Media24Media.com: विदेश मंत्री जयशंकर

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विदेश मंत्री जयशंकर. Show all posts
Showing posts with label विदेश मंत्री जयशंकर. Show all posts

विदेश जाने पर मुझे शर्म आती है कि दिल्ली में... : विदेश मंत्री जयशंकर

No comments Document Thumbnail

 नई दिल्ली. दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रचार अभियान भी तेज़ होता जा रहा है. इसी कड़ी में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को एक जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विदेश दौरों के दौरान उन्हें यह छुपाना पड़ता है कि देश की राजधानी दिल्ली में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है.


बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करते हुए जयशंकर ने दिल्ली सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपनी विदेश यात्राओं के दौरान उन्हें लोगों को यह बताने में शर्म महसूस होती है कि दिल्ली के लोगों को घर नहीं मिलते, सिलेंडर नहीं मिलते, या पाइप से पानी नहीं मिलता.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दक्षिण भारतीय लोगों को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा,

’10 सालों में पिछड़ गई दिल्ली’

विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में अरविंद केजरीवाल की सरकार के तहत दिल्ली विकास की दौड़ में पीछे छूट गई है. उन्होंने कहा,

इससे पहले, जयशंकर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में ‘यूथ फॉर विकसित भारत’ सेशन में हिस्सा लिया और युवाओं से सही चुनाव करने की अपील की. उन्होंने कहा, ‘युवाओं के बिना ‘विकसित भारत’ संभव नहीं है. दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी होने के नाते, देश के विकास की छवि को दर्शाती है. जब विदेशी लोग दिल्ली आते हैं, तो जो कुछ वे यहां देखते हैं, उसी से भारत की छवि बनती है.’

उन्होंने दिल्ली में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भी चिंता जताई और कहा, ‘पिछले पांच वर्षों में मैंने कई समस्याएं देखी हैं. अवैध कॉलोनियों में सड़कें नहीं हैं, नियमित पानी की आपूर्ति नहीं है.’

'5 फरवरी को आप सरकार से छुटकारा'

विदेश मंत्री ने कहा कि बीजेपी के संकल्प पत्र में महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह, अटल कैंटीन, 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज जैसे वादे किए गए हैं। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत होगा। जयशंकर ने कहा कि दिल्ली को देश की सबसे अच्छी चीजों का मॉडल होना चाहिए था। लेकिन पिछले 10 सालों से यहां इन सब चीजों की कमी है। 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सरकार से जनता छुटकारा पायेगी।

PoK हमारा था, है और रहेगा, जल्द भारत में होगा शामिल : विदेश मंत्री जयशंकर

No comments Document Thumbnail

 PoK : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओेके) में जारी अशांति और बढ़ती हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का अविभाज्य हिस्सा है, जो अंततः भारत में वापस शामिल होगा. पीओके के लोग पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर हो रहे विकास से प्रभावित हो रहे हैं.


महाराष्ट्र के नासिक में ‘आयोजित विश्वबंधु भारत’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा,” पीओके में लोग नियंत्रण रेखा के पार हो रहे सकारात्मक बदलाव को देख रहे हैं और उससे प्रभावित हैं. वे खुद से यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर हम क्यों पीड़ित हैं. हमारे साथ अन्याय क्यों हो रहा है.” गौरतलब है कि कई दिनों से पीओके के मुजफ्फराबाद में अराजकता व्याप्त है. बढ़ती महंगाई और बिजली की बढ़ती दरों से परेशान लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस के साथ उनकी झड़प हो रही है.

कार्यक्रम में विदेश मंत्री ने कहा,” पीओके भारत है और मुझे इसमें काई संदेह नहीं है कि एक दिन यह भारत में वापस आएगा.” उन्होंने कहा कि मंदी की आशंका के बीच इस समय पाकिस्तान आर्थिक संकट का सामना कर रहा है जो पहले से ही दूसरे पे निर्भर है. जयशंकर ने कहा,” भारत की लगातार खिलाफत के चलते आज पाकिस्तान की आर्थिक रूप से जर्जर हालत में पहुंच गया है. हम इस बात का इंतजार करेंगे कि, क्या पाकिस्तान की नीतियों में कोई बदलाव आएगा.”

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ​, मुंबई के पालघर में एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि “पीओके भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा.”


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.