Media24Media.com: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल. Show all posts
Showing posts with label शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल. Show all posts

सभी स्कूलों में बनाया जायेंगे स्मार्ट क्लासरूम : शिक्षा मंत्री बृजमोहन

No comments Document Thumbnail

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमे शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा विभिन्न कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई।




बैठक में शिक्षकों की भर्ती, वेतन विसंगति, पदोन्नति, नई शालाओं के निर्माण समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर जानकारी ली।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि , छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं राज्य में  शिक्षकों के 33000 रिक्त पदों पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से स्वीकृति के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

इसके साथ ही राज्य में वेतन विसंगति और संयुक्त संचालक, उप संचालक, प्राचार्य, व्याख्याता, उच्ब वर्ग शिक्षक, प्रधानपाठक (माध्यमिक शाला) की पदोन्नति के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है की सारी विसंगतियां को जल्द से जल्द दूर कर उनको अवगत कराया जाए।

 अग्रवाल ने सभी शासकीय और गैर शासकीय मुफ्त पाठ पुस्तक उपलब्ध कराने के लिए पाठ्य पुस्तक निगम को निर्देश दिया है कि पुस्तकों को जिला स्तर पर उपलब्ध कार्य जाए वहां से  सभी स्कूलों में शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले ही भेज दिया जाए। 

जर्जर होती स्कूलों की बिल्डिंग और नए भवनों के निर्माण के लिए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने डीएमएफ और सीएसआर मद से कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों के लिए शिक्षा विभाग की अलग से इंजीनियरिंग सेल प्रक्रिया को जल्द ही पूर्ण करने के लिए भी अधिकारियों से कहा। साथ ही विश्व स्तर की शिक्षा मुहैया कराने के लिए सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और ई क्लास रूम बनाने के निर्देश दिए । साथ ही राज्य के ज्यादा से ज्यादा स्कूलों का पीएम  योजना के तहत अपग्रेडेशन करने के निर्देश दिए हैं।

 अग्रवाल ने राज्य के समस्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में मैथ्स, साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स संकाय शुरू करने के निर्देश दिए। 

साथ ही उन्होंने अनुदान प्राप्त अशासकीय शालाओं की समय समय पर जाँच एवं निरीक्षण करने को भी कहा एवं अशासकीय शालाओं में आर.टी.ई. के शुल्क की प्रतिपूर्ति की जानकारी ली। 

उन्होंने अशासकीय शालाओं में शुल्क वृद्धि, गणवेश, पुस्तक खरीदी एवं आर.टी.ई के तहत प्रवेश में गड़बड़ी न होने के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित करने को भी कहा जिसमे स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो और नियम विरूद्ध कार्य करने वाले शालाओं के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। 

  अग्रवाल ने नए स्कूल खोलने की जगह बेहतर निजी विद्यालयों को अनुदान देकर विद्यार्थियों को उसमे शिक्षा दिलाने पर जोर दिया।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक शैक्षणिक सत्र में दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित किए जाने के निर्देश दिए साथ ही कमजोर बच्चों के लिए जिला स्तर पर कोचिंग केंद्र खोलने की बात कही। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर शुरू करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा का सही ज्ञान देने के लिए भाषा एक्सपर्ट की नियुक्ति के साथ ही जिन क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी है उसे तत्काल पूरा करने के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती के निर्देश दिए हैं।  

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए विभाग को शिक्षकों के उचित प्रशिक्षण के लिए निर्देश दिए। साथ ही डाईट सेंटर का फिर से कायाकल्प किया जाएगा और  जरूरत पड़ने पर दूसरे राज्यों से भी राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों को बुलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा में समन्वय के लिए एक समिति बनाने को भी कहा है।

 अग्रवाल ने अधिकारियों से अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047" विजन डॉक्यूमेंट को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही न्योता भोज कार्यक्रम की समीक्षा की। 

  बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को बढ़ाना चाहती है जिसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। जिसके लिए व्यवस्था और गुणवत्ता दोनों में उचित बदलाव लाया जाएगा।

बैठक में  कोमल परदेशी सचिव स्कूल शिक्षा,  संजीव झा प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा, मती दिव्या मिश्रा संचालक लोक शिक्षण  राजेंद्र कटारा संचालक एससीईआरटी,  कुलदीप शर्मा प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम, मती पुष्पा साहू सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आयुर्वेद पूरे विश्व को हमारी देन, इससे तन और मन दोनों होते हैं स्वस्थ : शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : शिक्षा पर्यटन एवम संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज रायगढ़ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऑफ आयुर्वेदा एवं रुद्राक्ष वेलनेस रिसोर्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से रायगढ़ में अब आयुर्वेद और पंचकर्म पद्धति की चिकित्सा सुविधाएं लोगों को मिलेगी। ऐसा वेलनेस सेंटर बड़े शहरों में देखने को मिलता है अब यह रायगढ़ में खुला है तो इसका लाभ यहां के साथ आस-पास के लोगों को मिलेगा। 


 
 शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति हमारे देश द्वारा पूरे विश्व को दी गई एक अनुपम सौगात है। इसे पूरी दुनिया अपना रही है। हमारे देश के आयुर्वेदिक चिकित्सा सेंटर्स में दूसरे देशों से लोग आ रहे हैं। उन्होने कहा कि आयुर्वेद में प्राकृतिक औषधियों का उपयोग रोगों के उपचार में किया जाता है। समय के साथ धीरे-धीरे लोग त्वरित राहत के लिए इलाज के दूसरे तरीकों की ओर जाने लगे और आयुर्वेद उतना प्रचलन में नही रहा। किंतु आज समय बदल रहा है, लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति पहले से ज्यादा सजग हो रहे हैं। प्रसन्नता की बात है कि युवा वर्ग भी अब अपने खान-पान और व्यायाम की आदतों में प्राकृतिक पद्धतियों का समावेश कर रहे हैं। 
 
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि यदि हम प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति, खान-पान और जीवन शैली को अपनाएंगे तो निश्चित रूप से हमारा स्वास्थ्य लंबे समय तक अच्छा बना रहेगा। प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति व्यक्ति को शारीरिक ही नही मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनाती है। आयुर्वेद से रोगों का जड़ से निदान होता है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से रायगढ़ सहित आस-पास के लोगों को आयुर्वेद और पंचकर्म से इलाज की सुविधा मिलेगी।
 
     इस अवसर पर बजरंग लाल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, श्रीमती सुषमा अग्रवाल, शक्ति अग्रवाल, सहज अग्रवाल, सुभाष पांडेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक और आयुर्वेद चिकित्सालय के स्टाफ उपस्थित थे।
 

मंत्री बृजमोहन ने अपने तीन महीने की प्रोग्रेस रिपोर्ट दी, कहा - शुरू हो चुकी है विकसित छत्तीसगढ़ की यात्रा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 3 माह के अल्प समय में ही कई बड़े फैसले और दूरगामी निर्णय लिए है। आने वाले समय में विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने के लिए छत्तीसगढ़ में भी तैयारियां की जा रही हैं। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, धर्मस्व, पर्यटन एंव संस्कृति विभाग की गतिविधियां तय की गई है। 


 
संस्कृति मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने अपने विभागों के 3 महीनों की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर जानकारी देते हुए बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने राज्य में नई शिक्षा नीति को लागू करने जा रहे हैं। स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा के अधोसरंचना को मजबूत कर रहे है। स्कूल अधोसरंचना को मजबूत करने के लिए बजट में 265 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। सनातन संस्कृति के प्रति गौरव का भाव जगाने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए त्रिवेणी संगम भव्य राजिम कुम्भ का फिर से आयोजन की शुरूआत की है। जनभावना का सम्मान करते हुए  रामलला दर्शन योजना की शुरूआत की है। 5 मार्च को 850 लोगांे का जत्था विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई है। इस पूरी यात्रा का खर्च राज्य सरकार के द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी अयोध्या धाम के भव्य रामलला मंदिर की तर्ज पर नवा रायपुर स्थित मुक्तांगन में अयोध्या धाम का प्रतिरूप बनाया जाएगा। 
 
वनांचल क्षेत्रों में भी आदिम संस्कृति के गौरव प्रदान करने के लिए बस्तर दशहरा के आयोजन के लिए राशि बढ़ाकर प्रत्येक वर्ष 50 लाख रुपए, चित्रकोट महोत्सव के लिए 25 लाख रुपए और रामाराम महोत्सव के लिए 15 लाख रुपए, गोंचा महोत्सव के लिए धनराशि 5 लाख रुपए कर दी गई है। मानसरोवर यात्रा और सिंधु दर्शन यात्रा के लिए भी आर्थिक सहायता राशि को बढ़ाकर राशि को 50 हजार रूपए प्रति यात्री किया गया है। 
 
छत्तीसगढ़ सरकार चार धाम के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में पांच शक्तिपीठों विकसित करेगी इसके अंतर्गत कुदरगढ़ जिला सूरजपुर, चंद्रहासिनी चंन्द्रपुर जिला-सक्ती, महामाया रतनपुर जिला-बिलासपुर, दंतेश्वरी जिला दंतेवाड़ा और बम्लेशवरी डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव को चारधाम की तर्ज पर विकसित करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इस योजना की लागत 112 करोड़ की होगी। इस वर्ष बजट में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। 
 
राम लला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव 2024 के आयोजन हेतु राशि रूपए 1 करोड़ 14 लाख रूपए की राशि एवं चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत रामायण मानस मंडलियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 3 करोड़ 10 लाख 40 हजार रुपए  आवंटित किए गए।  विभिन्न अवसरों पर सांस्कृतिक आयोजन में लोक कलाकारों को करीब 3 करोड़ रुपए मानदेय के रूप में प्रदान किए गए। सिरपुर महोत्सव आयोजन के लिए 15 लाख रुपए का प्रावधान किया गया। इसके अलावा राजनांदगांव में लोक मंडई महोत्सव का आयोजन किया गया। मैनपाट महोत्सव और जांजगीर चांपा में शिवरीनारायण मेला महोत्सव का सफल आयोजन किया गया।  

स्कूल शिक्षा विभाग

‘प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राईजिंग इंडिया’ के तहत छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों में पीएम  योजना में शामिल किया गया है। पीएम  योजना के तहत स्कूलों में आधुनिक, परिवर्तनकारी सुविधायुक्त शिक्षा देने की तैयारी की है। इस योजना के तहत स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए बजट में 60 करोड़ का प्रावधान किया गया है। दूसरे चरण में प्रदेश के लगभग 300 स्कूलों को इस योजना के दायरे में लाया जाएगा। 
 
प्रदेश के 25 हजार स्कूलों में पहली से लेकर 12वीं तक एक सेक्शन इंग्लिश मीडियम का शुरू किया जाएगा। अब 9 वीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क सायकल मिलेगी। राज्य सरकार ने छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग को मिलने वाली छात्रवृत्ति संत शिरोमणि गुरू घासीदास, अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्रवृत्ति को वीर गुण्डाधुर के नाम पर किए जाने का निर्णय लिया है।

न्योता भोजन

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तर्ज पर स्कूल अवधि में बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराने ‘न्योता भोजन’ शुरू किया गया है। यह सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह विभिन्न त्यौहारों या अवसरों जैसे वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर बड़ी संख्या में लोगों को भोजन प्रदान करने की भारतीय परम्परा पर आधारित है। समुदाय के सदस्य ऐसे अवसरों/त्यौहारों पर अतिरिक्त खाद्य पदार्थ या पूर्ण भोजन के रूप में बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन प्रदान कर सकते है। अब तक 6000 स्कूलों में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, समुदाय, आम नागरिकों के द्वारा बच्चों को न्योता भोजन कराया गया है।

सीधी भर्ती व पदोन्नति

जनवरी 2024 से अब तक सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याताओं के 2055 पदों पर भर्ती की जा चुकी है। इसके साथ ही व्याख्याता के 2524 पद, शिक्षक के 8194 पद तथा सहायक शिक्षक के 22341 पद, कुल 33059 पदों पर सीधी भर्ती की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। इसके साथ ही शिक्षकों की समय पर पारदर्शी तरीके से पदोन्नति और वरिष्ठता सूची प्रकाशन की कार्यवाही की जा रही है।

उच्च शिक्षा 

छत्तीसगढ़ का पहला आयुर्वेद विश्वविद्यालय और पहला संस्कृत विश्वविद्यालय रायपुर में प्रारंभ किया जाएगा। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत राज्य के बस्तर विश्वविद्यालय को 100 करोड रुपए, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को 20 करोड़ और अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर को 20 करोड़ के साथ ही दो कॉलेजों को पांच-पांच करोड़ रुपए दिए हैं। बस्तर क्षेत्र में उच्च शिक्षा की उपलब्धता हेतु वर्ष 2024-25 के राज्य बजट से 20 नवीन शिक्षण विभाग में 33 नवीन स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का भी प्रावधान किया गया है। 
 
बस्तर विश्वविद्यालय के वार्षिक अनुदान की राशि 04 करोड़ से बढ़ाकर इस वर्ष के बजट में 10 करोड प्रस्तावित किया गया है। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के वार्षिक अनुदान बजट की राशि 39 करोड़ से बढ़ाकर 54 करोड कर दिया गया है। इसी प्रकार बिलासपुर विश्वविद्यालय के लिए वार्षिक अनुदान की राशि 02 करोड़ 27 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दी गई है।
 
उच्च शिक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आने-जाने में होने वाली असुविधा को दूर करने हेतु परिवहन की सुविधा अगले सत्र से दिये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 4200 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। शासकीय महाविद्यालयों आने वाले दिनों में नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति की जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू होने से प्रदेश के उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को रोजगर उन्मुखी शिक्षा मिलेगी। पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कॉमर्स और फोरेंसिक साइंस कोर्स शुरू होंगे।  
 
शासकीय विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर में पुस्तकालय भवन निर्माण की भी स्वीकृति के साथ ही 15 शासकीय महाविद्यालयों में नवीन स्नातक विषय संकाय एवं 23 शासकीय महाविद्यालयों में नवीन स्नातकोत्तर संकाय प्रारंभ किए जाएंगे। शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत प्राध्यापकों/कर्मचारियों की वर्षों से रूकी हुई पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। 

संस्कृति विभाग

गोंड़ी भाषा के विकास हेतु ट्रिपल आई.टी. नवा रायपुर द्वारा एक भाषा अनुवाद टूल विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में बजट राशि 250.00 लाख का प्रावधान किया गया है। पद्म प्राप्त कलाकारों को प्रतिमाह 25 हजार रूपए पेंशन दिए जाने का प्रावधान है। 
 
स्वामी विवेकानन्द जी के द्वारा रायपुर में व्यतीत जीवनकाल को स्मरणीय बनाने हेतु उनके निवास स्थान डे-भवन की स्मृति संस्थान के लिए वर्ष 2024-25 के बजट में 4.80 करोड़ रूपए का प्रावधान है। छत्तीसगढ़ लोक कला एवं नृत्यों के संरक्षण अन्तंगत पर आधारित लघुफिल्म, ड्राक्युमेंट्री एवं संवर्धन कायों के लिए राशि रू. 2.12 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

रायपुर में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला आयुर्वेद विश्वविद्यालय: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : आयुर्वेद हमारे जीवन पद्धति का एक अंग है। हमारे घरों का रसोईघर अपने आप में एक आयुर्वेदिक औषधि केंद्र है। एक जानकर व्यक्ति इनका सही प्रयोग करके निरोगी काया पा सकता है।यह कहना है शिक्षा मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल का।   अग्रवाल ने शनिवार को  नारायण प्रसाद अवस्थी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में 2 दिवसीय आयुर्वेद एलुमनी मीट "स्वर्ण कुंभ" का शुभारंभ किया।


इस मौके पर उन्होंने ने कॉलेज से पढ़े ऐसे बुजुर्ग डॉक्टर्स जो आज देश विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं उनका सम्मान किया। 

 अग्रवाल ने कहा कि, आयुर्वेद  आदिकाल से है। जब लंका में श्री लक्ष्मण जी मूर्क्षित हुए थे तब भी वैस्यराज ने आयुर्वेद के जरिए उनकी जान बचाई थी उस वक्त एलोपैथ का नामोनिशान नहीं था।

लेकिन अंग्रेजों के समय से भारतीय चिकित्सा प्रणाली को हाशिए पर ला दिया गया था। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर आयुर्वेद और आयुष को बढ़ावा दिया जिसके बाद आज पूरी दुनिया में आयुर्वेद को अलग पहचान मिली। कोरोना काल में आयुर्वेदिक काढ़े और दवाइयों ने लाखो लोगो की जान बचाई।  अग्रवाल ने लोगों में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता लाने का भी सुझाव दिया। 


 अग्रवाल ने रायपुर में छत्तीसगढ़ के पहले  आयुर्वेद विश्वविद्यालय खोलने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान पुराने दोस्तों से मिलकर मुख्यातिथि समेत सभी लोगों को छात्र जीवन के पुराने दिन ताजा हो गए।इस अवसर पर ऐसे लोगों से भी मुलाकात हुई जिन्होंने आयुर्वेद को एलोपैथी के बराबर का दर्जा दिलाने के लिए बहुत संघर्ष किया था।  और जेल भी गए थे।


कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ भूषणलाल जांगड़े, राष्ट्रीय कवि डॉ सुरेंद्र दुबे, प्राचार्य डॉ जी आर चतुर्वेदी, संयुक्त संचालक, आयुष डॉ सुनील कुमार दास, आयोजन समिति के अध्यक्ष, डॉ पतंजलि दीवान, डॉ शिव नारायण द्विवेदी, डॉ हरेंद्र शुक्ला समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.