Media24Media.com: व्यावसायिक परीक्षा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label व्यावसायिक परीक्षा. Show all posts
Showing posts with label व्यावसायिक परीक्षा. Show all posts

छत्तीसगढ़ : व्यापम ने जारी किए शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं व्याख्याता के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट https://vypam.cgstate.gov.in में अपनी प्रोफाईल में लॉगिन कर परिणाम देख सकते हैं। व्यापम द्वारा ली लिखित परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों में अतिथि शिक्षकों के बोनस अंक जोड़कर परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं।

सूबेदार, उपनिरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमाण्डर के पदों के लिए परीक्षा संपन्न

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा आज 29 मई को सूबेदार, उपनिरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमाण्डर के पदों के लिए मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा (कम्प्यूटर विज्ञान) का आयोजन किया गया। इसके लिए रायपुर,

दुर्ग, जगदलपुर, बिलासपुर एवं अंबिकापुर में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। नियंत्रक छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल से मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में कुल 1494 अभ्यर्थी शामिल हुए एवं 136 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उपस्थिति का प्रतिशत 91.66 प्रतिशत रहा।

 

छत्तीसगढ़ : व्यापमं ने विभिन्न परीक्षाओं के लिए जारी की परीक्षा तिथि

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्यादित, संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं एवं कार्यालय श्रमायुक्त के अंतर्गत विभिन्न भर्तियों के लिए प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम का निर्धारण कर दिया है।

सहायक प्रबंधक (उपार्जन, निर्माण, प्रक्रिया) भर्ती परीक्षा 2023 तथा सहायक प्रबंधक (प्रबंधन) भर्ती परीक्षा के आनलाइन आवेदन 12 मई से 29 मई तक भरे जा सकेंगे। इसके त्रुटि सुधार की तिथि 30 मई से 1 जून तक रहेगी। 5 जून को प्रवेश पत्र जारी किये जाएंगे। 11 जून को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी भर्ती परीक्षा 2023 के आनलाइन आवेदन 12 मई से 29 मई तक भरे जा सकेंगे। इसके त्रुटि सुधार की तिथि 30 मई से 1 जून तक रहेगी। इसके लिए 9 जून को प्रवेश पत्र जारी किये जाएंगे। इसकी परीक्षा 17 जून को होगी।

सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक एवं श्रम उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के आनलाइन आवेदन 12 मई से 29 मई तक किये जाएंगे। इसके त्रुटि सुधार की तिथि 30 मई से 1 जून तक है। प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 10 जून होगी। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 18 जून को होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप इन परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.