Media24Media.com: शिक्षा मंत्रालय

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शिक्षा मंत्रालय. Show all posts
Showing posts with label शिक्षा मंत्रालय. Show all posts

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना के लिए सत्र 2024-25 के आवेदन शुरू कर दिया गया हैं। इस योजना के तहत कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय ई-छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

वर्ष 2019 से 2023 तक के विद्यार्थियों के नवीनीकरण के साथ-साथ वर्ष 2024 के लिए नवीन आवेदन 31 अक्टूबर 2024 तक स्वीकर किए जाएंगे। छात्रवृत्ति और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए एनएसपी की हेल्पलाइन नंबर 0120-6619540 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनीकरण आवेदकों हेतु संशोधित दिशा-निर्देश जारी किया गया है, जारी निर्देश के अनुसार जो छात्र पिछली बार आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब नवीनीकरण के लिए आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी, यदि वे पात्रता की शर्तें पूरी करते हैं। उनकी ओटीआर आईडी एनआईसी-एनएसपी द्वारा पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी, और सत्यापन के बाद वे सत्र 2024-25 के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे अपने विद्यार्थियों का समय-सीमा पर आवेदन पूर्ण कराए।

 


राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2024 के नामांकन हेतु ऑनलाईन आवेदन 15 जुलाई तक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए शिक्षकों से आवेदन ऑनलाईन आमंत्रित किए गए है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक निर्धारित की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचनालय इंद्रावती भवन नवा रायपुर द्वारा समस्त संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय से जारी निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए शिक्षको को स्वयं समस्त प्रविष्टयां ऑनलाईन पोर्टल https://nationalawardstoteachers.education.gov.in/ के माध्यम से करनी होगी। पंजीयन की तिथि 23 जून से 15 जुलाई 2024 तक निर्धारित की गई है।  आवेदन के लिए राज्य एवं केन्द्र शासन से मान्यता प्राप्त विद्यालयों (प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) के शिक्षक पात्र होंगे। नामांकन हेतु सेवा निवृत्त शिक्षक, संविदा शिक्षक, शिक्षा मितान, शैक्षिक प्रशासक एंव निरीक्षक पात्र नहीं होंगे।

जारी परिपत्र के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि जिला स्तरीय चयन समिति के अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी होंगे तथा राज्य स्तर से संबंधित जिलों के डाईट प्राचार्य प्रतिनिधि सदस्य होंगे। जिन जिलों में डाईट प्राचार्य नहीं है, उनके लिए संभागीय मुख्यालय स्थित डाईट के प्राचार्य को प्रतिनिधि नामांकित किया गया है। साथ ही जिला कलेक्टर द्वारा नांमित प्रतिष्ठित अकादमिक सदस्य होंगे।

जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिक्षकों को इस संबंध में अवगत कराते हुए इसका उचित प्रचार-प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा अधिकरियों द्वारा शिक्षकों को शिकायत, जांच लंबित नहीं होने संबंधी प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। चयन समिति को निर्देशित किया गया है कि सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को ही चयनित किया जाए। पुरस्कार हेतु नामांकित शिक्षक को अपना प्रस्तुतीकरण देना होगा। जिले से चयनित प्रविष्टियों को 22 जुलाई तक अंतिम रूप से छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय में ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से ही प्रेषित किया जाए। शिक्षकों द्वारा किसी आवेदन की हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी। उक्त दिशा निर्देशों की विस्तार पूर्वक जानकारी हेतु भारत सरकार से प्राप्त पत्रों का अवलोकन कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए समय-सीमा का विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित करें।

शिक्षा मंत्रालय ने, एक भारत, श्रेष्ठ भारत पहल के तहत युवा संगम के तीसरे चरण की शुरुआत की

No comments Document Thumbnail

दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के विभिन्न भागों से आने वाले 50 छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सांस्कृतिक-सह-शिक्षा दौरे के लिए पश्चिम बंगाल की यात्रा के साथ युवा संगम के तीसरे चरण की शुरुआत की। एक भारत, श्रेष्ठ भारत पहल के तहत युवा संगम प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को देश की समृद्ध विविधता से परिचित कराने की कोशिश करता है। इसका उद्देश्य लोगों से लोगों के जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित करते हुए मेजबानी करने वाले राज्य में जीवन के अनूठे पहलुओं, विकास स्थलों, वास्तुकला और अभियांत्रिकी के चमत्कारों, औद्योगिक प्रगति और हाल की उपलब्धियों का एक व्यापक अनुभव प्रदान करना भी है।

युवा संगम के चल रहे चरण के अंग के रूप में, पूरे नवंबर और दिसंबर 2023 में अनुभव प्राप्त की जाने वाली यात्राएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें मुख्य रूप से उच्च शैक्षणिक संस्थानों (एचईआई) में पढ़ने वाले छात्र और 18-30 वर्ष की आयु वर्ग के ऑफ-कैंपस युवा शामिल होंगे और वे अपने युग्मित राज्यों की यात्रा करेंगे। अपनी यात्राओं के दौरान, प्रतिनिधियों को मेजबानी करने वाले राज्यों में पांच व्यापक क्षेत्रों, जैसे पर्यटन, परंपरा, प्रगति, प्रौद्योगिकी और पारस्परिक संपर्क (लोगों से लोगों का जुड़ाव) का बहु-आयामी अनुभव प्राप्त होगा।

युवा संगम चरण-III में, 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की भागीदारी होगी, जिसमें अनुभव प्राप्त की जाने वाली यात्राएं आयोजित करने के उद्देश्य से निम्नलिखित उच्च शिक्षण संस्थानों को जोड़ा जाएगा: आंध्र प्रदेश का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय-आईआईटी दिल्ली; आईआईटी धारवाड़-आईआईटी रोपड़; एसपीपीयू पुणे-आईआईटी गुवाहाटी; आईआईटी हैदराबाद-बीएचयू वाराणसी; आईआईएम त्रिची-आईआईआईटी कोटा; आईआईएम संबलपुर-एनआईटी कालीकट; आईआईआईटीडीएम जबलपुर-आईआईटी खड़गपुर; आईआईआईटी रांची-एनआईटी कुरूक्षेत्र; एनआईटी गोवा-आईआईटी भिलाई और आईआईएम बोधगया- आईआईआईटी सूरत।

युवा संगम के पहले दो चरणों में प्राप्त जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए, जिसमें 2000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया था, चरण 3 में भी भारी जोश और उत्साह देखने की आशा है। यह चरण भारत सरकार द्वारा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तत्वावधान में इस अनूठी पहल के पीछे के विचार को आगे बढ़ाएगा, जिसका उद्देश्य न केवल बदलाव लाने वाले युवा एजेंटों के बौद्धिक क्षितिज का विस्तार करना है, बल्कि उन्हें पूरे भारत में विविधता के प्रति संवेदनशील बनाना है, ताकि वे भविष्य के अधिक जुड़े हुए, सहानुभूतिपूर्ण और तकनीकी रूप से मजबूत भारत के लिए, अपने ज्ञान का उपयोग कर सकें।

 

 

शिक्षा मंत्रालय ने गाइड लाइन में किया बदलाव, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए अब दस साल का अनुभव होगा जरूरी

No comments Document Thumbnail

 दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों के पात्रता नियमों में शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत दस साल का अनुभव रखने वाले शिक्षक या प्रधानाध्यापक ही अब इसके लिए पात्र होंगे। वहीं स्कूलों में संविदा पर पढ़ाने वाले शिक्षक या फिर शिक्षा मित्र इसमें शामिल नहीं हो सकेंगे। इसके साथ ही, मंत्रालय ने हर साल दिए जाने वाले पुरस्कारों की संख्या भी बढ़ा दी है, जिसमें अब 47 की जगह देश भर के 50 शिक्षकों को यह सम्मान दिया जाएगा। इनमें दो दिव्यांग शिक्षक भी होंगे।


15 जुलाई तक होंगे आवेदन 

शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के पात्रता नियमों और संख्या में इस बदलाव के साथ ही इसके लिए देश भर के शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए है, जो 15 जुलाई तक किए जा सकेंगे। ये आवेदन जिलों और राज्यों से होते हुए शिक्षा मंत्रालय के पास पहुंचेंगे। इस दौरान प्रत्येक राज्यों से भेजे जाने वाले आवेदनों की संख्या भी तय कर दी गई है।

निजी स्कूलों के शिक्षक भी पा सकेंगे पुरस्कार

मंत्रालय के मुताबिक, इस बार के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार को लेकर जो और भी बड़े बदलाव किए गए है, उनमें अब राज्यों से शिक्षा बोर्डों से संबंधित निजी स्कूलों के शिक्षक भी शामिल हो सकेंगे। अब तक ऐसे शिक्षक आवेदन नहीं कर सकते थे।


Yuva Sangam: युवा संगम कार्यक्रम के पोर्टल का किया गया शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

Yuva Sangam: आईजीएनसीए नई दिल्ली के सभागार में शिक्षा मंत्रालय के नेतृत्व में युवा संगम कार्यक्रम के पोर्टल का शुभारंभ किया गया। यह एक प्रकार का राष्ट्रीय आदान-प्रदान कार्यक्रम है। जिसमें देश भर के हजारों युवा हिस्सा लेंगे। जो देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर देश को देखने, समझने और जानने का प्रयास करेंगे। इस युवा संगम में 30 प्रतिशत पूर्वोत्तर के युवाओं की भागीदारी रहेगी। “युवा संगम” कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की प्रेरणा है। यह कार्यक्रम पर्यटन, परम्परा, प्रगति, प्रौद्योगिकी और परसपर संपर्क की भावना से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में ना सिर्फ स्कूल और कॉलेज-यूनिवर्सिटी के छात्र हिस्सा लेंगे, बल्कि 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के युवा भी हिस्सा ले सकते हैं। इसके पंजीकरण हेतु आज से पोर्टल शुरू हो गया है। इस युवा संगम में 20,000 से अधिक युवा हिस्सा लेंगे। पहले चरण में देश के 14 विश्वविद्यालयों को इस यात्रा के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Yuva Sangam: युवा संगम कार्यक्रम के पोर्टल लांच कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान रहे, वहीं भारत सरकार के संस्कृति, पर्यटन एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी, कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय सरकार और राजकुमार रंजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि युवा संगम माननीय प्रधानमंत्री जी के “एक भारत-श्रेष्ट भारत” की प्रेरणा है। इस युवा संगम से देश एक सूत्र में भावनात्मक रूप से जुड़ेगा। हमारे युवा देश के अलग-अलग राज्यों को देखेंगे, वहाँ की संस्कृति, विरासत और विकास को देखेंगे। उन्होंने कहा की 2014 के बाद पूर्वोत्तर की दिशा बदली है, यह कार्यक्रम हमारे पूर्वोत्तर के युवाओं को भी एक नई प्रेरणा देगा। आजादी के अमृत महोत्सव में शिक्षा मंत्रालय की यह बहुत सराहनीय पहल है। 

हम सब मिलकर माननीय प्रधानमंत्री जी के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के विज़न को पूरा करेंगे। इस युवा संगम में गृह मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय,पर्यटन मंत्रालय, युवा एवं खेल मंत्रालय, रेल मंत्रालय और डोनर मंत्राल मिलकर काम करेंगे। इसलिए यह कार्यक्रम भारत सरकार की सम्पूर्ण सरकार दृष्टिकोण को भी दर्शाता है। इतना ही नहीं इस अभियान में देश के सभी विभाग, सभी मंत्रालय के साथ-साथ सभी राज्य सरकारें मिलकर काम करेंगी। यही सोच हमारे अमृत काल के लक्ष्यों को भी पूरा करेगी। उन्होंने देश के सभी युवाओं से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान में आप सभी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और युवा संगम को सफल अभियान बनाएं।

छत्तीसगढ़ के 26 स्कूलों को राज्य स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार

No comments Document Thumbnail

रायपुर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संयुक्त रूप से राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर स्वच्छ विद्यालय की दिशा में उत्कृष्टता के लिए छत्तीसगढ़ के 11 जिलों के 26 स्कूलों को सम्मानित किया जायेगा। इसमें ओवरऑल परफॉर्मेंस पर 20 स्कूलों को और उप-श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए छह स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा।



स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में 14 नवंबर को दोपहर 3 बजे राज्य स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित सभी 26 स्कूलों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में संसदीय सचिव द्वय द्वारकाधीश यादव और विकास उपाध्याय, महापौर रायपुर नगर पालिका निगम एजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा नरेंद्र कुमार दुग्गा भी उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल सकरी तखतपुर को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 19 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसमें देश भर के 39 स्कूलों को राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है। छत्तीसगढ़ के 55,217 स्कूलों सहित देश भर के लगभग आठ लाख स्कूलों ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, 2021-22 में भाग लिया है। छत्तीसगढ़ राज्य ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 में अधिकतम स्कूल भागीदारी के लिए 97.7 प्रतिशत आवेदन जमा करने के रिकॉर्ड के साथ देश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

यह पुरस्कार दो श्रेणियों में दिया जाता है, जिसमें सभी उप-श्रेणियों (कुल स्कोर) में समग्र प्रदर्शन और प्रत्येक उप-श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अर्थात पानी, शौचालय, धुलाई, संचालन रखरखाव, क्षमता निर्माण और व्यवहार परिवर्तन और कोविड-19 की तैयारी के लिए दिया जाता है। रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में ओवरऑल परफॉर्मेंस पर 20 स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें हायर सेकंडरी स्कूल आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रावन जिला बलौदाबाजार, सेंट जेवियर्स पी.एस.राजपुर जिला बलरामपुर, 

शासकीय उच्च विद्यालय पाली और टैगोर इंटरनेशनल स्कूल सकरी जिला बिलासपुर, शासकीय शिव सिंह वर्मा बालिका हायर सेकंडरी स्कूल धमतरी, शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पोटिया और स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुम्हारी जिला दुर्ग शामिल हैं। इसके साथ ही जशपुर जिले की शासकीय उच्च प्राथमिक शाला दुलदुला, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल जशपुर,  शासकीय उच्च प्राथमिक बासनताला जशपुर, सेंट मैरी इएमएस, कुनकुरी, डीएवी पब्लिक स्कूल, कंडोरा, कवर्धा जिले की शासकीय उच्च प्राथमिक परसवारा और शासकीय उच्च प्राथमिक भगतपुर, कोरिया जिले की किड्स कैंपस पब्लिक स्कूल, हीरागिरी हल्दीबाड़ी, महासमुंद जिले की शासकीय उच्च प्राथमिक कासेकेरा और जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली, 

रायगढ़ जिले की शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल  रायकेरा, रायपुर जिले की बीपी पुजारी उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल राजातालाब और द ग्रेट इंडिया स्कूल आरंग शामिल हैं। उप-श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए छह स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें धमतरी जिले में कुरूद के ग्राम दर्रा का शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, दुर्ग जिले का केपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल और बीएसपी हायर सेकेंडरी स्कूल, कोरिया जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय केनापारा, महासमुंद जिले का केंद्रीय विद्यालय और राजधानी रायपुर माना कैम्प स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय शामिल है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.