Media24Media.com: व्यावसायिक

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label व्यावसायिक. Show all posts
Showing posts with label व्यावसायिक. Show all posts

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा (आरएईओ23) का अंतिम परिणाम दावा-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात् जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी सम्पूर्ण परीक्षा परिणाम व्यापम के वेबसाईट  https://vyapam.cgstate.gov.in, https://vyapamaar.cgstate.gov.in  एवं https://vyapam.cgstate.gov.in/result/result.html  पर स्वयं का परीक्षा परिणाम प्रोफाईल में लॉगिन कर देख सकते है।

गौरतलब है कि परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी 2024 को किया गया, जिसका मॉडल आंसर 9 फरवरी को व्यापम ने जारी कर मॉडल आंसर के संबंध में 12 फरवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया था। प्राप्त दावा-आपत्ति का निराकरण विषय-विशेषज्ञों द्वारा किए जाने के पश्चात् परीक्षा परिणाम तैयार कर 15 फरवरी को व्यापम की वेबसाईट पर उक्त भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम जारी किया गया।

महासमुंद : भृत्य परीक्षा हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा भृत्य परीक्षा-2022 के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रवण कुमार टंडन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। भृत्य परीक्षा-22 का आयोजन रविवार 25 सितम्बर 2022 को मध्याह्न 12:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक होगी। जिला मुख्यालय महासमुंद में 28 परीक्षा केन्द्रों एवं विकासखण्ड मुख्यालय बागबाहरा में 05 परीक्षा सहित 33 केन्द्र बनाए गए है। इन 33 परीक्षा केन्द्रों में कुल 8,395 परीक्षार्थी शामिल होंगे।



विकासखण्ड मुख्यालय बागबाहरा में संपूर्ण परीक्षा कार्य संपादन के लिए बागबाहरा तहसीलदार रमेश कुमार मेहता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संपूर्ण परीक्षा अवधि के लिए नोडल अधिकारी के सहायक के रूप में सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र डॉ. ई.पी. चेलक, सहायक प्राध्यापक वाणिज्य  अजय कुमार राजा एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख लवन कुमार टंडन को सहायक परीक्षा प्रभारी अधिकारी (सहायक नोडल अधिकारी) नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस में कोई वृद्धि नहीं

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति द्वारा प्रदेश में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के शिक्षण सत्र 2022-2023, 2023-2024 एवं 2024-2025 के लिए फीस का निर्धारण कर दिया गया है। वर्तमान में शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गयी है। निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्थाओं द्वारा इस निर्धारण के पूर्व छात्रों से शुल्क के रूप में यदि अधिक राशि ली गयी है, तो उसे तत्काल छात्रों को वापस लौटाने एवं यदि कम फीस ली गई हो तो शेष राशि छात्रों से प्राप्त करने की अधिकारिता दी गई  है।



समिति ने संचालक, चिकित्सा शिक्षा को पत्र लिखकर संस्थानों ने जिन पाठ्यक्रमों में शुल्क निर्धारण के लिए आवेदन नहीं दिए हैं और जिनकी फीस का निर्धारण नहीं हुआ है, उनमें प्रवेश की कार्यवाही ना करने का अनुरोध किया है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क यदि छात्रों से पूर्व में लिए गये हो तो उन्हें तत्काल वापस किये जाने हेतु भी पत्र लिखा गया है।

गौरतलब है कि संस्थाओं के द्वारा आवश्यक जानकारियां उपलब्ध न कराए जाने के कारण विलम्ब हो रहा था, इसलिए छात्रहित को ध्यान में रखते हुए 08 सितम्बर को प्रवेश तथा फीस विनियामक समिति ने एम.बी.बी.एस., बी.एस.सी. फार्मेसी/डी.फार्मेसी/एम.फार्मेसी, पी.एच.डी. (इंजीनियरिंग/फार्मेसी/मैनेजमेंट), एमटेक, बी.आर्किटेक्चर, डिप्लोमा इंजीनियरिंग (फर्स्ट शिफ्ट/सेकेण्ड शिफ्ट), फाईन आर्टस एण्ड कम्युनिकेशन, एम.बी.ए., नर्सिंग, बी.एस.सी. नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) एवं एम.एस.सी. नर्सिंगबी.डी.एस.एम.डी.एस., बी.पी.टी./एम.पी.टी., बी.ए.एम.एस.बी.यू.एम.एस., बी.एच.एम.एस., बी.एन.वाय.एस., बी.बी.एस.सी. (बी.एड.)/बी.ए. (बी.एड.) एवं बी.एड./एम.एड. के लिए अंतरिम फीस का निर्धारण कर दिया है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.