Media24Media.com: विकसित भारत संकल्प यात्रा

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विकसित भारत संकल्प यात्रा. Show all posts
Showing posts with label विकसित भारत संकल्प यात्रा. Show all posts

देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान, विकसित छत्तीसगढ़ से ही होगा विकसित भारत का सपना पूरा - प्रधानमंत्री मोदी

No comments Document Thumbnail
 रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी रायपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रदेश में 34 हजार 427 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इनमें 18 हजार 897 करोड़ रुपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15 हजार 530 करोड़ रुपए की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान है। विकसित छत्तीसगढ़ से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान हैं।


प्रतिभाशाली नौजवान हैं और प्रकृति का खजाना है। यहां विकसित होने की सारी संभावना मौजूद है। आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इनमें कोयले से जुड़े, सौर ऊर्जा से जुड़े और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट हैं। इनसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर बनेंगे। आज एनटीपीसी के 1600 मेगावाट के सुपर थर्मल पावर स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इसके साथ ही इस आधुनिक प्लांट के 1600 मेगावाट के स्टेज 2 का शिलान्यास भी हुआ है। इन प्लांट से देशवासियों को कम लागत पर बिजली उपलब्ध हो पाएगी। हम छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का बड़ा केंद्र बनाना चाहते हैं। आज ही राजनांदगांव और भिलाई में बहुत बड़े सोलर प्लांट्स का लोकार्पण किया गया है। इसमें ऐसी व्यवस्था है जिससे रात में आसपास के लोगों को बिजली मिल सकेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार जिस प्रकार अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है वो बहुत प्रशंसनीय है। छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जा चुका है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के पैसे बढ़ाने की गारंटी मैंने दी थी। डबल इंजन सरकार ने यह गारंटी पूरी कर दी है। गरीबों के घर पहले नहीं बन पा रहे थे। अब हमारी सरकार गरीबों के घर बनाने तेजी से काम कर रही है। हर घर जल की योजना, इसे भी पूरा करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। पीएससी परीक्षा में हुई गड़बडि़यों की जांच का आदेश दे दिया गया है। मैं छत्तीसगढ़ की बहनों को महतारी वंदन योजना की बधाई देता हूँ इससे लाखों महिलाओं को लाभ होगा। हम जो कहते हैं वो कर के दिखाते हैं। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।

छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पर हो रहा तेजी से काम : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में बताया कि छत्तीसगढ़ में मोदी जी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ को संवारने का काम तेजी से हो रहा है। मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के लोगों को गारंटी दी थी कि हमारी सरकार आने पर सुशासन स्थापित करते हुए नागरिकों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लायेंगे। इसके परिपालन में सरकार ने पहले ही दिन से ही प्रधानमंत्री जी की गारंटियों पर अमल शुरू कर दिया गया। 18 लाख परिवारों को पक्का आवास देने, किसानों को 2 साल का बकाया बोनस का भुगतान करने, 3100 रुपए किं्वटल के भाव से और 21 किं्वटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदने, विवाहित माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू करने जैसी अनेक गारंटियों को हम पूरा कर चुकें हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए छत्तीसगढ़ भी पूरे मनोयोग के साथ अपनी भागीदारी के लिए तत्पर है। ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमने ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण का लक्ष्य स्वयं के सामने रखा है। राष्ट्र को नवनिर्माण के लिए एकजुट करने और हर नागरिक तक शासन की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए 16 दिसम्बर 2023 से छत्तीसगढ़ में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शुरू हुई है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इसमें प्रदेश के सवा करोड़ लोग शामिल हुए, माताओं-बहनों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनमें से 1 करोड़ से अधिक लोगों ने ऑनलाइन संकल्प में भी भाग लिया। संकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य शिविरों में 66 लाख से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, 55 लाख लोगों ने टीबी जांच कराई, 35 लाख लोगों ने सिकल सेल की जांच कराई। 4 लाख 35 हजार आयुष्मान भारत कार्ड, 47 हजार क्रेडिट कार्ड, 10 हजार सॉइल हेल्थ कार्ड और 45 हजार माई भारत वालंटियर का पंजीयन किया गया है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में 5 विशेष पिछड़ी जनजातियों के कल्याण के लिए 847 करोड़ 45 लाख रुपए लागत की 1180 किलोमीटर लंबाई वाली 333 सड़कों की निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इससे विशेष पिछड़ी जनजातियों की 366 बसाहटें लाभान्वित होंगी। प्रधानमंत्री जनमन योजना के संबंध में प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस योजना से 29 हजार 439 परिवारों को चिन्हित किया जा चुका है। इनमें से 15 हजार से अधिक परिवारों को आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। 13 हजार 188 परिवारों को पहली किश्त की राशि का भुगतान भी किया जा चुका है। लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश की 7 लाख 82 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री 34 हजार 427 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे। इन परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को संवारने के हमारे महती प्रयासों को बल मिलेगा और विकसित भारत के प्रधानमंत्री के सपने को विकसित छत्तीसगढ़ बनाकर हम पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक योजनाओं की राशि भी भेंट की। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तथा कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी अपना संबोधन दिया। इस मौके पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी मौजूद रहे। साथ ही प्रमुख सचिवमती निहारिका बारिक, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, संभागायुक्त डा. संजय अलंग, कलेक्टर डा. गौरव सिंह, एसएसपी संतोष सिंह भी मौजूद रहे। स्वागत उद्बबोधन कलेक्टर गौरव सिंह ने दिया।
 

बसना : विकसित भारत संकल्प यात्रा में हुए शामिल विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल

No comments Document Thumbnail

 बसना। विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल बसना में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए।



विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा आज भारत देश विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रत्येक भारतवासी को इस बात पर गर्व होना चाहिए। इस यात्रा के दौरान भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा सभी को स्वच्छता को अपनी आदत का हिस्सा बनाना चाहिए।




विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं का स्टॉल लगाए गए थे। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया।

   इस मौके पर नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल,निज सहायक रोहित अग्निहोत्री, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल,जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, समस्त पार्षदगण सहित नगरवासी मौजूद थे।

PM मोदी आज ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से संवाद करेंगे

No comments Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सायं 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


देश भर से हजारों ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ लाभार्थी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ देश भर में निकाली जा रही है जिसका उद्देश्‍य सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है और इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।


विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत 16 दिसंबर से, PM मोदी करेंगे शुभारंभ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से आरंभ की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 16 दिसम्बर को दोपहर चार बजे करेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देश भर में यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के लिए जिलों


से दोपहर 3 बजे कनेक्ट होंगे और यात्रा के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे।

केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम आईईसी मोबाइल वैन के जरिए होगा। इसके जरिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश, योजनाओं की जानकारी और योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट, बुकलेट आदि वितरित करने के साथ-साथ योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन, लाभ वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी‘ जैसे कार्यक्रम होंगे तथा धरती कहे पुकार के, स्वच्छता गीत आदि जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही
प्राकृतिक खेती, स्वाईल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

स्वास्थ्य मेला और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए कैंप भी

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला, उज्जवला योजना, आधार कार्ड अपडेटेशन आदि के स्टॉल होंगे। इसके साथ ही नागरिक उपयोगी अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिलाने भी इन स्टाल में व्यवस्था होगी।

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के अंतर्गत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में संचालित योजनाएं सम्मिलित होंगी। ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्वित आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, क्रिसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग, स्वाइल हैल्थ कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र आदि से संबंधित गतिविधियां शामिल होंगी।

शहरी क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्जवल योजना, पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टेंड-अप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना शहरी, वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उजाला योजना, अमृत योजना, पीएम जन औषधि परियोजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल भुगतान अधोसंरचना, आरसीएस योजना और खेलो इंडिया से संबंधित योजनाएं व गतिविधियाँ शामिल होंगी।

वेब पोर्टल से होगी मानिटरिंग

भारत सरकार और पीएमओ द्वारा इस यात्रा की मॉनीटरिंग वेब आधारित पोर्टल से की जाएगी। यात्रा से संबंधित सामग्री इस वेब पोर्टल में साझा की जाएगी। साथ ही हितग्राहियों को दिये जाने वाले लाभ की सूचना इस पोर्टल में होगी। शिविरों में आने वाले आवेदनों के संबंध में भी जानकारी इस पोर्टल में होगी।

शहरी क्षेत्रों में 4 और ग्रामीण क्षेत्रों में 70 लोकेशन में आयोजित होगा कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग में होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जिलों के 70 स्थलों का चयन कार्यक्रम के लिए किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में रायपुर जिले में 2, दुर्ग जिले में 8, महासमुंद जिले में 1, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 1, बिलासपुर जिले में 2, अंबिकापुर जिले में 5, जशपुर जिले में 5, सूरजपुर जिले में 5, मोहला-मानपुर जिले में 3, कोंडागांव जिले में 3, सुकमा जिले में 3, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-बैकुंठपुर जिला में 3, बस्तर जिले में 4, बीजापुर जिले में 4, जांजगीर जिले में 5, बलरामपुर जिले में 3, नारायणपुर जिले में 3, दंतेवाड़ा जिले में 4 तथा कोरिया जिले में 4 ग्रामीण क्षेत्रों के लोकेशन में यह कार्यक्रम होंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.