Media24Media.com: विश्रामगृह

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विश्रामगृह. Show all posts
Showing posts with label विश्रामगृह. Show all posts

सशस्त्र सेना जितनी सुदृढ़ होगी, देश उतना ही सुरक्षित और विकासशील होगा : राज्यपाल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा है कि सशस्त्र सेना जितनी सुदृढ़ होगी, देश उतना ही सुरक्षित और विकासशील होगा। यह बात राज्यपाल ने आज जगदलपुर के धरमपुरा स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के परिसर में सैनिक विश्रामगृह का लोकार्पण करते हुए कही। 


उन्होंने कहा कि नवनिर्मित विश्रामगृह का लाभ सैनिक परिवारों के अलावा बस्तर आने वाले सभी वर्दीधारियों और उनके परिजनों को मिलेगा। सैनिकों और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो
, इसके लिए राज्यपाल ने जिला प्रशासन को हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए। 



साथ ही माह में दो दिन सैनिकों के कल्याण और उनकी समस्याएं सुनकर निराकरण करने को कहा। उन्होंने बस्तर क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलां और सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।राज्यपाल ने कहा कि प्रतिवर्ष सशस्त्र सेना झण्डा दिवस सात दिसम्बर को देशभर में मनाया जाता है। 

राज्यपाल ने सभी देशवासियों से आग्रह किया कि वे सैनिकों, शहीदों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए अपनी स्वेच्छा से ए.एस.एफ. फंड में बढ़-चढ़कर दान दें। इसका उपयोग पूर्व सैनिकों, शहीदों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए किया जाता है।



महासमुंद : किसानों के लिए नवागांव में बनेगा कृषक विश्राम गृह

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क और संवाद के क्रम में छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष, केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अग्नि चंद्राकर महासमुंद विधानसभा अंतर्गत ग्राम नवागांव (पटेवा) पहुंचे, जहां उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। किसानों की मांग पर धान उपार्जन केन्द्र में आने वाले कृषकों की सुविधा के लिए कृषक विश्रामगृह का निर्माण की घोषणा की। ग्राम पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं सहित ग्रामवासियों ने चंद्राकर का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।


बीज निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ने दी सौगात

सरपंच गंगाराम दीवान, उपसरपंच व्यासनारायण ध्रुव, चम्मनलाल ध्रुव, महारथी सिन्हा, मोहन सिन्हा, गंगाराम सिन्हा, मानसिंग निषाद, मंगलू दीवान, राजकुमार निषाद, मनीराम जांगड़े, रामा चंद्राकर, मनोज पटेल आदि ग्रामीणों ने समस्याओं से अवगत कराते हुए स्कूली छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के सुरक्षित आवागमन के लिए नवागांव से बोडरा होते हुए पटेवा तक 3 किमी. पक्की सड़क, ग्राम में धान उपार्जन केन्द्र तक सड़क निर्माण, कृषकों की सुविधा के लिए कृषक विश्रामगृह का निर्माण तथा पेयजल व्यवस्था की मांग की।


चबूतरे पर बैठकर ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं

वहीं मनरेगा के लंबित भुगतान तथा लो-वोल्टेज की समस्या बताते हुए निराकरण का अनुरोध किया। चंद्राकर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों के माध्यम से उनकी सभी समस्याओं का निराकरण कराएंगे। चंद्राकर ने ग्रामीणों के समक्ष प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी चर्चा की। दौरे में चंद्राकर के साथ युवा नेता दिव्येश चंद्राकर, प्रतिनिधि नारायण नामदेव, मदन भारती, पूर्व पार्षद राजू साहू, नरेन्द्र चंद्राकर भी थे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.