Media24Media.com: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी. Show all posts
Showing posts with label वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी. Show all posts

भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार हो अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों की रूपरेखा- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर ; वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि अधोसंरचना विकास को लेकर जो भी प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं उनका प्रस्ताव भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार करें। सड़क, पुल पुलिया, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्कूल कॉलेज तथा अन्य दूसरे विभागों से जुड़े के कामों की रूपरेखा आने वाले 20 सालों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाए जाएं। ये प्रोजेक्ट ऐसे हों जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएं। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने शनिवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम काज की गहन समीक्षा की।


वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों और आगे की कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, सेतु, पीएमजीएसवाय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन, नगर निगम, केलो परियोजना, ग्रामीण यांत्रिकी विभागों के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने स्वीकृत कार्यों को प्रारंभ करने और गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ इन विभागों में आगे के प्रस्तावित कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर विभाग प्रमुखों को भेजें। जिससे इन्हें बजट में शामिल किया जा सके।

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि होनी चाहिए। जितने भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं अधिकारी इनका नियमित निरीक्षण करें। क्वालिटी मॉनिटरिंग पर सभी का फोकस होना चाहिए। समय-सीमा में काम पूरा हो इसका ध्यान रखें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, डीएफओ सुश्री स्टाइलो मंडावी, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिले हमारी प्राथमिकता- वित्त मंत्री OP चौधरी

No comments Document Thumbnail

रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने आज विकासखंड पुसौर में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार करते हुए जन सामान्य को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2.65 करोड़ की लागत से तैयार नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन सहित 3 करोड़ 70 लाख 48 हजार रुपये के लागत के कुल 9 कार्यों का लोकार्पण किया।


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उपस्थित जनों के साथ पूरे क्षेत्र के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इतना अच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुआ है और आज से ही ओपीडी शुरू हो गया है। अस्पताल को जितने संसाधनों की आवश्यकता होगी उसे प्राथमिकता से प्रदान किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिले। उन्होंने कहा कि सभी डॉक्टर, नर्स स्टाफ ईमानदारी व समर्पण भाव के साथ कार्य करते हुए अस्पताल को एक मॉडर्न अस्पताल के रूप में स्थापित करें। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही अन्य स्थानों में प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में 6 बिस्तर वार्ड का लोकार्पण हुआ है। इसके साथ उन्होंने बताया कि 321 विद्यार्थियों को शिक्षण प्रोत्साहन के लिए 3-3 हजार रुपये की राशि दिए जाने की घोषणा की और विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हॉस्पिटल के लिए एम्बुलेंस एवं शव वाहन के साथ ही ऑपरेशन थियेटर के समान एवं आर्थों डॉक्टर की मांग पर जल्द स्वीकृति की बात कही।

इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुसौर के साथ 03 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 03 उप स्वास्थ्य केन्द्र में नव निर्मित 06 बिस्तरीय वार्ड का भी लोकार्पण किया गया। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुसौर के 03 कार्य शामिल है। जिसमें 2 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से नवीन भवन निर्माण, प्रदूषित पानी की सफाई हेतु 11 लाख 50 हजार रूपए की लागत से ईटीपी (इफ्यूलेन्ट ट्रीटमेन्ट प्लांट), 35 लाख रूपए की लागत से 20 बिस्तरीय वार्ड शामिल हैं। इसी प्रकार 9 लाख 83 हजार रुपये की लागत से 03 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 03 उप स्वास्थ्य केन्द्र में 06 बिस्तरीय वार्ड का निर्माण किया गया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, राधेश्याम राठिया, अध्यक्ष नगर पंचायत पुसौर रितेश थवाईत, अध्यक्ष जनपद पंचायत पुसौर सुशील भोई, विजय अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, जगन्नाथ पाणिग्राही, मोहन सतपथी, उमेश साव, गौरांग साव, त्रिनाथ गुप्ता, विरेन्द्र गुप्ता, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, सीएमएचओ डॉ.मंडावी सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.