Media24Media.com: शादी का देते रहा झांसा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शादी का देते रहा झांसा. Show all posts
Showing posts with label शादी का देते रहा झांसा. Show all posts

राजधानी में कारोबारी दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार, शादी का देते रहा झांसा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी में एक कारोबारी ने शादी और काम दिलाने का झांसा देकर एक साल तक एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपित टालमटोल करने लगा।


युवती ने आरोपित के खिलाफ गुढिय़ारी थाना पुलिस में केस दर्ज करा दिया है। पीडि़ता की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम नबी आलम खान है और वो रायपुर के गुढिय़ारी का रहने वाला है। आरोपित का स्टील का कारोबार है।

यह मामला गुढिय़ारी थाना इलाके का है। पुलिस थाने की गई शिकायत के अनुसार में पीडि़त युवती दुर्ग के पाटन की रहने वाली है।

युवती ने बताया कि स्टील कारोबारी पिछले एक साल से काम दिलाने और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपित कारोबारी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.