Media24Media.com: विदेशी मुद्रा भंडार

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विदेशी मुद्रा भंडार. Show all posts
Showing posts with label विदेशी मुद्रा भंडार. Show all posts

GOOD NEWS : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 689.45 अरब डॉलर

No comments Document Thumbnail

 मुंबई : अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर अच्‍छी खबर है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 सितंबर को समाप्त हफ्ते में 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.45 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 13 सितंबर को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.45 अरब डॉलर हो गया है। इससे पिछले हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.248 अरब डॉलर बढ़कर 689.235 अरब डॉलर हो गया था।


आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विेदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीआर) 51.5 करोड़ डॉलर घटकर 603.63 अरब डॉलर रह गईं। वहीं, स्वर्ण भंडार का आरक्षि‍त मूल्य 89.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 62.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आरबीआई के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.42 अरब डॉलर रह गया।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक हालांकि, इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 10.8 करोड़ डॉलर घटकर 4.52 अरब डॉलर रह गया।

विदेशी मुद्रा भंडार में भयंकर उछाल, भंडार 2.3 अरब डॉलर बढ़कर हुआ 683.987 अरब डॉलर

No comments Document Thumbnail

India’s Forex Reserves : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 अगस्त को समाप्त हफ्ते में 2.299 अरब डॉलर बढ़कर 683.987 अरब यूएस डॉलर के नए रिकॉर्ड उच्‍चतम स्तर पर पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 7.023 अरब डॉलर बढ़कर 681.688 अरब डॉलर रहा था।


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 30 अगस्त को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.299 अरब डॉलर बढ़कर 683.987 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 1.485 अरब डॉलर बढ़कर 599.037 अरब डॉलर हो गईं।

आरबीआई के मुताबिक स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्‍य 86.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 61.859 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 90 लाख डॉलर बढ़कर 18.468 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.622 अरब डॉलर हो गया।

देश का विदेशी मुद्रा भंडार हुआ 4.8 अरब डॉलर कम, अब रह गया बस इतना, पढ़े पूरी खबर

No comments Document Thumbnail

Forex Reserve: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट दर्ज की गई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9 अगस्त को 4.8 अरब डॉलर घटकर 670.12 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि इससे पिछले हफ्ते 2 अगस्त को विदेशी मुद्रा भंडार 675 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 9 अगस्त को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 अरब डॉलर घटकर 670.12 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) भी 4.079 अरब डॉलर घटकर 587.9 अरब डॉलर रह गईं।

आरबीआई के मुताबिक 9 अगस्त को देश के स्‍वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्‍य भी 860 लाख डॉलर घटकर 59.23 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 121 लाख डॉलर बढ़कर 18.28 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसके अलावा अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा भारत का आरक्षित भंडार 18 लाख डॉलर बढ़कर 4.63 अबर डॉलर पर पहुंच गया।

उल्‍लेखनीय है कि आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसी महीने में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में बताया था कि 2 अगस्त, 2024 तक देश का विदेशी मुद्रा भंडार 675 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्‍चतम स्तर पर था, जो बाह्य क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है।


GOOD NEWS : भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $9.70 अरब बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्‍ली:  अर्थव्‍यवस्‍था के र्मोचे पर भारत के लिए अच्छी आई है। लगातार दूसरे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 जुलाई को समाप्त हफ्ते में 9.70 ($9.70 ) अरब डॉलर उछल कर सर्वकालिक रिकॉर्ड उच्चतम स्तर 666.85 अरब डॉलर पर पहुच गया है।


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 12 जुलाई को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9.70 अरब डॉलर उछल कर रिकॉर्ड अबतक के उच्चतम स्तर 666.85 अरब डॉलर रहा है। इससे पिछले हफ्ते में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 5.16 अरब डॉलर बढ़ कर 657.15 अरब डॉलर रहा था।

आंकड़ों के मुताबिक मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियां 8.36 अरब डॉलर बढ़ कर 585.47 अरब डॉलर हो गईं। इस दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 1.23 अरब डॉलर बढ़ कर 58.66 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आरबीआई के मुताबिक, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 7.6 करोड़ डॉलर बढ़ कर 18.11 अरब डॉलर हो गया।

रिजर्व बैंक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा 3.2 करोड़ डॉलर बढ़ कर 4.61 अरब डॉलर हो गई है। गौरतलब है कि विदेशी मुद्रा भंडार का इससे पहले का उच्चतम स्तर 655.82 अरब डॉलर रहा था, जो अबतक के रिकॉर्ड स्तर 666.85 अरब डॉलर पर पिछले हफ्ते पहुंच गया।


Forex Reserve: फिर कम हो गया विदेशी मुद्रा भंडार, अब खजाने में बचे 616.14 बिलियन डॉलर

No comments Document Thumbnail

 Forex Reserve : एक सप्ताह की राहत के बाद भारत (India) के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है. रिजर्व बैंक के द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए ताजे आंकड़ों के अनुसार, अब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कम होकर 616.14 बिलियन डॉलर पर आ गया है।


रिजर्व बैंक हर सप्ताह के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार के ताजे आंकड़े जारी करता है. यह आंकड़ा 19 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह का है. आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान भंडार में 2.79 बिलियन डॉलर की गिरावट आई. उससे पहले 12 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 1.6 बिलियन डॉलर बढ़कर 618.94 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया था।

रिजर्व बैंक के वीकली स्टैटिस्टिकल सप्लीमेंट के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान सबसे बड़ी गिरावट फॉरेन करेंसी एसेट में आई है. फॉरेन करेंसी एसेट अब 2.6 बिलियन डॉलर कम होकर 545.8 बिलियन डॉलर रह गई है. फॉरेन करेंसी एसेट पर विभिन्न प्रमुख विदेशी मुद्राओं के भाव में डॉलर के मुकाबले आई घट-बढ़ का भी असर होता है. रिजर्व बैंक यूरो, पाउंड, येन समेत अन्य प्रमुख मुद्राओं के भंडार की गणना डॉलर के टर्म में करता है, जिसके कारण विनिमय दर का इसके ऊपर सीधा असर होता है।

विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ा हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट का ही होता है. विदेशी मुद्रा भंडार के अन्य कंपोनेंट को देखें तो गोल्ड रिजर्व में 34 मिलियन डॉलर की गिरावट आई और यह भंडार 47.2 बिलियन डॉलर पर आ गया. इसी तरह स्पेशल ड्राइंग राइट भी बीते सप्ताह के दौरान 476 मिलियन डॉलर कम होकर 18.2 बिलियन डॉलर पर आ गया. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखे भंडार में इस दौरान 18 मिलियन डॉलर की कमी आई और यह 4.85 बिलियन डॉलर रह गया।

इन कारणों से भी आती है गिरावट

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक समय 650 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर के बेहद करीब पहुंच गया था. अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 बिलियन डॉलर था, जो सर्वकालिक उच्च स्तर है. विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्राओं की विनिमय दरों के अलावा अन्य फैक्टर्स का भी असर होता है. रिजर्व बैंक कई बार रुपये को संभालने के लिए अपने भंडार से डॉलर निकालकर बाजार में झोंकता है. बीते दिनों रुपये की गिरावट को थामने के लिए रिजर्व बैंक को कई मौकों पर हस्तक्षेप करने की जरूरत पड़ी है।

विदेशी मुद्रा भंडार 5.89 अरब डॉलर घटकर 617.3 अरब डॉलर पर, लगातार 7वें हफ्ते बढ़त के बाद गिरावट दर्ज

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली । विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पांच जनवरी को समाप्त हफ्ते में 5.89 अरब डॉलर घटकर 617.3 अरब डॉलर रह गया है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 2.76 अरब डॉलर बढ़कर 623.2 अरब डॉलर हो गया था, जो चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अबतक का सर्वाधिक स्तर स्तर है।


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पांच जनवरी को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.89 अरब डॉलर घटकर 617.3 अरब डॉलर रहा है। इससे पहले सात हफ्तों तक लगातार विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी रहने के बाद इसमें गिरावट आई है। आरबीआई के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अबतक विदेशी मुद्रा भंडार में 55.72 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.96 अरब डॉलर घटकर 546.65 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह स्वर्ण भंडार का मूल्य 83.9 करोड़ डॉलर घटकर 47.48 अरब डॉलर हो गया है। वहीं, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 6.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.29 अरब डॉलर रहा। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 2.6 करोड़ डॉलर घटकर 48.66 अरब डॉलर रह गया है।

उल्लेखनीय है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में बढ़कर 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

 

इकोनॉमी के मोर्चे पर झटका, विदेशी मुद्रा भंडार 46.2 करोड़ डॉलर घटकर 590.32 अरब डॉलर पर

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली । अर्थव्यवस्था के र्मोचे पर झटका देने वाली खबर आई है। विदेशी मुद्रा भंडार  में फिर गिरावट  दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार  10 नवंबर  को समाप्त हफ्ते में 46.2 करोड़ डॉलर  घटकर 590.32 अरब डॉलर  रह गया। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 4.67 अरब डॉलर बढ़कर 590.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 10 नवंबर को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 46.2 करोड़ डॉलर घटकर 590.32 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 4.67 अरब डॉलर बढ़कर 590.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटकर विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 10.8 करोड़ डॉलर उछलकर 522 अरब डॉलर से अधिक हो गईं।

आंकड़ों के मुताबिक स्वर्ण भंडार का मूल्य 60.8 करोड़ डॉलर घटकर 45.51 अरब डॉलर रह गया है। हालांकि, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.01 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 30 लाख डॉलर बढ़कर 4.79 अरब डॉलर हो गया।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार उछलकर 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।


Foreign Exchange : देश का बढ़ गया विदेशी मुद्रा भंडार, जानिए अब कितना रिजर्व है

No comments Document Thumbnail

Foreign Exchange : आर्थिक र्मोचे पर अच्छी खबर है। देश  का विदेशी मुद्रा भंडार30 जून को समाप्त हफ्ते में 1.85 अरब डॉलर  उछलकर 595.05 अरब डॉलर  पहुंच गया। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 2.90 अरब डॉलर घटकर 593.198 अरब डॉलर रह गया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने यह जानकारी दी है।


आरबीआई ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 30 जून को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.85 अरब डॉलर बढ़कर 595.05 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां भी 2.54 अरब डॉलर बढ़कर 527.98 अरब डॉलर हो गई। हालांकि, स्वर्ण भंडार का मूल्य 47.2 करोड़ डॉलर घटकर 43.83 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 9.5 करोड़ डॉलर घटकर 18.24 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 11.8 करोड़ डॉलर घटकर 5.002 अरब डॉलर रह गया। गौरतलब है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में बढ़कर 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

फॉरेन करेंसी एसेट्स में हुई कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) घटी हैं। बीते 30 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें USD 2.539 billion की कमी आई। अब अपना फॉरेन करेंसी असेट USD 527.979 billion रह गया है। इससे एक सप्ताह पहले भी यह 2.212 अरब डॉलर घट कर 525.44 अरब डॉलर तक गिर गया था। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

Forex Reserve : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 578.45 अरब डॉलर पर

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली । अर्थव्यवस्था के र्मोचे पर झटका देने वाली खबर है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 31 मार्च को समाप्त हफ्ते में 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 578.45 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने यह जानकारी दी है।


आरबीआई ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में कहा कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 31 मार्च को समाप्त हफ्ते 32.9 करोड़ डॉलर घटकर 578.45 अरब डॉलर रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की वजह स्वर्ण आरक्षित भंडार में कमी है। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 5.98 अरब डॉलर बढ़कर 578.78 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था।

आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में अहम योगदान देने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 3.6 करोड़ डॉलर घटकर 509.691 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, स्वर्ण भंडार का मूल्य 27.9 करोड़ डॉलर घटकर 45.20 अरब डॉलर रह गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 2.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.392 अरब डॉलर रह गया।

आरबीआई के मुताबिक इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा हुआ देश का मुद्रा भंडार 1.4 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 5.165 अरब डॉलर हो गया। 31 मार्च को बीते वित्त वर्ष 2022-23 में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में कुल 28.86 अरब डॉलर की गिरावट रही है।

उल्लेखनीय है कि वैश्विक घटनाक्रमों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये की विनियम दर में तेज गिरावट को रोकने के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग करने की वजह से बाद में इसमें गिरावट आई है। अक्टूबर, 2021 में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.