Media24Media.com: शांति व्यवस्था

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शांति व्यवस्था. Show all posts
Showing posts with label शांति व्यवस्था. Show all posts

सोशल मीडिया पर जिला एवं पुलिस प्रशासन की पैनी नजर

No comments Document Thumbnail

रायपुर। शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए बलौदाबाजार जिले में सोशल मीडिया पर जिला एवं पुलिस प्रशासन पैनी नजर रखे हुए है। जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति के रिपोर्ट के आधार पर लगातार संदिग्ध आईडी की पहचान हेतु गूगल, इंस्टाग्राम,फेसबुक, व्हाट्सप कंपनियों से सायबर सेल द्वारा संपर्क किया जा रहा है। जिसके तहत 88 यूआरएल मेटा को भेजा गया था। जिसमें से 19 इंस्ट्राग्राम को पेज को बंद करने की कार्रवाई की गई है। 

साथ ही 3 इंस्टाग्राम पेज से वीडियो को डिलीट किया गया है। इसके साथ ही अनुविभाग गिरौद द्वारा 5 अपराधियों की पहचान कर एक के खिलाफ धारा 107,116 (3) के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही चार ने माफीनामा कबूल करते हुए उनके परिजनों को उक्त प्रकरणों में भी समझाईश दी गई है। इसके अतिरिक्त सायबर पुलिस एवं थाना प्रभारियों की मदद से सोशल मीडिया में असंवैधानिक एवं गैर कानूनी कार्य करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले वासियों से अपील करते हुए किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया में भड़काऊ कंटेन्ट पोस्ट करने बचने कहा है। यदि किसी भी व्यक्ति का पोस्ट भड़काऊ या सामजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला होगा तो निश्चित ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।  गौरतलब है की कानून एवं व्यवस्था के संदर्भ में सोशल मीडिया के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया में जिले के सम्बन्ध में चल रहे गतिविधियों पर निगरानी रखने एवं नकारात्मक गतिविधियों सम्बन्धी लेखों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु जिला स्तरीय सोशल मीडिया निगरानी समिति का गठन किया गया है। जिसके माध्यम से सोशल मीडिया में नकारात्मक लेखों,तथ्यों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।अवैधानिक, असंवैधानिक, गैर कानूनी एवं आपत्तिजनक पोस्ट, कमेंट्स आदि पाये जाने पर समिति प्रतिदिन जानकारी संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को त्वरित कार्रवाई हेतु प्रेषित किया जा रहा है।

समाज प्रमुख एवं ग्रामीणों ने बिरनपुर घटना की कड़ी निंदा की

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बेमेतरा जिले में ग्राम बिरनपुर की घटना के मद्देनजर जिला प्रशासन, पुलिस के आला अफसरों और सर्व समाज प्रमुखों एवं ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक ग्राम बिरनपुर में हुई। कलेक्टर पी.एस. एल्मा और दुर्ग संभाग के आईजी आनंद छाबड़ा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक में सर्व समाज प्रमुखों ने बिरनपुर में हुई घटना की कड़ी निंदा की। प्रतिनिधियों ने गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने की सहमति जताई।

शांति समिति की बैठक में कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने सामाजिक सद्भावना-आपसी भाईचारे के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने समाज प्रमुखों से कहा कि बिरनपुर की घटना में शांति भंग करने में जो भी व्यक्ति शामिल हैं, उन सभी व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाही की जाएगी। बैठक में सर्व समाज के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि हम गांव में लंबे समय से साथ रह रहे हैं। पर्व त्यौहार भी साथ में मनाते रहे हैं। मतभेदों को साथ में बैठकर सुलझाएंगे और यह प्रयास करेंगे कि भविष्य में ऐसी परिस्थिति उत्पन्न ना हो।

   कलेक्टर ने की अमन चैन और शांति बनाएं रखने की अपील

कलेक्टर ने शांति समिति की बैठक में कहा कि बिरनपुर गांव में सभी समाज के लोग सदियों से साथ रहते आये हैं। कुछ घटनाओं के कारण मतभेद हुए हैं, आपस में बैठकर मतभेद सुलझाये। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। सभी लोग अमन चैन और शांति बनाए रखने में सहयोग करें, प्रशासन आपके साथ है। उन्होंने कहा गांव में राशन, बिजली, पानी सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में मदद दी जाएगी। गांव में एक स्वास्थ्य की टीम तैनात की गई है जो इलाज के साथ दवाईयां आदि उपलब्ध कराने में मदद करेगी। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलेसेला सहित सर्व समाज के पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

अफवाहों से रहे दूर: पुलिस अधीक्षक एलेसेला

शांति समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक ऐलसेला ने ग्रामीणों को समझाईश देते हुए कहा कि आप अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचिए, उन्हें अच्छी शिक्षा दीजिये ताकि बच्चे अपना कैरियर बना सके। उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर समस्या के समाधान की दिशा में कार्य करना होगा। पुलिस अधीक्षक एलेसेला ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिलेवासियों से अपील करते हुए धारा-144 का पालन करने, किसी भी असामाजिक तत्वों के बहकावे में ना आने कहा।

उन्होंने अफवाहों से बचने, फेक वीडियो, फेक फोटो, या किसी भी तरह के भड़काऊ पोस्ट जिससे किसी भी धार्मिक आस्था या व्यक्ति की छवि धूमिल हो सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट करने से बचने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि जिले के किसी भी स्थान में भीड़ इकट्ठा ना करें। शांति व्यवस्था बनाए रखने ड्यूटी पर तैनात पुलिस के अधिकारी जवानों का सहयोग करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस से मदद की आवश्यकता है तो पुलिस से मदद लीजिये।


होलिका दहन एवं होली के दिन जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर ने मंगलवार 7 मार्च होलिका दहन एवं बुधवार 8 मार्च होली के दिन जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों, कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इनमें अनुविभाग महासमुंद अंतर्गत अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) उमेश कुमार साहू, थाना महासमुंद अंतर्गत तहसीलदार प्रेमूलाल साहू, थाना तुमगांव अंतर्गत नायब तहसीलदार श्रीमती शशि नर्मदा नायक एवं थाना पटेवा अंतर्गत नायब तहसीलदार खीरसागर नाथ बघेल की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी प्रकार अनुविभाग बागबाहरा अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा श्रवण कुमार टण्डन, थाना बागबाहरा एवं तेन्दुकोना अंतर्गत तहसीलदार रमेश मेहता, थाना कोमाखान एवं खल्लारी अंतर्गत तहसीलदार सुश्री ममता ठाकुर ड्यूटी पर रहेंगे। अनुविभाग पिथौरा अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पिथौरा रविराज ठाकुर, थाना पिथौरा अंतर्गत तहसीलदार लीलाधर कंवर तथा थाना सांकरा अंतर्गत नायब तहसीलदार देवेन्द्र नेताम की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी तरह अनुविभाग बसना एवं सरायपाली अंतर्गत अनुविभागीय दण्डाधिकारी (राजस्व) सरायपाली हेमंत रमेश नंदनवार, थाना सरायपाली अंतर्गत तहसीलदार युवराज सिंह कुर्रे, थाना सिंघोड़ा अंतर्गत नायब तहसीलदार उमेश कुमार लहरी एवं थाना बसना अंतर्गत तहसीलदार रामप्रसाद बघेल ड्यूटी पर रहेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.