Media24Media.com: वोटर आईडी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वोटर आईडी. Show all posts
Showing posts with label वोटर आईडी. Show all posts

CG Election : वोटर आईडी नहीं होने पर इन 12 डॉक्यूमेंट्स के जरिए कर सकते हैं वोट, जानें दस्तावेज

No comments Document Thumbnail

CG Election : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे। 


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए हैं। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, वे अपनी पहचान स्थापित करने के लिए आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। मतदाता इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे। 

प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर निर्वाचक नामावालियों में पंजीकृत हैं, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा अन्य कोई पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा।

अब आसानी से करें वोटर आईडी को आधार से लिंक

No comments Document Thumbnail

बलौदाबाजार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से मतदाता परिचय पत्र को आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। जिले के लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं के लिए इसके लिए फॉर्म भरा जा चुके है। ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में शहरी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत इसका प्रतिशत कम है। इसलिए मतदाताओं से इसमें अधिक से अधिक सहभागिता की अपेक्षा है। इस हेतु आयोग के द्वारा ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से फॉर्म एकत्रित किए जा रहे हैं। यह कार्य बहुत ही सरल है और इसे मतदाता स्वयं अपना 10 मिनट निकालकर पूर्ण कर सकते हैं और मतदाता सूची को शुद्ध बनाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।



प्रकिया के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डिप्टी कलेक्टर रामरतन दुबे ने बताया कि सर्वप्रथम आपको गूगल प्लेस्टोर से "वोटर हेल्पलाइन एप" अपने एंड्राइड मोबाइल पर इंसटाल कर लेना है।इसके पश्चात अपने मोबाइल नंबर की सहायता से रजिस्ट्रेशन कर लेना है। रजिस्ट्रेशन के दौरान सेट किए गए पासवर्ड एवं ओटीपी डालकर लॉगिन पूर्ण करना है। फिर वोटर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करके "वोटर ऑथेंटिकेशन फॉर्म (फॉर्म 6बी) पर क्लिक करें। इसके पश्चात शुरू करें में क्लिक करने के पश्चात अपने एपिक नंबर की सहायता से अपनी डिटेल सर्च करें। आगे बढ़े और स्क्रीन पर दिखाई जा रही अपनी जानकारियों को जांच कर लें उसके बाद आगे बढ़े।

अब फॉर्म में अपना 12 डिजिट का आधार क्रमांक एवं मोबाइल नंबर दर्ज करें। अपने गांव या शहर का नाम इंग्लिश में दर्ज कर फॉर्म सबमिट करें। फिर कन्फर्म करने पर आपको अपना फॉर्म रिफरेन्स नंबर प्राप्त होगा। इसे आगे के उपयोग के लिए लिखकर या नोट करके रख लें।इस प्रकार आपका आधार लिंक का फॉर्म जमा हो जाएगा आप अपने मोबाइल से ही अपने परिवार के अन्य सदस्यों या अन्य का भी आधार लिंक का कार्य कर सकते हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.