Media24Media.com: शासकीय प्राथमिक शाला

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शासकीय प्राथमिक शाला. Show all posts
Showing posts with label शासकीय प्राथमिक शाला. Show all posts

श्रीफल व पेन देकर महिलाओ का किया सम्मान, महिला दिवस पर हुआ सांस्कृतिक आयोजन कक्षा पाँचवी के बच्चो को दी गई विदाई

No comments Document Thumbnail

 बड़गांव : शासकीय प्राथमिक शाला बड़गांव में महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती व भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके पश्चात बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम को रंजना यादव, वीणा निषाद, कुन्ती पन्नालाल पटेल, करन अनंत व शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण चक्रधारी ने संबोधित किया। इस दौरान प्राथमिक शाला मे निशुल्क शिक्षादान दे रही हीराबाई निषाद को व उपस्थित महिलाओं का श्रीफल व पेन देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में रंजना यादव कुंती पटेल, वीना निषाद, प्रेमवती निषाद, रजनो बाई निषाद, नंद कुमारी निषाद, कुमारी निषाद, दुकलहीन निषाद, तिजिया निषाद, लगनी निषाद, गोदावरी निषाद, तनु चक्रधारी, सहित बड़ी संख्या मे महिलाओ को सम्मानित किया गया। वही कक्षा पाँचवी के छात्र छात्राओ को विदाई दिया गया व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, छत्तीसगढ़ी, कर्मा, ददरिया, सुवा, राउत नाचा मे मनमोहक प्रस्तुति दी।

संस्था के प्रधान पाठक खेमन कुमार साहू ने स्वागत उद्बोधन किया, शिक्षक गोवर्धन प्रसाद साहू ने संचालन व महिलाओ को प्रेरित कर उन्हे समाज व देश के विकास मे योगदान करने की बात कही व शिक्षिका लेखनी साहू ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे महिलाए बच्चे व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.