Media24Media.com: शपथ

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label शपथ. Show all posts
Showing posts with label शपथ. Show all posts

रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की ली शपथ

No comments Document Thumbnail

रायपुर रमेन डेका ने आज राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल के रूप में अपने पद की शपथ ली। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल डेका ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित रहीं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने राज्यपाल डेका को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिवादन किया और शुभकामनाएं दी।

समारोह में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट पढ़ा। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ और समापन सेरेमोनियल पुलिस बैंड द्वारा बजाए गए राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्य गीत की धुन भी बजाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत राज्यपाल रमेन डेका को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी, वन एवं जलवायु परिवर्तन केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व, खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री भूूपेश बघेल, सहित अन्य विधायकगण उपस्थित थे।

समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के आयुक्त एन.के. शुक्ला, आलोक चंद्रवशी, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नारायण चंदेल, गौारीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायकगण सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा,  अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू, मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल व्ही.पी.वर्मा, राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्प प्रताप पाण्डेय सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, राज्यपाल के परिजन, विश्वविद्यालयों के कुलपति, मीडिया कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

राज्यपाल रमेन डेका का जीवन परिचय इस प्रकार है-

छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल रमेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची, कामरूप (असम) में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ डेका और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती चंपाबती डेका है। उनके परिवार में धर्म पत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी एवं दो बच्चे हैं। उन्होंने बीए की डिग्री दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय में प्राग्ज्योतिष कॉलेज, गुवाहाटी विश्वविद्यालय असम से प्राप्त की।

रमेन डेका एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। वे सन् 1977 से राजनीति में सक्रिय हैं। वे वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। रमेन डेका वर्ष 2006 में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। डेका 2021 अगस्त माह से असम राज्य के नवाचार एवं रूपान्तरण आयोग के (कैबिनेट मंत्री का दर्जा) के उपाध्यक्ष पद पर 29 जुलाई 2024 तक रहे है।

वे दो बार सांसद रहे। पहली बार वर्ष 2009 में 15 वी लोकसभा के लिए असम के मंगलदोई सीट से सांसद चुने गये थे। इस दौरान वे गृह मामलों की स्थायी समिति के सदस्य, लोक लेखा के सदस्य, भारत भूटान संसदीय मैत्री समूह सदस्य, अधीनस्थ विधान समिति सदस्य, सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति पर समिति सदस्य रहे। उसके बाद वर्ष 2014 में वे 16 वीं लोकसभा के लिए दुबारा सांसद निर्वाचित हुए। दूसरे कार्यकाल में वे डेका लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी रहे।

इस दौरान सदस्य अनुमान समिति, सदस्य सलाहकार समिति, सदस्य विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामले, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना‘‘ के तहत केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य, भारत-चीन संसदीय मैत्री समूह सदस्य, चाय बोर्ड के सदस्य का दायित्व निर्वहन किया। दूसरे कार्यकाल में ही सदस्य गृह मामलों की स्थायी समिति, सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति, सदस्य उप समिति द्वितीय अनुमान समिति, सदस्य विदेश मामलों की स्थायी समिति रहेे और 2021 से अभी तक नवाचार रूपान्तरण आयोग असम के उपाध्यक्ष रहे। डेका ने 31 जुलाई 2024 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ ली।

प्रेस क्लब के रत्नेश अध्यक्ष, रविन्द्र विदानी बने महामंत्री, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। प्रेस क्लब महासमुंद का वर्ष 2024-26 के लिए निर्वाचन मिनी स्टेडियम रोड स्थित प्रेस क्लब परिसर में रविवार को संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया से निर्वाचन में रत्नेश सोनी अध्यक्ष, रविंद्र विदानी महामंत्री, आशुतोष शर्मा उपाध्यक्ष एवं संजय महंती कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं संगठन एवं प्रचार मंत्री व सहमंत्री क्रमशः महेंद्र यादव व अमित हिशीकर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव अधिकारी शकील लोहानी एवं सहायक विपिन दुबे के मार्गदर्शन में निर्धारित समयानुसार मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें नामांकन दाखिला एवं वापसी के पश्चात मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई।

अध्यक्ष पद के लिए रत्नेश सोनी एवं आनंदराम पत्रकारश्री का नामांकन वैध पाया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए आशुतोष शर्मा व प्रभात महंती, महामंत्री पद के लिए रविंद्र विदानी व संजय यादव व कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय महंती एवं सोहेल अकरम आमने-सामने रहे।

सीधे मुकाबले में अध्यक्ष पद के लिए रत्नेश सोनी को 21 मत व आनंद राम को 14 मत मिले व 2 मत अमान्य हुए। रत्नेश सोनी 7 मतों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष शर्मा को 28 मत व प्रभात महंती को नौ मत मिले। आशुतोष उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं महामंत्री पद के लिए कड़े मुकाबले में रविंद्र विदानी को 19 व संजय यादव को 18 मत व कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय महंती को 29 व सोहेल अकरम को 6 वोट मिले। एकल नामांकन से सहमंत्री अमित हिषीकर व संगठन एवं प्रचार मंत्री महेंद्र यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रत्नेश सोनी ने प्रबंधकारिणी सदस्यों की घोषणा करते हुए जसवंत पवार, देवीचंद राठी, प्रज्ञा चौहान, जितेंद्र सतपथी व आशीष साहू को सदस्य मनोनीत किया। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव के बाद पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।

अनुपूरक प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जवाब

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मैं छत्तीसगढ़ की पूरी जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मोदी की गारंटी के प्रति अपना भरोसा जताया और मुझे छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का अवसर दिया है।

मुख्यमंत्री की शपथ लिए मुझे कुछ घंटे हुए थे लेकिन मोदी जी के गारंटी का क्रियान्वयन करने के लिए हमने एक सेकंड भी टाइम नहीं लगाया। क्योंकि मोदी जी की गारंटी का मतलब होता है गारंटी पूरा होने की गारंटी।

सदन में प्रस्तुत अनुपूरक बजट, प्रदेश की जनता को मोदी जी द्वारा दी गई गारंटी पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार का पहला कदम है।

पूर्व सरकार ने 1 लाख 21 करोड़ रुपए से भी अधिक का बजट पेश किया था, सरकार ने राजस्व की व्यवस्था नहीं की थी।

5 साल के कार्यकाल में 50 हजार करोड़ रुपए का कर्ज सरकार ने लिया। इतनी विपरीत परिस्थिति के बाद भी हम घोषणाएं पूरा करने को प्रतिबद्ध हैं।

मोदी की गारंटी में राज्य के लगभग 18 लाख ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास देने की गारंटी है, इसलिए हमारी सरकार इसकी व्यवस्था कर रही है। 3 हजार 7 सौ 99 करोड़ का प्रावधान ग्रामीण आवासों के लिए हमने इस अनुपूरक बजट में किया है।

छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाने की मांग वर्षो से चली आ रही थी। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया ताकि छत्तीसगढ़ की जनता के सपनों को साकार किया जा सके।

किसानों के लिए 2 साल के बकाया धान बोनस भुगतान के लिए द्वितीय अनुपूरक में 3800 करोड रुपए का प्रावधान किया गया।

महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक संबल देने के लिए महतारी वंदन योजना का प्रावधान हमने किया गया है। इसमें आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु द्वितीय अनुपूरक बजट में 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

10 वर्ष की उम्र में ही मेरे पिता का साया मेरे सिर से उठ गया, मैं अपना जीवन छत्तीसगढ़ के नागरिकों की बेहतरी के लिए करूंगा समर्पित

10 वर्ष की उम्र में ही मेरे पिता का साया मेरे सर पर से उठ गया था, लेकिन मैं छत्तीसगढ़ के हर नागरिक की बेहतरी के लिए अपना सर्वस्व समर्पण  करने से भी पीछे नहीं रहूंगा।

हर घर तक नल से जल पहुंचाने की दिशा में हमने काम शुरू कर दिया है। 1 हजार 230 करोड़ रुपए का राज्यांश मद में प्रावधान किया गया है।

कृषक जीवन ज्योति योजना के लिए अनुपूरक बजट में 1 हजार 102 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 255 करोड़ 25 लाख रुपए का राज्यांश प्रावधान किया गया है।

हमारी सरकार के घोषणापत्र में हर वर्ग के लिए हितकारी प्रावधान हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रस्तावित 

बारह हजार नौ सौ बयानबे करोड़, सत्तर लाख, अनठानबे हजार, आठ सौ रूपये की अनुपूरक राशि दिए जाने का प्रस्ताव पास।

राज्यपाल हरिचंदन ने रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलायी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हाल में सादगी पूर्ण समारोह में विधानसभा के निर्वाचित सदस्य रामविचार नेताम को  विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) की शपथ दिलायी। नेताम ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। उन्होंने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने, भारत की प्रभुता और अखण्डता को अक्षुण्ण रखने की शपथ ली।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री द्वय भूपेश बघेल, डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, पुन्नुलाल मोहिले, अजय चंद्राकर, दयालदास बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक, नवनिर्वाचित विधायक, जनप्रतिनिधिगण एवं मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वय श्रीमती रेणु जी पिल्ले, सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकरीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को लेंगे शपथ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे।

कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर वरिष्ठ अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा

छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां राजधानी रायपुर के शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के मैदान में जोर-शोर से की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व मंत्री और नारायणपुर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक केदार कश्यप, नवनिर्वाचित विधायक रायगढ़ ओमप्रकाश चौधरी और विधायक बलौदाबाजार टंकराम वर्मा ने भी साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन विशाल मंच बनाए जा रहे हैं, जिसमें बीच के मंच में शपथ ग्रहण होगा तथा एक ओर अतिविशिष्ट आमंत्रित व्यक्तियों तथा दूसरी ओर नवनिर्वाचित विधायकों के लिए मंच बनाया जा रहा है। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में विशिष्ट अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग शपथग्रहण को देख सके इसके लिए एल.ई.डी. स्क्रीन भी लगायी जा रही है।

आयोजन स्थल में मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, फायर ब्रिगेड ,चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था आदि के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मैदान में 50 हजार से अधिक लोगों की बैठक व्यवस्था की तैयारी चल रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगभग 1000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। रायपुर शहर के चौक-चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट आदि अन्य जगहों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शपथ लेने के बाद मैंने जो पहला काम किया, वह था किसानों की ऋण माफी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलरगांव में आम जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मैंने, जो पहला काम किया था, वह था किसानों की ऋण माफी। उन्होंने कहा कि शपथ के लेने के बाद वह सीधे मंत्रालय गए और राज्य के लगभग 19 लाख किसानों पर बकाया साढ़े नौ हजार करोड़ रूपए की ऋण माफी की फाइल पर हस्ताक्षर किए।

 

उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की आय और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए बीते चार सालों में आजीविका के विविध साधन सृजित किए गए हैं। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक जैसी अभिनव योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजनाएं लोगों के जीवन को बेहतर बनाने वाली योजनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर नगरी-सिहावा क्षेत्र के विकास के लिए कई सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने बेलरगांव में सामुदायिक भवन, सांकरा-घठुला-बेलरगांव-जैतपुरी मार्ग चौड़ीकरण, राजपुर से कर्राघाटी तक पक्की सड़क, मुरूमसिल्ली बांध की सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन वॉल निर्माण और डिस्टर्व पिचिंग का सुधार, बालका नदी के कर्णेश्वर संगम मंदिर तक तटबंध निर्माण, बाजार कुर्रीडीह में धान खरीदी केंद्र, ग्राम पंचायत खैरभर्री में आमानाला नदी के किनारे पुल निर्माण, गोविन्दपुर में डोंगापथरा के पास पुल निर्माण, करैया से सारंगपुरी पहुंचमार्ग एवं करैहा से आड़मुड़ा मार्ग में पुलिया निर्माण, अमाली, गुडरापारा, राजपुर और लखनपुर में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के क्रियान्वन हेतु शेड निर्माण, ग्राम पंचायत चनागांव, गेदरा, उमरगांव, कांटाकुर्रीडीह, लखनपुरी, कसपुर, बनबगौद, परसापानी, कल्लेमेटा, भड़सिवना, हिर्रीडीह, घठुला और खम्हरिया में देवगुड़ी निर्माण एवं जीर्णाेंद्धार कराए जाने की घोषणा की।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कृषि एवं किसानों की बेहतरी के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत की गई। उन्होंने कहा कि इस योजना को लागू करने के बाद ही कोरोना की वैश्विक महामारी आ गई। काम-धंधे ठप हो गए। राज्य की वित्तीय स्थिति पर भी इसका प्रभाव पड़ा, इसके बावजूद भी हमने किसान भाईयों को इस योजना के तहत 1500 करोड़ रूपए की पहली किश्त 21 मई 2020 को जारी की। किसान भाईयों को चार किश्तों में कुल 5628 करोड़ रूपए दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत चार किश्तों में राशि दिए जाने पर कुछ लोगों ने एतराज जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार किश्तों में राशि दिया जाना, किसान भाईयों के लिए खेती-किसानी, तीज त्यौहार, वैवाहिक कार्यक्रमों एवं अन्य जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हुई है। 

इस योजना के तहत अब तक राज्य के 24 लाख किसान भाईयों को 16 हजार 415 करोड़ रूपए की मदद दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस साल हमने दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए योजना की तीसरी किश्त की राशि जो एक नवम्बर राज्योत्सव के अवसर पर जारी की जाती थी, उसे 17 अक्टूबर को ही किसान भाईयों के बैंक खाते में डाल दिया था, ताकि 24 अक्टूबर को दीपावली का त्यौहार  वह अच्छे से मना सके। उन्होंने कहा कि चौथी और आखरी किश्त 31 मार्च को किसानों को जारी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना के जरिए यह साबित हो चुका है कि गोबर बेचकर भी पैसा कमाया जा सकता है। अब गौमूत्र की भी खरीदी की जा रही है।

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए बजट में वृद्धि करने के साथ ही अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा के लिए स्कूल प्रारंभ किए हैं। आज राज्य में 279 स्कूल संचालित है। जिनके माध्यम से गरीब परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है। गांव के बच्चे भी अब फर्राटे से अंग्रेजी में बातचीत करने लगे हैं। हमने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संरक्षित करने के साथ ही बढ़ावा देने का काम किया है। तीज त्यौहारों पर अवकाश, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए देवगुड़ी के विकास का काम कर रहे हैं। राम वन गमन पर्यटन परिपथ का विकास कर रहे हैं। लोगों की आस्था और श्रद्धा को देखते हुए चंदखुरी, शिवरीनारायण एवं राजिम में विकास के कामों के साथ-साथ भगवान राम की भव्य प्रतिमा स्थापित की है।

कर्जमाफी से ऋण की जमा राशि मिली वापस

बेलरगांव में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सलोनी गांव के कृषक झंकेश्वर साहू ने बताया कि किसानों की ऋण माफी से उनका 4 लाख 80 हजार रूपए का ऋण माफ हुआ है। कृषक झंकेश्वर साहू ने बताया कि उसने कृषि ऋण की यह राशि धान बेचकर जमा कर दी थी। ऋण माफी की घोषणा के बाद बैंक ने कर्ज के एवज जमा की गई पूरी राशि 4.80 लाख रूपए उनके खाते में लौटा दी। कृषि ऋण माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से मिल रही मदद के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इससे राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी हुई है।

कृषक झंकेश्वर साहू के पास 40 एकड़ कृषि भूमि है। अब वह धान के अलावा गन्ने की खेती करने लगे हैं। खेती-किसानी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से मिल रही मदद के चलते उन्होंने दो ट्रेक्टर भी खरीद लिया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से उन्हें प्रत्येक किश्त में लगभग 1 लाख 20 हजार रूपए मिल रहे हैं। जिसके चलते वह अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए उन्हें भिलाई और धमतरी में पढ़ा रहे है। मुख्यमंत्री ने कृषक झंकेश्वर साहू से मजाकिया लहजे में पूछा कि बहू के लिए क्या खरीदे, तो झंकेश्वर साहू ने मुस्कुराते हुए बताया कि अपनी पत्नी के लिए सोने का बड़ा सा रानी हार खरीदा है।

 बेटी की पढ़ाई के लिए मोबाईल और पत्नी के लिए सोने का टॉप्स

बेलरगांव में भेंट-मुलाकात के दौरान ग्रामीण प्रवीण कुमार ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचने से रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ अब सपने भी पूरे होने लगे हैं। प्रवीण कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसने 430 क्विंटल गोबर बेचकर 86 हजार रूपए कमाए, जिससे अपनी बेटी के पढ़ाई के लिए 10 हजार रूपए का मोबाईल और पत्नी के लिए 17 हजार रूपए सोने का टॉप्स खरीदा। प्रवीण के कहा कि मुख्यमंत्री जी हमने घुरूवा के दिन बहुरने की कहावत सुनी थी, अब गोधन न्याय योजना से हमारे दिन भी बहुरने लगे हैं। किसान सुरेश साहू ने कहा कि वह 18 पशु पाले हैं। अब तक एक लाख 60 हजार रूपए का गोबर बेच चुके हैं, जिससे अपने चार एकड़ खेत में ड्रिप इरिगेशन सिस्टम लगाया है और सब्जी की खेती कर बेहतर लाभ अर्जित करने लगे हैं। गोधन न्याय योजना ने गोबर से पैसा कमाया जा सकता है। यह साबित कर दिया है।

पेड़ लगाने और उसकी रक्षा करने का इनाम मिला

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेलरगांव में भेंट‘-मुलाकात के दौरान कृषक चुन्नीलाल साहू को पेड़ लगाने और उसकी रक्षा करने का इनाम दिया और उन्हें इसके लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री को जब चुन्नीलाल साहू ने बताया कि उसने 52 हजार रूपए खर्च करके पेड़ लगाए हैं और उसे सुरक्षित भी रखा है, तो मुख्यमंत्री बघेल ने चुन्नीलाल साहू के प्रयासों की सराहना की और उन्हें एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की। भूमिहीन कृषक पुन्नू लाल साहू ने बताया कि उसे सहायता के रूप में तीन किश्तें मिल चुकी है।

मुफ्त में मिलता है 35 किलो चावल

मुख्यमंत्री ने बेलरगांव में उपस्थित जनसमूह से राशन कार्ड और खाद्यान्न की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली, तो लोगों ने बताया कि उन्हें राशन कार्ड मिला है और हर महीने चावल, नमक और शक्कर मिल रही है। बेलरगांव की कविता यादव ने बताया कि उसके चार सदस्यीय परिवार के लिए प्रति माह 35 किलो चावल और दो पैकेट नमक मुफ्त में मिलता है। एक किलो शक्कर 17 रूपए किलो की दर से तथा दो किलो चना, पांच रूपए किलो की दर से मिल रहा है।

मुख्यमंत्री को जुग-जुग जीने का शुभाशीष

गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाकर उसने लाभ कमाने वाली ग्रामीण महिला दुर्गेश नंदनी ने बेलरगांव में भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने 200 बोरी वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया है। दुर्गेश नंदनी ने इस मौके पर हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह के समक्ष गीत के माध्यम से महिलाओं के स्वावलंबन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों, गोधन न्याय योजना की महिमा का बखान और अपने मुख्यमंत्री भूपेश कका को जुग-जुग जीने की मंगल कामना की। इस मौके पर अमरौतीन बाई नागवंशी ने छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी नीतियों के चलते लोगों के जीवन में आए बदलाव के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वर्मी कम्पोस्ट बनानेे के साथ अब उनका समूह सूकर और मुर्गी पालन कर रहे हैं। स्वच्छता दीदीयों ने भी इस मौके पर उनके मानदेय में एक हजार रूपए की बढ़ोत्तरी दिए जाने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार जताया।

भूपेश बघेल के योजना का लाभ उठाया भूपेश बघेल ने

बेलरगांव में भेंट-मुलाकात के दौरान ग्रामीण संतोष कुमार बघेल ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अपने बेटे का इलाज होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के पूछने पर उन्होंने बताया कि उनके बेटे का नाम भूपेश बघेल है। यह सुनकर उपस्थित जनसमूह आह्लादित हो उठा। मुख्यमंत्री ने हंसते हुए कहा कि भूपेश बघेल की योजना का लाभ भूपेश बघेल ने उठाया है।   

हितग्राहियों को सामग्री व सहायता राशि के चेक का वितरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेलरगांव में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, छत्तीसगढ़ महिला कोष, सक्षम योजना, अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, उद्यानिकी, कृषि, श्रम, मत्स्य पालन एवं समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के हितग्राहियों को सहायता राशि का चेक एवं सामग्री वितरित की।

राष्ट्रीय एकता दिवस : अधिकारियों, कर्मचारियों ने ली देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। देश की एकता एवं अखंडता के सूत्रधार, भारत के प्रथम गृह मंत्री, लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया गया। कलेक्टोरेट कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत, जिला कार्यालयों सहित ज़िले के सभी अनुविभाग, तहसील, विकासखण्ड कार्यालयों पुलिस थाना, के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थाओं में अधिकारी और कर्मचारियो ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने में योगदान देने की शपथ ली।


संयुक्त जिला कार्यालय में अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा ने मैं पूरी निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करता हूं और इस एकता की भावना को अपने साथी देश के लोगों के बीच फैलाने का भी प्रयास करता हूं.मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से लेता हूं जो सरदार वल्लभ भाई पटेल के कारण संभव हुआ है, मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए अपना योगदान देने का भी संकल्प लेता हूँ.की शपथ अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई।


दस जुलाई को होगा निषाद समाज का शपथ ग्रहण, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ निषाद समाज नवनिर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 10 जुलाई 2022 को इंडोर स्टेडियम रायपुर में होगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे मुख्य आतिथि  नवनिर्वाचित प्रदेश उप संगठन सचिव नंद कुमार निषाद सरपंच डूमरपाली ने बताया कि 10 जुलाई 2022 को छत्तीसगढ़ निषाद समाज नव निर्वाचित प्रांतीय संगठन के सपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  . . शासन होंगे। अतिविशेष अतिथि माननीय रविंद्र चौबे  कृषि एवं मछली पालन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, गिरीश देवांगन अध्यक्ष खनिज विकास निगम होंगे. अध्यक्षता मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम. आर. निषाद, विशिष्ट अतिथि सुश्री शकुंतला साहू संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन विधायक कसडोल, एवं अतिथि  आनंद निषाद पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, नेहरू राम निषाद पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रहेंगे.



कार्यक्रम में निषाद समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष  कुंवर सिंग निषाद संसदीय सचिव विधायक गुंडरदेही ने प्रदेश भर के निषाद समाज जिला, ब्लाक, क्षेत्रीय समिति तथा सभी समाजिक पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठ, प्रदेश, जिला, ब्लाक, परिक्षेत्र के वर्तमान पूर्व पदाधिकारी एवम समाज के आम जनता को कार्यक्रम में आने लोगो को लाने उपस्थित करवाने की अपील की है. प्रदेश उप संगठन सचिव नंद कुमार निषाद ने बताया कार्यक्रम 1:15 बजे आमंत्रित अतिथियों द्वारा आराध्य देव भगवान राम जानकी  गुहा निषाद राज की पूजा अर्चना, 1:30 बजे समाज द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान, 2:00 बजे अतिथियों द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण, 2:30 बजे अतिथियों द्वारा समाज को आशीर्वचन संबोधन 3:00 बजे समाजिक पदाधिकारियों द्वारा उद्बोधन किया जाना है.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.