Media24Media.com: विधायक मोतीलाल साहू

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विधायक मोतीलाल साहू. Show all posts
Showing posts with label विधायक मोतीलाल साहू. Show all posts

राजधानी रायपुर डायरिया प्रभावित मरीजों की संख्या 100 के करीब, हाल जानने अस्पताल पहुंचे​ विधायक मोतीलाल साहू

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लभांडी इलाके में डायरिया का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है। लभांडी इलाके में डायरिया प्रभावित मरीजों की संख्या 100 के करीब पहुंच गई है। मरीजों से मिलने के लिए रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हाल चाल जाना। छोटे बच्चे, गर्भवती महिलों समेत बड़ी संख्या में बुजुर्ग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


देर रात भी डायरिया से ग्रसित 8 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं सोसायटी में लगातार फ़ैल रहे डायरिया से नाराज लोगों ने एक साथ कॉलोनी छोड़ने की बात कही है। डायरिया से ग्रसित मरीजों से मिलने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू के सामने भी नाराजगी जाहिर की है। विधायक ने मरीजों का हाल चाल जाना और अस्पताल स्टाफ का मरीजों के ​बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.