Media24Media.com: शहीद जवान

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शहीद जवान. Show all posts
Showing posts with label शहीद जवान. Show all posts

शहीद जवानों के परिजनों को दी जाएगी 10-10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता : मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा

No comments Document Thumbnail

 रयपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सुकमा जिले के टेकलगुड़ेेम में बीते 30 जनवरी को नक्सल मुठभेड़ में शहीद तीनों जवान के परिजनों को 10-10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने आज कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर में आयोजित झुमका जल महोत्सव के अवसर पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। यह आर्थिक सहायता राशि शहीद जवानों को राज्य और केन्द्र सरकार की ओर से मिलने वाली राशि से अतिरिक्त है।


ज्ञातव्य है कि 30 जनवरी को प्रदेश के सुकमा जिले के जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम टेकलगुड़ेम में नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमलें का मुंहतोड़ जवाब देते हुए तीन जवान शहीद हो गए थे। जिसमें 201 कोबरा सीआरपीएफ बटालियन के आरक्षक देवेन सी. और आरक्षक पवन कुमार तथा 150वीं बटालियन के आरक्षक लम्बाधर सिंघा शहीद को गए थे। इस घटना में 16 जवान घायल हो गए थे जिसमें से 8 जवानों को बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर लाया गया है। मुख्यमंत्री साय 30 जनवरी की शाम को ही अस्पताल पहंचकर घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था।


शहीद जवान को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी शहीद जवान कमलेश साहू को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके परिजनों के साथ है। कमलेश साहू ने आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की है।


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सक्ती जिले के हसौद पहुंचकर शहीद कमलेश साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शहीद के पिता मुंगेश्वर साहू को ढांढस बंधाया। शर्मा ने शहीद कमलेश की माता तारा देवी साहू, पत्नी वृंदाबाई साहू, शहीद की बड़ी बहन कमलेश्वरी साहू और छोटे भाई यशवंत साहू सहित अन्य परिजनों से भी मुलाकात की और सांत्वना दी।

उन्होंने कहा कि शहीद कमलेश साहू ने देश की सेवा करते हुए वीरगति प्राप्त की है, उनकी शहादत को नमन है। विधायक केदार कश्यप, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी हसौद पहुंचकर शहीद कमलेश को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सक्ती की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक एम. आर आहिरे सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.