Media24Media.com: विधानसभा क्षेत्र

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विधानसभा क्षेत्र. Show all posts
Showing posts with label विधानसभा क्षेत्र. Show all posts

महासमुंद जिले में कुल 57 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन

No comments Document Thumbnail

 महासमुंद। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जिले के चारो विधानसभा क्षेत्र से कुल 57 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं।। जिसमें महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से 20, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से 16, बसना विधानसभा क्षेत्र से 12 व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से 09 अभ्यर्थी शामिल है।


महासमुंद जिले में नामांकन पत्र दाखिल करने वालों के नाम

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए महासमुंद जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के लिए आज अंतिम दिन सोमवार को कुल 37 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वालों में जय कोसरिया निर्दलीय, राम शरण टंडन पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड, किरण धृतलहरे निर्दलीय, अशवंत साहू जनता कांग्रेस छत्तीसगढ जे, डेजी रानी नेताम गोड़वाना गणतंत्र पार्टी, संजय कुमार यादव आम आदमी पार्टी, अशोक कुमार सिदार छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी, योगेश्वर सिन्हा भारतीय जनता पार्टी, रन्जीत चंद्राकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, पंकज साहू स्वाभिमान पार्टी, डॉ. रश्मि चंद्राकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, हर्मेन्द्र कुमार जांगड़े निर्दलीय, भुनेश्वरी सतनामी जनता कांग्रेस, चंचल वानी राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, गंगुराम ध्रुव निर्दलीय, गणेश राम ध्रुव हमर राज पार्टी एवं योगेश कुमार ठाकुर निर्दलीय शामिल है।


खल्लारी विधानसभा

इसी तरह खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से अल्का चंद्राकर भारतीय जनता पार्टी, द्वारिकाधीश यादव इंडियन नेशनल कांग्रेस, प्रेमलाल मलिक जनता कांग्रेस, साखाराम बरिहा निर्दलीय, गेंद लाल डउसेना जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, रेखराम बाघ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, बुधियारिन साहू राईट टू रिकाल पार्टी, नैन सिंह ठाकुर भारतीय चेतना शक्ति पार्टी, याकुब खान पाशा नेशनल यूथ पार्टी, हुक्कुम चंद्र चंद्राकर राष्ट्रीय जन सभा पार्टी शामिल है।

बसना विधानसभा

बसना विधानसभा क्षेत्र से देवेन्द्र बहादुर सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस, अजय रात्रे गोड़वाना तंत्र पार्टी, रामेश्वर चौहान आजाद जनता पार्टी, अरविंद प्रधान निर्दलीय, अनामिका पाल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, सदानंद साहू भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, जगदीश सिदार हमर राज पार्टी, सुनील कुमार सोनवानी जनता कांग्रेस, प्रहलाद बरिहा निर्दलीय, नित्यानंद प्रधान लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी शामिल है।

सरायपाली विधानसभा

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से जयनारायण किशोर बहुजन समाज पार्टी, चातुरी नंद इंडियन नेशनल कांग्रेस, किस्मत लाल नंद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, बिरीतिया चौहान हमर राज पार्टी, रूक्मणी बंछोर निर्दलीय, सरिता चौहान जनता कांग्रेस, ममता मधुकर बली राजा पार्टी और सरला कोसरिया भारतीय जनता पार्टी शामिल है।

भाजपा को जिताने के लिए जनता अब पूरी तरह तैयार: पुरंदर मिश्रा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने गुरुवार को तेलीबांधा और शंकरनगर मंडल क्षेत्र का दौरा किया और लोगों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इस बार के चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए जनमानस पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस से जुड़े जनप्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर कभी भी खरा नहीं उतर पाए, इसलिए लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का साफ कहना है- अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो।


बताते चलें कि जनसंपर्क के क्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा तेलीबांधा और शंकरनगर मंडल के अंतर्गत आने वाले मदर टेरसा वार्ड, सुभाष नगर वार्ड, अवंती बाई वार्ड, कालीमाता वार्ड, सिंचाई कालोनी शांतिनगर, शक्ति नगर, राजीव नगर और त्रिमूर्ति नगर पहुंचे। यहां उन्होंने दुर्गा पंडालों में पहुंचकर आरती व पूजा-अर्चना में शामिल हुए। इसी तरह उन्होंने व्हीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम व माता कौशल्या के दर्शन किए। 

मंदिर परिसर में ही राजेंद्र प्रसाद का सम्मान अधिकारी-कर्मचारी संघ द्वारा किया गया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा आगे शंकरनगर स्थित सिंधु पैलेस में भोजवानी परिवार के यहां पगड़ी रस्म में शामिल हुए। यहां से वार्ड के त्रिमूर्तिनगर स्थित दुर्गा पंडाल भी पहुंचे। उत्तर विधान सभा क्षेत्र के नेताजी सुभाष वार्ड में रोहित साहू के घर में आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। भाजपा प्रत्याशी मिश्रा ने मतदाताओं से भारी बहुमत से विजयी बनाने का आशीर्वाद मांगा। 

रायपुर उत्तर विधानसभा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा कि आज दौरा एवं जनसंपर्क के अवसर पर आम जनमानस के द्वारा मिले आशीर्वाद और स्नेह को देखकर लगता है कि भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए आमजन पूरी तरह तैयार है। प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार ने जो वादाखिलाफी की है, उसका हिसाब चुकता करने के लिए लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल की सरकार की कार्यशैली से लोगों में हताशा-निराशा है। जनसंपर्क दौरा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा चुनाव संयोजक नलनेश ठोकने के साथ ही भाजपा शंकर नगर मंडल के अध्यक्ष अनूप खेलकर, सरोज यादव, किशोर महानंद, वेणुधर चौहान व किशोर नायक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सीएम भूपेश बघेल 15 दिसम्बर को महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में परखेंगे योजनाओं की जमीनी हकीकत

No comments Document Thumbnail

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की कड़ी में 15 दिसंबर को महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे। वे इसके पहले बागबाहरा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनों से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वहीं आमजनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे। गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आमजनता को प्रदेश के मुखिया से सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है।



निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 15 दिसम्बर को सबेरे 10.00 बजे बागबाहरा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा प्रेसवार्ता लेंगे। वे इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11.35 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान हेलीपेड बागबाहरा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान दोपहर 12.00 बजे विधानसभा क्षेत्र महासमुंद के अंतर्गत हाई स्कूल मैदान हेलीपेड ग्राम सिरपुर पहुंचेगें। मुख्यमंत्री श्री बघेल 12.05 बजे गंधेश्वर मंदिर सिरपुर का दर्शन करेंगे। वे इसके पश्चात् 12.20 बजे से रेस्ट हाउस सिरपुर में आयोजित अध्यक्ष सिरपुर विकास प्राधिकरण-कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री बघेल सिरपुर में दोपहर 12.40 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री सिरपुर से दोपहर 2.00 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.15 बजे ग्राम शेर तहसील-महासमुंद पहुंचेंगे। वे वहां ग्राम शेर में 2.55 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात् अपरान्ह 4.35 बजे ग्राम शेर से कार द्वारा प्रस्थान कर 4.45 बजे सर्किट हाउस महासमुंद पहुंचेंगे। वे शाम 5.20 बजे से मरार पटेल समाज (शंकराचार्य सामुदायिक भवन) के सामाजिक सम्मेलन में भाग लेंगे और 5.45 बजे महासमुंद-तुमगांव रेलवे ओव्हर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.05 बजे मंगल भवन, खैरा में एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं से चर्चा करेंगे। वे इसके पश्चात् महासमुंद में 6.30 बजे विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री 15 दिसम्बर को रात्रि विश्राम महासमुंद में करेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.