड में 5 लाख 11 हजार रुपए की लागत से वार्ड कार्यालय और खदानेश्वर महादेव मंदिर के पास 10 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक कक्ष का लोकार्पण किया । यहां मंदिर से मेन रोड को जोड़ने के लिए 10 लाख रूपए राशि सड़क निर्माण और उसके दोनो तरफ सुंदरीकरण के लिए स्वीकृत किए।
राधा स्वामी नगर में 10 लाख रुपए और मठपारा में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। साथ ही यहां शीतला माता मंदिर के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

भाठागांव में 2 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से बने नगर माता बिन्नी बाई सोनकर शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। साथ ही स्कूल में फर्नीचर, लैब, कंप्यूटर आदि के लिए 1 करोड़ रुपए और शेड निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। साथ ही स्कूल के पास नाले के निर्माण के लिए भी 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। अग्रवाल ने स्कूल के व्याख्याता बिहारी लाल शर्मा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। 


शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सरकार सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निजी स्कूलों से बेहतर सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।  अग्रवाल ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद वार्ड, भैरव नगर में 5 लाख के नव निर्मित सामुदायिक भवन और 3.5 लाख के शेड का लोकार्पण किया और शहीद पंकज विक्रम वार्ड में सामुदायिक भवन में 5 लाख की लागत से बने अतिरिक्त नव निर्मित हॉल का लोकार्पण किया।


इसके अलावा टिकरापारा में 5 लाख से यादव सामाजिक भवन, चंगोराभाठा में करीब 10 लाख रुपए से बने सामुदायिक भवन और रंगमंच का लोकार्पण किया। अग्रवाल ने भक्त माता कर्मा वार्ड के शिव नगर में आयुर्वेदिक अस्पताल भवन और रंगमंच को भी जनता को समर्पित किया। इस अवसर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती मीनल चौबे, उप नेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा, एमआईसी सदस्य जितेंद्र अग्रवाल, पार्षद सतनाम पनाग, सुभाष तिवारी, मोहन एंटी, स्थानीय नेता, नगर पालिक निगम, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

किताबी शिक्षा के सामान्य ज्ञान भी जरूरी है: शिक्षा मंत्री बृजमोहन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : स्कूल शिक्षा बच्चों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह उन्हें जीवन में सफल होने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक आधार प्रदान करता है। यह न केवल उन्हें ज्ञान और कौशल प्रदान करती है, बल्कि उन्हें सामाजिक और भावनात्मक रूप से भी विकसित करने में मदद करती है।



शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को रायपुर पब्लिक स्कूल के 10वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे।

अपने संबोधन में  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्कूल, बच्चों को दूसरों के साथ बातचीत करने, दोस्त बनाने, और टीम वर्क करने का अवसर प्रदान करते हैं। स्कूल बच्चों को अपनी भावनाओं को समझने और उन्हें स्वस्थ तरीके से व्यक्त करने में भी मदद करते हैं। इसके साथ ही बच्चों को नैतिक मूल्यों जैसे ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, और सहिष्णुता का विकास करने में मदद करते हैं। वे बच्चों को अच्छे नागरिक बनने के लिए आवश्यक मूल्य और सिद्धांत प्रदान करते हैं।

स्कूल बच्चों को आत्मविश्वास विकसित करने में मदद करते हैं। साथ ही अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने और अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
स्कूल बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करते हैं।

स्‍वामी आत्‍मानंद स्‍कूल योजना पर राज्‍य सरकार श्‍वेत पत्र लाएगी: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन काल के सरकार द्वारा राज्‍य में खोले गए स्‍वामी आत्‍मानंद स्‍कूल योजना पर राज्‍य सरकार श्‍वेत पत्र लाएगी। यह घोषणा शुक्रवार को विधानसभा में स्‍कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की।


दरअसल प्रश्नकाल के दौरान कांकेर विधायक श्री आशा राम नेताम ने नागरदेव स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में जनवरी 2019 से दिसंबर 2023 तक डीएमएफ और अन्य मद के खर्च संबंधी प्रश्न किए। 

मंत्री अग्रवाल ने बताया कि स्‍वामी आत्‍मानंद योजना में स्‍कूलों के जीर्णोद्धार पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। जिसके बारे में अधिकारी जानकारी देने को भी तैयार नहीं हैं।

इस पर विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पूछा किय क्‍या स्‍वामी आत्‍मानंद स्कूलों पर राज्‍य सरकार कोई श्‍वेत पत्र ला सकती है। इस पर मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आपका आदेश है तो हम इस पूरे मामले की जांच कराके अलगे सत्र में श्‍वेत पत्र लाने का प्रयास करेंगे।

आत्मानंद स्कूल के नाम पर हुए करोड़ों के घोटाले की होगी जांच : शिक्षा मंत्री बृजमोहन

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आत्मानंद स्कूलों को लेकर एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने सदन में प्रदेश के अंदर आत्मानंद स्कूल के नाम पर हुए 800 करोड़ के घोटाले की जांच का ऐलान कर दिया।


शिक्षा मंत्री ने कहा “आत्मानंद स्कूल के नाम पर भारी गड़बड़ी हुई है। सरकार विचार कर रही है कि सभी स्कूलों को एक किया जाए। सभी स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लाए जाएंगे। जांच में कोई कोताही नहीं होगी।”

मंत्री ने कहा कि “अगले सत्र से सभी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय को शिक्षा विभाग में मिलाया जाएगा, भ्रष्टाचार की जांच होगी। जिन महापुरुषों के नाम को स्कूल से विलोपित किया गया है, स्कूल में फिर से उनके नाम लिखे जायेंगे। इसके साथ ही कलेक्टर की समिति को भंग किया जाएगा।”


शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया महासमुंद में ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

No comments Document Thumbnail

 महासमुन्द : 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह के 74 वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज को सलामी दी। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। उसके पश्चात मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया।


समारोह महासमुन्द के मिनी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। मंत्री अग्रवाल ने हर्ष के प्रतीक तीन रंग के गुब्बारें आकाश में छोड़े। इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा व श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, पूर्व सदस्य युवा आयोग प्रशांत श्रीवास्तव, जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, चंद्रहास चंद्राकार, संदीप दीवान, कलेक्टर प्रभात मलिक, पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा, वन मंडलशिकारी पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक एवं अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


तत्पश्चात् प्लाटून 20वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना महिला प्लाटून, सीनियर डिवीजन एन.सी.सी., एन.एस.एस महाविद्यालय, जूनियर डिवीजन एन.सी.सी., गाईड, स्काउट, एन.एस.एस बालक-बालिका एवं रेडक्रॉस बालिका के टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट एवं सलामी दी गई। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के 900 छात्र-छात्राओं द्वारा पी.टी. का प्रदर्शन किया गया तथा शिशु संस्कार केन्द्र, शासकीय डी.एम.एस., आशी बाई गोलछा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेजेस हिन्दी माध्यम, सेजेस अंग्रेजी माध्यम एवं सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा 10 विभिन्न विभागों के शासकीय योजनाओं एवं गतिविधियों की झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया। इसके साथ ही जिला और पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी और जवानों तथा एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट गाइड के प्लाटून एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले स्कूल विद्यार्थी टीम को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभागों की झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल स्कूली विद्यार्थियों, परेड में शामिल होने वाले वरिष्ठ सशस्त्र समूह, परेड वरिष्ठ समूह, परेड कनिष्ठ समूह एवं प्लाटून कमांडरों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान सेजेस अंग्रेजी माध्यम महासमुंद, द्वितीय स्थान शासकीय आशी बाई गोलछा कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला महासमुंद और तृतीय स्थान सरस्वती शिशु मंदिर महासमुंद ने प्राप्त किया। इसी प्रकार विभागीय झांकी प्रदर्शन में प्रथम स्थान शिक्षा विभाग, द्वितीय स्थान स्वास्थ्य विभाग एवं तृतीय स्थान उद्यानिकी/क्रेडा विभाग ने प्राप्त किया।

इसके अलावा परेड वरिष्ठ सशस्त्र समूह में प्रथम स्थान 20वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र पुलिस बल, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल, तृतीय स्थान नगर सेना महिला प्लाटून ने प्राप्त किया। परेड वरिष्ठ समूह में प्रथम स्थान सीनियर डिवीजन एन.सी.सी, द्वितीय स्थान एन.एस.एस. महाविद्यालय ने प्राप्त किया। इसी प्रकार परेड कनिष्ठ समूह में प्रथम स्थान गाईड, द्वितीय स्थान एन.एस.एस. बालिका (विद्यालय), तृतीय स्थान जूनियर डिवीजन एन.सी.सी. ने प्राप्त किया।

22 जनवरी को ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी धूमधाम से मनेगा रामोत्सव, विभागीय स्तर पर निर्देश जारी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के धर्मस्व, संस्कृति,शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अयोध्या में आयोजित "श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव', दिनॉक 22 जनवरी 2024 को छत्तीसगढ़ में भी भव्य एवं वृहद रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन करने के निर्देश विभाग को दिए है। इस संबंध में कार्ययोजना बनाकर राज्य के सभी कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिए गए है।


राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दिनाँक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित "श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव" के मद्देनजर राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उक्त आयोजन तीन स्तरों में संभागीय/जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किया जायेगा।

उक्त आयोजन में मानस मंडलियों को जोड़ा जाना है। राज्य के प्रत्येक जिलों में संचनालय संस्कृति एवं राजभाषा के साथ पंजीकृत क्रियाशील लगभग 4700 मानस मंडलियां हैं । राज्य शासन के घोषणा अनुरूप इन सभी मानस मंडलियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रत्येक मंडली को 5000/- रू राशि प्रदाय करने का निर्णय लिया गया है। उक्त निर्णय अनुरूप जिलेवार मानस मंडलियों की सूची एवं तदानुसार धनराशि का आबंटन सचालनालय, संस्कृति एवं राजभाषा द्वारा सीधे प्रत्येक कलेक्टरों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसका शीघ्रता के साथ वितरण किए जाने की बात कही गई है ताकि भव्य आयोजनों में इन मानस मंडलियों को पूरा उत्सुकता के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित हो सके ।

इसके साथ ही प्रत्येक जिला स्तरीय संस्थानों/विकासखण्ड स्तरीय / धार्मिक ट्रस्टों / मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ जन जन के धार्मिक महत्व के इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाए । नगरीय निकायों/ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उक्त दिवस में भवनों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए है

कार्यक्रम की रूपरेखा

प्रत्येक विकासखण्ड स्तर से कम से कम ऐसे एक विशिष्ठ मंदिर में दिनाँक 22 जनवरी, 2024 को दीप प्रज्जवलन, दीपदान एवं लाईटिंग व्यवस्था की जाए । उक्त मंदिर प्रांगण में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर क्षेत्र के 05 मानस मंडलियों के मानस गायन का आयोजन उक्त दिवस में आयोजित किया जायेगा । उसी तरह प्रत्येक संभाग एवं जिला मुख्यालयों में भी कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर तय कर उपरोक्त वर्णन अनुसार भव्य आयोजन किया जायेगा ।

बजट आवंटन 

विकासखण्ड स्तर पर आवश्यक कार्यक्रम व्यवस्था हेतु राशि 25000/- , प्रत्येक विकासखण्ड में पंजीकृत 05 मानस गायन दलों के लिए प्रोत्साहन राशि 5000/- के मान से , संभाग स्तरीय कार्यक्रम आयोजन हेतु राशि 1.00 लाख रू. के मान से तथा संभाग मुख्यालय में पंजीकृत प्रत्येक संभाग से 5-5 मानस गायन दलों के लिए प्रोत्साहन राशि
5000/- रु. के मान से प्रदान किए जायेंगे।

धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रभु राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपूर्ण भारतवर्ष के लिए आस्था का विषय है इसलिए सामाजिक संस्था / मंदिर ट्रस्ट/मंदिर समितियों एवं आम जनमानस से इस भव्य और दिव्य आयोजन को सफल बनाने सहयोग का आग्रह है।

खेल में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल भावना और खेलना : शिक्षा मंत्री बृजमोहन

No comments Document Thumbnail

 राजनांदगांव । स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रविवार को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित स्टेट हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़़ की संस्कृति, कला एवं साहित्य की एक विशेष पहचान है। वहीं राजनांदगांव जिला हॉकी की नर्सरी है तथा यहां माँ बम्लेश्वरी का प्रसिद्ध मंदिर है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को फिर से खेलने के लिए प्रेरित किया है। बच्चे खेलेंगे तो स्वस्थ रहेंगे और अच्छा पढ़ेगें तथा  देश की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान अनुशासन सिखाता है और खेलने वाले खिलाड़ी देश, प्रदेश, जिले एवं शहर के एम्बेसडर बन सकते हैं। इस प्रतियोगिता में देश भर की लगभग 30 टीमों ने यहां भाग लिया है। सभी अपने प्रदेश में जाकर छत्तीसगढ़ की विशेषताओं एवं यहां की यादें साथ लेकर जा रहे हैं। किसी भी प्रतियोगिता में हार-जीत खेल का एक हिस्सा है। जो खेलेगा वही हारेगा। उन्होंने कहा कि गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले, इसलिए खेल में हार-जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण खेल भावना और खेलना जरूरी है। ऐसे प्रतिभागी जो रनर अप हैं, वे निराश न हो  और आगे फिर कोशिश करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए, विश्व स्तर पर देश का नाम रौशन करंे। उन्होंने सभी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


सांसद संतोष पाण्डे ने कहा कि देश भर से आए खिलाडिय़ों के साथ शानदार प्रतियोगिता संपन्न हुई है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक तथा देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाडिय़ों ने एक साथ मिलकर रहना तथा कदम से कदम मिलाकर चलना सीखा। उन्होंने कहा कि खेल की भावना को केवल खेल के मैदान में ही नहीं, अपने जीवन में भी अपनाएं। जब हम कदम से कदम मिलाकर चलते हैं और एक साथ रहते हैं तो ताकत झलकती हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि राजनांदगांव कला, साहित्य एवं संस्कृति की नगरी है। साहित्य की तीन महान विभूति गजानंद माधव मुक्तिबोध, डॉ. पदुमलाल पन्नालाल बख्शी एवं डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र की यह कर्मभूमि रही है। चार दिन में बच्चों ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। बॉस्केटबॉल बालक 14 वर्ष एवं बालिका 17 वर्ष के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। देश के विभिन्न राज्यों एवं संस्थाओं की 30 टीमों के लगभग 684 प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया तथा 150 स्टॉफ से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथि भाव से सभी का स्वागत किया गया। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट किया। शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दी गई। अतिथियों द्वारा विजेता, उपविजेता सहित सभी प्रतिभागी, कोच, मैनेजर एवं अन्य सहयोगियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, जनपद अध्यक्ष राजनांदगांव श्रीमती प्रतिक्षा भण्डारी एवं खूबचंद पारख, राजेन्द्र गोलछा, विनोद खांडेकर, भरत वर्मा, अशोक चौधरी, हर्ष रामटेके, तरूण लहरवानी, रोहित चन्द्राकर, शिव वर्मा, राधेश्याम, कुलबीर भाटिया, विवेक साहू,  सहित जनप्रतिनिधि तथा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, एसडीएम राजनांदगांव अरूण वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती उषा चटर्जी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व आम नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने आभार प्रदर्शन किया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.