Media24Media.com: विमेंस प्रीमियर लीग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विमेंस प्रीमियर लीग. Show all posts
Showing posts with label विमेंस प्रीमियर लीग. Show all posts

WPL 2023 Final: दिल्ली को 7 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस ने जीता पहला सीजन का खिताब

No comments Document Thumbnail

मुंबई । मुंबई इंडियंस  ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेले विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले  में रविवार को दिल्ली कैपटिल्स को 7 विकेट से हरा दिया। WPL 2023 के उद्घाटन संस्करण में कुल 5 टीमों ने भाग लिया था। 23 दिन और 22 मुकाबलों के बाद विजेता का फैसला हुआ। लीग के सभी मुकाबले मुंबई में ही खेले गए।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाए। दिल्ली की ओर से कप्तान मेग लैनिंग (35) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। 132 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी मुंबई टीम ने 19.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 134 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। टीम की ओर से नेट स्किवर ब्रंट ने सबसे अधिक 60* रन बनाए। दिल्ली के लिए राधा और जोनासेन ने 1-1 विकेट लिया।

आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भी मुंबई की टीम शुरुआत में कुछ लड़खड़ाती हुई नजर आई। पारी के दूसरे ही ओवर की तीसरी गेंद पर ओपनर यास्तिका भाटिया (4) चलती बनीं। चौथे ओवर में हेली मैथ्यूज (13) के रूप में टीम को दूसरा झटका लग गया। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर (37) और ब्रंट ने 74 गेंदों में 72 रन जोड़ते टीम को फिर से पटरी पर ला दिया।

दिल्ली का बल्लेबाजी क्रम लीग में सबसे मजबूत रहा लेकिन खिताबी मुकाबले में बल्लेबाजी क्रम ढह जाने से टीम पिछड़ गई। 35 रनों तक आते-आते टीम का टॉप ऑर्डर धराशाई हो गया। शफाली वर्मा (11), एलिस केप्सी (0) और जेमिमा रोड्रिगेज (9) जल्दी आउट हो गई। इसके बाद भी नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे। मारिजेन कप्प (18), जेस जोनासेन (2) और अरुंधति रेड्डी (0) ने निराश किया। लैनिंग (35) और शिखा पांडे (27) ने ही कुछ संघर्ष किया।

दिल्ली की कप्तान लैनिंग ने लीग में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं। उन्होंने 9 मैच में 345 रन बनाए। लैनिंग समेत तीन बल्लेबाजों ने 300 से अधिक रन बनाए। मुंबई की ब्रंट ने 10 मैच में 332 रन बनाए। वहीं यूपी की ताहलिया मैकग्राथ 9 मैच में 302 रन बनाने में कामयाब रहीं। हरमनप्रीत ने 10 मैच में कुल 281 रन बनाए। उनके बाद उनकी ही साथी खिलाड़ी मैथ्यूज 271 रन बनाने में कामयाब रहीं।

लीग के पहले संस्करण में कई गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से गहरी छाप छोड़ी। मुंबई को फाइनल तक पहुंचाने में उसके गेंदबाजों का बड़ा योगदान रहा। मुंबई की ऑलराउंडर मैथ्यूज और यूपी वारियर्स की सोफी एक्लेस्टोन 16-16 विकेट लेकर संयुक्त रूप से लीग की सबसे सफल गेंदबाज बनीं। इसके बाद मुंबई की इसी वोंग, अमेलिया केर और साइका इशाक 15-15 विकेट लेकर संयुक्त रूप से लीग की दूसरी सबसे सफल गेंदबाज बनीं।

WPL 2023 में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की सोफी डिवाइन ने खेली। उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 36 गेंदों में 99 रन बनाए थे। लीग में सबसे अधिक अर्धशतकीय पारियां यूपी की ताहलिया (4) ने खेलीं। उनके बाद मुंबई की हरमनप्रीत और ब्रंट ने 3-3 अर्धशतक जमाए। लीग में संयुक्त रूप से सबसे अधिक छक्के डिवाइन और शफाली (13-13) ने जमाए। इसके बाद एलिस केप्सी और मैथ्यूज ने 10-10 छक्के जमाए।

दिल्ली कैपिटल्स: 1. मेग लैनिंग (कप्तान) 2. शेफाली वर्मा 3. जेमिमा रॉड्रिगुएज 4. मैरिजेन कैप्प 5. एलिस कैप्सी 6. जेस जोनासेन 7. अरुंधति रेड्डी 8. शिखा पांडेय 9. तानिया भाटिया (विकेटकीपर) 10. राधा यादव 11. मिन्नु मनी

मुंबई इंडियंस: 1. हरमनप्रीत कौर (कप्तान) 2. यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर) 3. हेली मैथ्यूज 4. नैट स्काइवर-ब्रंट 5. एमिला केर 6. पूजा वस्त्राकर 7. एसी वोंग 8. अमनजोत कौर 9. हुमैरा काजी 10. जिंटिमैनी कैलिटा 11. साइका इशाक






WPL 2023 FINAL: आज फाइनल , खिताब के लिए आज दिल्ली और मुंबई के बीच भिड़ंत

No comments Document Thumbnail

 WPL 2023 FINAL: विमेंस प्रीमियर लीग  का पहला सीजन  अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। 26 मार्च (रविवार) को फाइनल मुकाबला  मुंबई इंडियंस  और दिल्ली कैपिटल्स  के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से स्पोर्ट्स 18 चैनल और डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।


मुंबई ने शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वारियर्स को 72 रन से मात दी और इस जीत के साथ टीम ने फाइनल में जगह बनाई। मुंबई ने WPL में 9 मैच खेले हैं और उन्हें 7 मुकाबलों में जीत मिली है। 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन हेली मैथ्यूज ने बनाए हैं। वह 9 मैच में 32.25 की औसत से 258 रन बना चुकी हैं। उनका स्ट्राइक रेट 127.09 का रहा है। सायका इशाक ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 9 मैच खेलकर 15 विकेट लिए हैं। उनका औसत 14.40 का रहा है।

दिल्ली ने अब तक 8 मैच खेले हैं। 6 मुकाबलों में टीम को जीत मिली है। 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम की कप्तान मेग लैनिंग का प्रदर्शन कमाल का रहा है। वह 8 मुकाबले में 51.00 की शानदार औसत से 310 रन बना चुकी हैं। उनका स्ट्राइक रेट 141.55 का रहा है। शिखा पांडे ने दिल्ली के लिए लीग में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 8 मैच में 10 विकेट झटके हैं।

मुंबई की टीम इस लीग की सबसे मजबूत टीमों में से है। नेट साइवर-ब्रंट, मैथ्यूज और हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इस्सी वोंग ने यूपी के खिलाफ WPL में हैट्रिक लेने वाली पहली गेंदबाज बनी थी। साइका इशाक भी इस टूर्नामेंट में शानदार नजर आई हैं।

संभावित एकादश: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), पूजा वस्त्रकर, अमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता और साइका इशाक।

दिल्ली की टीम के पास मेग लैनिंग, शफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिगेज जैसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। मरिजान कप्प भी इस पूरे सीजन अच्छा प्रदर्शन करते आई हैं। वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अपना योगदान दे रही हैं। पूरी टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिल्डिंग तीनों क्षेत्र में खतरनाक लग रही है।

संभावित एकादश: मेग लैनिंग (कप्तान), शफाली वर्मा, एलिस कैपसी, जेमिमा रोड्रिगेज, मरिजान कप्प, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, शिखा पांडे और पूनम यादव।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.