Media24Media.com: व्यापाम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label व्यापाम. Show all posts
Showing posts with label व्यापाम. Show all posts

व्यापाम ने ज़ारी किया SI, सूबेदार समेत अन्य 975 पदों के पात्र अभ्यर्थियों की सूची…

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के अंतर्गत SI और अन्य के कुल 975 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा के बाद व्यापम ने पात्र अभ्यर्थियों की सूची ज़ारी कर दी है। छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा में पात्र पाए गए कुल 20618 लोगों की सूची ज़ारी की गई है।


व्यापम द्वारा ज़ारी प्रेस नोट में कहा गया है कि “छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर का पत्र क्रमांक-पु.मु. / भर्ती अध्यक्ष / ए / 85 / 2022 रायपुर, दिनांक 09.09.2022 द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर विभिन्न 08 पदों

(सूबेदार, उपनिरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा). प्लाटून कमाण्डर, उप निरीक्षक ( अंगुल चिन्ह), उप निरीक्षक (प्रश्नाधीन दस्तावेज), उप निरीक्षक (कम्प्यूटर), उप निरीक्षक (रेडियो) के रिक्त पदों पर प्रारंभिक लिखित भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन दिनांक 29.01.2023 किया गया था। इस परीक्षा के प्राप्तांको को दिनांक 22.02.2023 को घोषित किया गया था।

मुख्य लिखित परीक्षा के लिए कुल विज्ञापित पदों के विरूद्ध 20 गुना चयनित अभ्यर्थियों का डाटा पुलिस मुख्यालय की चयन समिति द्वारा अवलोकन / परीक्षण करने के उपरांत उनके पत्र क्रमांक – पुमु / अमनि / भर्ती अध्यक्ष / ए / 176 / 2023 दिनांक 16.05.2023 से प्राप्त हुआ है।

कुल 20618 पात्र अभ्यर्थियों की प्राप्त सूची व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। पात्र अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर दिनांक 18.05.2023 से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। अभ्यथियों का प्रवेश पत्र एक से अधिक पन्नों में उपलब्ध है। अतः अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र सावधानीपूर्वक डाउनलोड करें।”


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.