Media24Media.com: शशि थरूर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शशि थरूर. Show all posts
Showing posts with label शशि थरूर. Show all posts

सरकार समय से पहले करा सकती है लोकसभा चुनाव, हम तैयार रहें : शशि थरूर

No comments Document Thumbnail

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के विपक्षी गठबंधन को ‘घमंड’ गठबंधन बताने वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सत्ता का अहंकार तो झलक ही रहा है। इसलिए विपक्ष पर ‘घमंड’ का आरोप लगाना थोड़ा अनावश्यक और व्यर्थ है। यह बात तो साफ है कि जो अहंकारी हैं, वे ही सत्ता में हैं। यही हम हर दिन देख रहे हैं।


उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि स्पष्ट रूप से हमने गठबंधन को जो नाम दिया है, वह उनसे सहन नहीं हो रहा। इसलिए उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसीलिए वे इस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यहां तक कि भारत नाम को विशेषाधिकार देने की कोशिश की जा रही है। संविधान में हमारे देश के दोनों नामों का जिक्र हैं, तो उनमें से किसी एक का उपयोग करने में क्या समस्या है?

लोकसभा चुनावों की तारीखों को लेकर शशि थरूर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि चुनाव सामान्य समय पर होंगे जिसमें 6 से 9 महीने का समय है, लेकिन यह भी संभव है कि सरकार चुनाव पहले करा सकती है जैसा कि हम सुन रहे हैं। हमें जल्द से जल्द तैयार होने की जरूरत है।

इन नेताओं ने भी किया समय से पहले चुनाव का दावा

 कुछ दिनों पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया था कि भाजपा पर भरोसा नहीं कर सकते। वह दिसंबर या जनवरी में चुनाव करवा सकती है।
 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा था कि यह जरूरी नहीं है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव समय पर ही हों। ये किसी भी समय हो सकते हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इस साल जून में दावा किया था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव समय से पहले करा सकती है।

कांग्रेस पार्टी इस को बहुत गंभीरता से ले रही: थरूर

हैदराबाद में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुझे लगता है कि यहां दो संदेश हैं। एक निश्चित रूप से नई टीम, नई शुरुआत है… और दूसरा निश्चित रूप से तेलंगाना में चुनाव। इस बैठक का हैदराबाद में होना संकेत है कि पूरी कांग्रेस पार्टी इस चुनाव को बहुत गंभीरता से ले रही है। इसलिए मुझे लगता है कि दोनों संदेश अहम हैं। हमारे पास एक राष्ट्रीय दृष्टिकोण है और हमें राज्य में अपने सहयोगियों की मदद करने का भी प्रयास करना है।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की पहली बैठक होने जा रही है, जिसमें पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद 17 सितंबर को पार्टी राजीव गांधी प्रांगण में विजय रैली करेगी और तेलंगाना के लिए छह गारंटियों की घोषणा करेगी।

रिपब्लिक डे परेड को कैंसिल करने की मांग पर बोले पात्रा- राहुल ने तो जश्न रद्द नहीं किया

No comments Document Thumbnail

गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को हर वर्ष राजपथ पर परेड (Republic day parade) निकलती है और इसे शौर्य और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर किसी ना किसी विदेशी शख्सियत को जरूर बुलाया जाता है। इस बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। लेकिन, ब्रिटेन में कोरोना के स्ट्रेन के आने चलते उन्होंने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है।





कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले इन बातों का रखे ख्याल





शशि थरूर ने की रिपब्लिक डे परेड(Republic Day Parade) रद्द करने की मांग





इस बीच, बोरिस जॉनसन की भारत यात्रा रद्द करने के ऐलान के बाद कांग्रेस के सीनियर नेता शशि थरूर ने रिपब्लिक डे परेड को ही कैंसिल करने की मांग कर डाली। थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा- अब जबकि बोरिस जॉनसन का इस महीने का दौरा कोरोना के नए स्ट्रेन वहां पर आने के चलते रद्द कर दिया गया है और रिपब्लिक डे पर कोई चीफ गेस्ट नहीं है तो क्यों नहीं एक कदम आगे बढ़ते हुए इसे रद्द कर दिया जाए। परेड (Republic day parade) के दौरान भीड़ इकट्ठी करना गैर-जिम्मेदाराना होगा।





संबित पात्रा ने दिया जवाब





इधर, थरूर की इस टिप्पणी की बाद बीजेपी नेता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए इस पूरे मामले में राहुल गांधी को लेकर आए गए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- श्रीमान थरूर, रिपब्लिक डे परेड सिर्फ जश्न नहीं है, जिसे रद्द किया जा सके। क्या राहुल गांधी जश्न को रद्द नहीं कर सकते थे, जो प्राय: दूर के गंतव्यों में जाना जारी रहता है। लेकिन कांग्रेस चाहती है कि रिपब्लिक डे परेड को रद्द कर दिया जाए।"


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.