Media24Media.com: विधानसभा महासमुन्द

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विधानसभा महासमुन्द. Show all posts
Showing posts with label विधानसभा महासमुन्द. Show all posts

Breaking News: मुख्यमंत्री का महासमुन्द आने का नहीं बना कार्यक्रम, गृहमंत्री करेंगे संकल्प शिविरों में शिरकत

No comments Document Thumbnail

महासमुन्द। जिले की तीन विधानसभा महासमुन्द, खल्लारी और सराईपाली में आयोजित कांग्रेस के संकल्प शिविर को आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संबोधित करने वाले थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मीडिया को यही सूचना दी गई थी। देर रात तक प्रोटोकॉल आने का इंतजार किया जा रहा था। लेकिन, प्रोटोकॉल नहीं आया। 


इसे लेकर तरह-तरह की अटकलबाजी और राजनीतिक समीकरण लगाए जा रहे हैं। इस बीच गृहमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू का हेलीकॉप्टर से जिले के तीनों विधानसभा दौरा का कार्यक्रम बना है। गृहमंत्री का कार्यक्रम 9 सितम्बर को ही जारी हो गया था। 

गृहमंत्री का दौरा कार्यक्रम



आज 10 सितम्बर को सुबह जारी प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। वे वहां जन्माष्टमी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम
कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी कार्यक्रम




Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.