Media24Media.com: शहीद जवानों को श्रध्दांजलि

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शहीद जवानों को श्रध्दांजलि. Show all posts
Showing posts with label शहीद जवानों को श्रध्दांजलि. Show all posts

शहीद जवानों को श्रध्दांजलि - मुख्यमंत्री बघेल ने शहीद जवानों की अर्थी को कंधा दिया

No comments Document Thumbnail
दंतेवाड़ा। बुधवार को दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें 10 जवान और एक ड्राइवर बलिदान हो गए थे। दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए नक्सली हमले में बलिदान जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा पहुंच गए हैं। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम सहित डी.जी.पी भी मौजूद हैं। सीएम भूपेश बघेल पुलिस ग्राउंड कराली में श्रद्धांजलि सभा बलिदान जवानों के शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू सहित उपस्थित सांसद, विधायक, पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी शहीद जवानों की अर्थी को कंधा दिया।



बता दें कि बुधवार को हुए नक्सली हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए। और एक सिविलियन ड्राइवर की भी मौत हुई है। सभी जवान एक पिकअप वैन में सवार थे और दंतेवाड़ा के अरनपुर में ये वैन आईईडी की चपेट में आ गई थी। डीआरजी के जवान एक ऑपरेशन से लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दिया।

बुधवार को भी हुई उच्च स्तरीय आपात बैठक

इस घटना को लेकर भूपेश बघेल ने एक उच्च स्तरीय बैठक ली। इस आपातकालीन बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा- नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा

भूपेश बघेल ने कहा, नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा। नक्सलियों के खिलाफ हमारी लड़ाई अब अंतिम चरण में है। और योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा। इस नक्सल वारदात के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन पर घटना की जानकारी ली और जवानों की शहादत पर दुख जताया। उन्होने सीएम को हरसंभव मदद का आश्वास दिया है।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.