Media24Media.com: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह. Show all posts
Showing posts with label विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह. Show all posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधायकों संग किया निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नवा रायपुर, अटल नगर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली और दिशानिर्देश दिए।


विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा सदन, सचिवालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष के कक्ष, सेंट्रल हॉल एवं लाइब्रेरी के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रीगणों के कक्ष, मीटिंग हॉल, लाउंज, कैंटीन, ऑडिटोरियम सहित विधानसभा भवन के अन्य महत्वपूर्ण निर्माणाधीन कक्षों की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नवा रायपुर में बन रहा नवीन विधानसभा भवन न केवल आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त होगा, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपराओं को भी दर्शाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता की उत्कृष्टता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि नया विधानसभा भवन छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाएगा। इसमें विधायी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित अन्य मंत्रीगण, विधायकगण, विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की योगऋषि स्वामी रामदेव से शिष्टाचार भेंट, गणतंत्र दिवस की दी बधाई

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : रायपुर स्थित स्पीकर हाउस, शंकर नगर में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने योगऋषि स्वामी रामदेव से शिष्टाचार भेंट की।


इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने स्वामी रामदेव  को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त की और योग के महत्व, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सार्थक संवाद किया। बातचीत के दौरान दोनों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ. रमन सिंह ने स्वामी रामदेव प्रशंसा करते हुए कहा कि, “योग भारतीय संस्कृति का अमूल्य उपहार है, जो न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है। स्वामी रामदेव जी ने योग को जन-जन तक पहुंचाने का जो कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है।”

स्वामी रामदेव ने भी छत्तीसगढ़ में योग और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के लिए सहयोग और समर्थन की बात कही। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, स्वस्थ नागरिक ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

Chhattisgarh : 14 दिनों के लिए विदेश यात्रा पर जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बतौर विधानसभा अध्यक्ष पहली बार 14 दिवसीय विदेश दौरे पर जाने वाले हैं. राष्ट्रकूल देशों का संसदीय सम्मेलन 3-8 नवंबर तक सिडनी आस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया है. इसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सचिव दिनेश शर्मा और स्पीकर की ओर से एक प्रतिनिधि शामिल होंगे. सम्मेलन से पहले और बाद में पीठासीन अधिकारी किन्ही तीन देशों की यात्रा कर सकतें हैं. इसमें रमन सिंह ने न्यूजीलैंड, बाली का चयन किया है.


बता दें कि इस सम्मेलन पर ब्रीफिंग के लिए कल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली में सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, सचिवों के लिए बैठक आयोजित की थी. इसमें 67वें सिडनी सम्मेलन में चर्चा के विषय और प्री, पोस्ट कॉफ्रेंस टूर प्रोग्राम की भी जानकारी दी गई. बतौर स्पीकर डॉ. सिंह की यह पहली विदेश यात्रा होगी. वे 2 नवंबर को रवाना होंगे और 14 नवंबर को लौटेंगे.

6 दिन के संसदीय सम्मेलन में वर्तमान वैश्विक परिदृश्य पर 8 अलग-अलग सत्र होंगे. इनमें से एक सत्र में डॉ. रमन सिंह का भी संबोधन होगा. सम्मेलन से पहले और बाद में पीठासीन अधिकारी किन्ही तीन देशों की यात्रा कर सकतें हैं. इसमें डॉ. सिंह ने न्यूजीलैंड, बाली का चयन किया है.

मानसून सत्र से पहले सीएम साय ने की विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री  साय आज बालोद और रायगढ़ जिले के दौरे से लौटने के बाद हेलीपैड से सीधे शंकरनगर स्थित विधानसभा अध्यक्ष के निवास पहुंचे। गौरतलब है कि आज  से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है।


Chhattisgarh : विधानसभा की तमाम समितियों की संयुक्त बैठक, अध्यक्ष डॉ.सिंह बोले, इनकी भूमिका अहम

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की वर्ष 2024-25 के लिए गठित वित्तीय समितियों लोक लेखा समिति, प्राक्कलन समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति तथा स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति की संयुक्त बैठक आज विधान सभा परिसर में संपन्न हुई। संयुक्त समितियों की आज संपन्न प्रथम बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।


बैठक में लोक लेखा समिति के सभापति डॉ. चरणदास महंत, प्राक्कलन समिति के सभापति अजय चन्द्राकर, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के सभापति अमर अग्रवाल, स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति के सभापति धरम लाल कौशिक एवं समितियों के सदस्यगण, विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा, प्रधान महालेखाकार, छत्तीसगढ़, यशवंत कुमार, वित्त विभाग की सचिव शारदा वर्मा एवं संचालक, राज्य संपरीक्षा, पुष्पा साहू उपस्थित थे।

समिति की प्रथम बैठक को सम्बोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि- इस वर्ष वित्तीय समितियों में दो पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं शेष दो समितियों में से अतिवरिष्ठ मान. सदस्य सभापति के रूप में नामित हैं । इन वरिष्ठ सदस्यों के अनुभवों एवं संसदीय ज्ञान का लाभ हम सब को मिलेगा । संसदीय शासन प्रणाली में समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

संसद एवं विधान मंडल के बहुत से कार्य लघु सदन के रूप में समितियों के माध्यम से किये जाते हैं। विधान सभा में 21 समितियां है, इनमें लोक लेखा समिति एवं प्राक्कलन समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति एवं स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति सदन की वित्तीय समितियां हैं। वित्तीय कामकाज की संपूर्ण समीक्षा, नियंत्रण एवं यथा आवश्यक सुझाव, अनुशंसा संबंधी कार्य इन समितियों के द्वारा किया जाता है।

लोकलेखा समिति विधान सभा की महत्वपूर्ण वित्तीय समिति है । इस समिति का महत्वपूर्ण कार्य शासन पर वित्तीय नियंत्रण रखना होता है । लोकलेखा समिति का मुख्य कार्य यह देखना होता है कि विधान सभा द्वारा जो बजट पारित किया गया है, उसका खर्च उन्हीं योजनाओं एवं कार्यो में सही तरीके से किया गया है या नहीं । समिति यह भी देखती है कि निरर्थक व्यय या वित्तीय अनियमितता तो नहीं की गई है।

संविधान में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का प्रावधान किया गया है, जो संघ-राज्य क्षेत्र में शासन द्वारा किये जाने वाले व्यय में होने वाली खामियों के संबंध में अपना प्रतिवेदन सभा पटल पर प्रस्तुत करते हैं । प्राक्कलन समिति विभागों के प्राक्कलनों पर विचार करती है और विभागीय नीति के अनुरूप खर्च पर नियंत्रण करने तथा बचत के सुझाव देती है। सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति विधान सभा की महत्वपूर्ण वित्तीय समिति है।

सरकारी उपक्रमों सबंधी समिति के माध्यम से विधायिका राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यकलापों पर निगरानी रखती है । स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति छत्तीसगढ़ विधान सभा की चतुर्थ वित्तीय समिति है । स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के द्वारा जो कार्य संपादित किये जाते है ।

इस अवसर पर लोक लेखा समिति के सभापति डॉ0 चरणदास महंत ने कहा कि- संसदीय समिति में वित्तीय समितियों की अहम भूमिका होती है । समितियॉ सभा का लघु स्वरूप होती हैं एवं यह समितियॉ अपने कार्यो के माध्यम से ससदीय प्रजातंत्र के मूल तत्व कार्यपालिका की विधायिका के प्रति जबाबदेही को सुनिश्चित करेगी ।

प्राक्कलन समिति के सभापति अजय चन्द्राकर ने कहा कि, विभागों की कार्य पद्धतियों का परीक्षण कर विभागों की कार्य प्रणाली में किस प्रकार से सुधार किया जा सकता है । इस विषय पर समिति अपना ध्यान केन्द्रित करेगी ।

सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के सभापति अमर अग्रवाल ने कहा कि, यह समिति प्रमुखतः सरकारी उपक्रमों के लेखे एवं प्रतिवेदनों, भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक तथा सरकारी उपक्रमों की स्वायत्तता और कुशलता की जॉच करती है।

स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज लेखा समिति के सभापति धरमलाल कौशिक ने कहा कि- प्रदेश के स्थानीय निकाय एवं पंचायतों के वित्तीय कामकाज की संपूर्ण समीक्षा, नियंत्रण एवं यथा आवश्यक सुझाव, अनुशंसा संबंधी कार्य इस समिति के द्वारा किया जाता है ।

इस अवसर पर सभी वित्तीय समितियों के सभापतियों ने विधान सभा अध्यक्ष को डॉ़ रमन सिंह को आश्वस्त किया कि समितियों की अधिक से अधिक बैठकें कर कंडिकाओं का शीघ्र निराकरण कर सदन में अधिक से अधिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किये जायेंगे ।

इस अवसर पर मान. सदस्य धर्मजीत सिंह, कुंवर सिंह निषाद, अनुज शर्मा, नीलकंठ नेताम, प्रधान महालेखाकार, छत्तीसगढ़, यशवंत कुमार एवं सचिव, वित्त विभाग, शारदा वर्मा एवं संचालक, राज्य संपरीक्षा पुष्पा साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किये । अंत में मान. सदस्य राजेश मूणत ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.