Media24Media.com: वीडियो कॉन्फ्रेंस

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वीडियो कॉन्फ्रेंस. Show all posts
Showing posts with label वीडियो कॉन्फ्रेंस. Show all posts

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्य सचिव ने संभागायुक्त, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षको की ली बैठक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां चिप्स कार्यालय रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य के संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा एवं अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, विशेष रूप से मौजूद थे।

                                        

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत निर्वाचन संबंधी कार्य त्वरित एवं पूरी सर्तकता से करने के निर्देश दिए है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वीकृत कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने स्वीकृत शेष रहे कार्यों को शीघ्रता से करने के निर्देश दिए है।

बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को रोकने हेतु माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा प्रकरण में पारित आदेश के पालन के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वीकृत सड़क निर्माण के कार्यों हेतु भू-अर्जन प्रकरणों में और तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। कलेक्टरों को भू-अर्जन के प्रकरणों की लगातार मानिटरिंग करने कहा गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित इस बैठक में सचिव राजस्व एन.एन.एक्का, सभी संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सहित खनिज एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।


प्रधानमंत्री ने कर्मयोगी प्रारंभ मॉडयूल का किया शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इकहत्तर हजार से अधिक नव-नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्रों की मूल प्रति देश के पैंतालीस स्थानों पर वितरित की गई। प्रधानमंत्री ने कर्मयोगी प्रारंभ मॉडयूल का भी शुभारंभ किया। यह मॉडयूल विभिन्न सरकारी विभागों में नव-नियुक्त कर्मियों के लिए ऑनलाइन अनुकूलन पाठ्यक्रम है। 



नये कर्मचारियों को अपना ज्ञान, कौशल और सक्षमता बढ़ाने के लिए आई.जी.ओ.टी. कर्मयोगी डॉट जीओवी डॉट इन प्लेटफॉर्म पर अन्य कोर्स करने का भी अवसर मिलेगा। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि सरकार नौकरियां उपलब्ध कराने के लिए मिशन मोड में काम रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में कई रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं और यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.