Media24Media.com: शांतिकुंज

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शांतिकुंज. Show all posts
Showing posts with label शांतिकुंज. Show all posts

108 कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवम गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद के तत्वावधान में जिले के गायत्री परिवार एवं क्षेत्र के नागरिकों के सहयोग से नगर में 108 कुण्डीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन 3 से 6 फरवरी 2023 को होगा। जिसका भूमिपूजन यज्ञ स्थल कृषि उपज मंडी पिटियाझर में मुख्य अतिथि  आदर्श वर्मा जोन समन्वयक गायत्री परिवार छत्तीसगढ़ प्रांत, विशिष्ट अतिथि सुकदेव निर्मलकर छत्तीसगढ़ प्रभारी शांतिकुंज हरिद्वार, चुन्नीलाल साहू सांसद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र, विनोद सेवन लाल चंद्राकर संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद,

सेवन लाल चंद्राकर, दाउलाल चंद्राकर,  पूनम चंद्राकर पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद, डॉ विमल चोपड़ा पूर्व विधायक महासमुद , प्रभात उपाध्याय, संदीप दीवान, हीराराम बंजारे अध्यक्ष कृषि उपज मंडी महासमुंद, राकेश चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत तुमगांव, पारस चोपड़ा, रमेश साहू, मनीष शर्मा, निखिलकांत साहू, अरविंद प्रहरे पार्षद, राजेश लूनिया, घनश्याम सोनी, चमन चंद्राकर, श्रवण चंद्राकर,मोहन साहू, पवन साहू एवम वरिष्ठों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां गायत्री की छाया चित्र पर पूजन कर एवम  दीप प्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात सरला कोसरिया, राजकुमारी साहू की महिला मंडल की टीम द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम का संचालन किया गया।

वैदिक मंत्रों के साथ पूजन कर कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए सांसद चुन्नीलाल साहू जी ने गायत्री परिवार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए धर्म, संस्कृति एवं नैतिकता के प्रचार प्रसार में उनके योगदान की चर्चा के साथ ही साथ इस यज्ञ कार्य में सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जोन प्रभारी श्रीमती आदर्श वर्मा जी ने गायत्री एवम यज्ञ की महिमा का वर्णन करते हुए सबको कार्यक्रम में सहयोग करने  तथा नारी शक्ति को आगे आकर समाज में अपनी प्रतिभा नियोजन करने की अपील किया। छत्तीसगढ़ प्रभारी  सुकदेव निर्मलकर जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ से ही हरिद्वार में बहुत समायदानी है। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव के सभी घरों में गायत्री एवम यज्ञ को पहुंचाना है। 

स्वल्पाहार प्रसाद वितरण एवं शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में टीकम साहू जिला समन्वयक गरियाबंद, बसना से कन्हैया पटेल, छोटेलाल पटेल, राजकुमारी, सरला कोसरिया, देवचंद नायक, भोलसीह सिदार, अनिल कानूनगो, पिथोरा से तुकाराम पटेल, नरेश नायक, सुरेंद्र, बागबाहरा से जनक साहू, गजानद ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, तुकाराम साहू, महासमुंद से श्याम दुबे, ललित मेश्राम, नरेंद्र नायक रिखो राम साहू, बोधराम साहू परस चौहान, राजकुमार गुप्ता, आर पी साहू, विश्राम साहू सांतू लाल साहू, मूलचंद वर्मा, वेद राम साहू, युवा प्रकोष्ठ से नरेश साहू, भारत साहू, मुकेश श्रीवास्तव, कैलाश राठी, रविकांत चंद्राकर, पूर्णिमा साहू, नीतू साहू, मनोरमा साहू,दुलारी चंद्रा कर, बिसोहा साहू, उमेद चौहान, आनंद साहू, कृषलाल साहू, रामचरण साहू, सेवक साहू, उदेराम, राम भरोसा, नंदू, सेवक मोरधा एवम अधिक संख्या में गायत्री परिजन उपस्थित थे।

16 लाख गायत्री मंत्र लेखन के लिए उषा निगम का सम्मान

No comments Document Thumbnail

रायपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में रायपुर में आयोजित नारी सशक्तिकरण चेतना शिविर में ग्राम नर्रा, विकासखंड बागबाहरा, निवासी श्रीमती उषा निगम का सम्मान किया गया। 16 लाख गायत्री मंत्र लेखन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। रायपुर में  27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में आयोजित नारी सशक्तिकरण चेतना शिविर के अंतिम दिन अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय शैल बाला पंड्या एवं कुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार डाक्टर चिन्मय पंड्या की गरिमामय उपस्थिति में नारी जागरण अभियान की प्रभारी श्रीमती शेफाली पंड्या द्वारा ग्राम नर्रा, विकासखंड बागबाहरा, निवासी श्रीमती उषा निगम को उनके 16 लाख गायत्री मंत्र लेखन के विशिष्ट कार्य के लिए शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उक्त शिविर में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा और बिहार की भी 5000 से अधिक महिलाओं ने शिरकत की थी।गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीय भगवती देवी शर्मा ने वर्षों पहले ही 21वीं सदी नारी सदी का उद्घोष किया था। छत्तीसगढ़ प्यार और सहकार का राज्य है, यहां के नागरिकों की अटूट श्रद्धा, निष्ठा, समर्पण, त्याग एवं अपनापन को देखते हुए गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने छत्तीसगढ़ को अपना हृदय स्थल माना था। इसी वजह से नारी सशक्तिकरण का शंखनाद छत्तीसगढ़ से हुआ।

महासमुंद में होगा 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। महासमुन्द में 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। सात फरवरी से दस फरवरी 2023 तक होने वाले इस गायत्री महायज्ञ के लिए शक्ति कलश लेने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के साथ गायत्री परिवार के सदस्य हरिद्वार पहुंचे थे। जहां शांतिकुंज हरिद्वार की संचालिका माता शैल जीजी पंड्या से आशीर्वाद लेने के बाद देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

                     

     संसदीय सचिव के साथ गायत्री परिवार के सदस्य कलश लेने हरिद्वार पहुंचे

गौरतलब है कि सात फरवरी से दस फरवरी 2023 तक महामसुंद में 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। इसके लिए संसदीय सचिव चंद्राकर के साथ गायत्री परिवार के सदस्यों की हुई बैठक में कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श करने के साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ में शांति कुंज केंद्रीय प्रतिनिधियों का आगमन होगा। 

शांति कुंज के केंद्रीय प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रित किया

आयोजन को भव्य तरीके से आयोजित करने हरसंभव तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में पिछले दिनों संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर के साथ गायत्री परिवार के सदस्य हरिद्वार पहुंचे। यहां शक्ति कलश प्राप्त करने के बाद शांति कुंज के केंद्रीय प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रित किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से शांतिकुंज हरिद्वार की संचालिका माता शैल जीजी पंड्या व देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पंड्या से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से गायत्री परिवार एलके मेश्राम, रिखीराम साहू, हीरालाल साहू, परस चौहान, नरेंद्र कुमार नायक, धनवंतरी सिन्हा, वेदराम साहू, भारत साहू, आनंद साहू, शंकर साहू, मनोरमा साहू, सीमा साहू, शौर्य साहू, शांतुलाल साहू, धन्नूलाल सिन्हा, केआर निषाद, जगदीशलाल साहू, शारदा प्रजापति

मूलचंद वर्मा, रामचरण पटेल, शत्रुघन पटेल, नरोत्तम पटैल, सेवक यादव, सुंदरलाल साहू, भगवती साहू, संतोष निषाद, जनकराम सिन्हा, शत्रुघन साहू, जोहनलाल साहू, बहुरराम साहू, पुकलाल साहू, धनेश्वर साहू, बद्रीप्रसाद साहू, भोजराम पटेल, निमेश्वर चंद्राकर, सेवकराम साहू, उदेराम साहू, राधेश्याम साहू, ईश्वर ध्रुव, डोमन पटेल, मोहन साहू, रामाधीन यादव, महेंद्र ठाकुर, तेजस्वी चंद्राकर, जनक साहू, रामजी साहू, बंसत क्षत्रपाल, दानेश्वर सिन्हा, परमानंद पटेल, पुनीतराम पटेल, पुनीत यादव, रघुमणी पटेल, राधेश्याम चंद्राकर, अनिल उइके, जगमोहन साहू, हीराराम साहू आदि शामिल थे।


108 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के लिए जिला स्तरीय बैठक में तैयारी की समीक्षा

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद में जिला स्तरीय आवश्यक बैठक जोन प्रतिनिधि सीपी साहू, उप जोन समन्वयक एवं एम एल साहू उप जोन संगठन प्रभारी की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें महासमुंद नगर में 07 फरवरी से 10 फरवरी 2023 तक होने वाली 108 कुंडीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के बारे में चर्चा कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा वेद  माता गायत्री की पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

सर्वप्रथम गायत्री परिवार के वरिष्ठ शांतू लाल साहू द्वारा समूह साधना एवं अपने अंग अवयव से गुरुदेव की अपेक्षा का पाठ किया गया तत्पश्चात सी पी साहू द्वारा 108 कुंडीय यज्ञ के लिए शांतिकुंज से प्राप्त दिशा निर्देशों पर चर्चा करते हुए बताया कि यज्ञ वैश्विक समाधान के लिए हैं, लोगों के चिंतन और चरित्र में बदलाव लाने के लिए है ताकि धरती स्वर्ग बन सके। जनकल्याण एवं चिंतन परिष्कार के लिए यज्ञ आवश्यक है। इसके लिए प्रयाज, याज एवं अनुयाज के क्रम को आगे बढ़ाना है। प्रयाज के तहत 108 गांवों में दीप यज्ञ के माध्यम से समुंह साधना किया जाना है तथा प्रत्येक इकाई के 3 गांव का चयन करके समूह साधना, बाल संस्कार शाला,



स्वच्छता अभियान, गो पालन, नशा उन्मूलन, दीवाल लेखन, साप्ताहिक यज्ञ एवं सामूहिक जप के क्रम प्रारंभ करना है। 108 कुंडीय यज्ञ के निमंत्रण प्रत्येक गांव के प्रत्येक घरों में जाकर देना है एवं यज्ञ में भागीदारी हेतु अपील करते हुए राशि एवं चावल सहयोग प्राप्त करना है इसके लिए सभी परिजनों को टोली बनाकर गांव गांव तक जाने की आवश्यकता है। सभी ब्लॉक समन्वयक अपनी 11 सदस्यीय टीम के साथ प्रत्येक इकाई में टोली निर्माण करेंगे एवं प्रत्येक टोली अपनी इकाई के सभी गांवों का भ्रमण करते हुए इन गतिविधियों को संचालित करेंगे।



उप जोन संगठन प्रभारी एम एल साहू ने महासमुन्द के 1971 के एतिहासिक 1008 कुंडिय यज्ञ की चर्चा करते हुए अपने संस्मरण सुनाए एवं यज्ञ संचालन हेतु 33 प्रकार की समितियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की। सभी समितियों में सक्रिय चुने हुए लोगों को शामिल करने और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिशा निर्देश दिए। प्रभात उपाध्याय  ने 108 कुंडीय  यज्ञ के लिए 325 यजमान तैयार करने एवं अधिक से अधिक समय दान करने के लिए परिजनों को प्रेरित किया एवं शक्ति कलश लाने हेतु शांतिकुंज जाने की जानकारी देते हुए बताया कि यजमान के लिए 11 माला प्रतिदिन गायत्री महामंत्र जप करना आवश्यक है एवं मंत्र लेखन करने वाले भाइयों को ही प्राथमिकता दिया जाना है।

रिखीराम साहू द्वारा 108 कुंडीय यज्ञ में होने वाले अनुमानित  व्यय पर चर्चा करते हुए बताया कि लगभग 55 से 60 लाख खर्च की संभावना है जिसके लिए प्रत्येक विकासखंड को  3 लाख एवं 150-200 क्विंटल चावल सहयोग करने की अपील किया गया। सभी ब्लाक  समन्वयक ने  जिले द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने एवं भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया। जिला समन्वयक बोधराम साहू ने जोन समन्वयक आदर्श वर्मा दीदी का आशीर्वाद व मार्गदर्शन पत्र का वाचन कर ट्रस्ट मंडल को 2026 तक यथावत रखने की जानकारी दी।

कार्यक्रम को कन्हैया लाल पटेल सरायपाली, भोलसिंह सीदार बसना, तुकाराम पटेल पिथौरा, जनक राम साहू बागबाहरा एवं नरेंद्र नायक महासमुंद ने भी अपने विचार रखते हुए यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन हीरालाल साहू ने किया। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ प्रमुख भारत साहू ने किया।  कार्यक्रम में सरायपाली बसना, पिथौरा , बागबाहरा एवं महासमुंद के वरिष्ठ परिजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ  ललित मेश्राम, रिखी राम साहू, बाबू राम साहू, ब्लॉक समन्वयक नरेंद्र नायक, श्याम दुबे, जगमोहन साहू, परस चौहान, सांतु लाल साहू, नीला राम ठाकुर, अमर साहू, राधे चंद्राकर , आशीष साहू, विश्राम साहू,लक्ष्मीनाथ साहू, धनीराम, भूखन, पूर्णिमा साहू, मनोरमा साहू, निशा चंद्राकर, उमा समंदर, दुलारी चंद्राकर, गंगा साहू, खेमिण साहू , सेवक राम साहू, जनक राम साहू,नीमेश्वर चंद्राकर, तुकाराम साहू, तुकाराम पटेल, पुनाराम वर्मा, जितेंद्र भोई, कानूनगो, देवचंद नायक, उमैंद सिंह चौहान,  शंकर लाल साहू, तेजराम विश्वकर्मा, बीसौहा राम साहू, करण बरिहा, पुक्लाल साहू , युवा व महिला मंडल के सदस्य एवं आसपास के परिजन उपस्थित थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.