Media24Media.com: शराब नीति घोटाले

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शराब नीति घोटाले. Show all posts
Showing posts with label शराब नीति घोटाले. Show all posts

Delhi Liquor Scam : ED ने कुर्क की मनीष सिसोदिया सहित कई लोगों की संपत्ति

No comments Document Thumbnail

Delhi Liquor Scam : दिल्ली की शराब नीति घोटाले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बड़ी  कार्रवाई की खबर है। न्यूज एजेंसियों के अनुसार, ईडी ने आज मामले में मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी, अमनदीप सिंह ढल्ल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा ​​और अन्य की 52.24 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। हालांक, आप ने इससे इनकार करते हुए पीएम मोदी पर झूठी खबर मीडिया में प्लांट करवाने का आरोप लगाया है।


खबरों के मुताबिक, ईडी ने आज मनीष सिसोदिया के साथ उनकी पत्नी सीमा, अमनदीप ढल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा समेत कुछ अन्य की करीब 52 करोड़ 24 लाख की संपत्ति कुर्क की है। खबर के अनुसार, इस 52 करोड़ की चल अचल संपत्ति में 7 करोड़ 29 लाख रुपये की दो प्रॉपर्टी मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया की है। वहीं शेष में अमनजीप ढल, राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा की जमीन और फ्लैट शामिल हैं। इसमें 44 करोड़ 29 लाख रुपये की कैश और चल संपत्ति है, जिसमें से 11 लाख 49 हजार रुपये मनीष सिसोदिया और 16 करोड़ 45 लाख रुपये बृंदको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के हैं।


वहीं इस खबर पर दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आप नेता और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने सिसोदिया की संपत्ति जब्त किए जाने की खबरों को गलत बताया है। आतिशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मनीष सिसोदिया जी के बारे में झूठी ख़बरें फैलाई जा रही है। मीडिया में झूठी ख़बरें प्लांट की जा रही हैं कि मनीष सिसोदिया जी की करोड़ों की संपत्ति ज़ब्त हो गई। जबकि ईडी के कागजात तो कुछ और दिखा रहे हैं।


अब तक दिल्ली को शराब नीति घोटाले में कुल 128.78 करोड़ की संपत्ति की कुर्की हो चुकी है। इस मामले में कुल 1934 करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में ईडी ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी भी इस मामले में जांच चल रही है। वहीं इसी मामले में सीबीआई अलग से केस दर्ज कर जांच कर रही है। इसी घोटाले में मनीष सिसोदिया लंबे समय से जेल में बंद हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.