Media24Media.com: विकसित छत्तीसगढ़

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label विकसित छत्तीसगढ़. Show all posts
Showing posts with label विकसित छत्तीसगढ़. Show all posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से आईटी हब के रूप में उभर रहा है नवा रायपुर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सतत प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में नवा रायपुर अटल नगर में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय की पहल का नतीजा है कि छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर क्षेत्र में आईटी और आईटी- इनेबल्ड सर्विसेस का तेजी से विकास हो रहा है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। राज्य सरकार की योजनाओं और संस्थाओं की पहल से नवा रायपुर युवाओं के लिए रोजगार और विकास का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।


वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने बताया कि नवा रायपुर में स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज और टेली परफॉर्मेंस जैसी प्रमुख आईटी कंपनियों ने अपनी सेवाएं शुरू की हैं, जिससे अब तक 260 से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है।

रायपुर के एक साधारण मध्य वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली 24 वर्षीय सतरूपा का सपना था कि वह आत्मनिर्भर होकर परिवार का सहारा बने। खेती- किसानी और घरेलू काम काज करने वाली सतरूपा की मां को अपनी बेटी पर गर्व है, क्योंकि पढ़ाई पूरी करने के बाद सतरूपा आज न केवल आत्मनिर्भर है, बल्कि परिवार को भी आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। नवा रायपुर के स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज में नौकरी कर रही सतरूपा ने मेहनत और लगन से तरक्की की राह पकड़ ली। पहले साल में ही उसे पदोन्नति मिली और उसका वेतन बढ़ा, जिससे उसने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती दी। नवा रायपुर में स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज ने 180 और टेली परफॉर्मेंस ने 80 पदों पर भर्ती की है। इसके अलावा, टेली परफॉर्मेंस ने 100 और कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बनाई है और सीएसएम टेक्नोलॉजीज ने 200 प्रोफेशनल्स की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। यह न केवल नवा रायपुर के लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सकारात्मक बदलाव के संकेत है।

नवा रायपुर के आईटी हब बनने की प्रक्रिया में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रायपुर और नवा रायपुर के बीच आईटी पेशेवरों के लिए मुफ्त बस सेवा की तथा स्क्वायर बिजनेस सर्विसेज के कर्मचारियों के लिए आवासीय समाधान भी उपलब्ध कराने की योजना है। सीबीडी सेक्टर 21 में अत्याधुनिक कार्यालयों का निर्माण किया जा रहा है, जो कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करेंगे।

नवा रायपुर में आईटी क्षेत्र के विकास के साथ ही आने वाले समय में 10,000 से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न होने की संभावना है।

विकसित भारत की तर्ज पर 2047 तक बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : वित्त मंत्री चौधरी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : गुजरात के रेगिस्तान कच्छ में डेढ़ लाख करोड़ रूपए की लागत से 34 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन करने, गरीब युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के विकास को केंद्रित करते हुए वर्ष 2047 तक आजादी के अमृतकाल में विकासशील भारत से विकसित भारत बनाने के लिए देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी दृढ़ संकल्पित हैं और वह लक्ष्य प्राप्ति के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। विकसित भारत की तर्ज पर हम सबको 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है, इसका विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जा रहा है। उक्त वक्तव्य छत्तीसगढ़ के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मंत्री  ओ. पी. चौधरी ने गुरूवार को कोरबा में केंद्रीय बजट 2024-25 विषय पर आयोजित प्रबुद्ध जनसंवाद में व्यक्त किए।


उन्होंने केंद्रीय बजट 2024-25 पर संवाद करते हुए कहा कि आज दुनिया में भारत 28-29 वर्ष की औसत आयु से सबसे युवा देश है। इस युवाशक्ति को ध्यान में रखकर विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने मेक इन इण्डिया की थीम को प्रोत्साहित किया है। इसके तहत भारत में देशी उत्पादकों पर टैक्स कम किया है, ताकि लोकल से ग्लोबल तक का सफर आसानी से तय किया जा सके। इसके साथ ही देश में कारखानों, औद्योगिक निर्माण इकाई स्थापित करने वाले युवा जो कि ईपीएफओ में पंजीकृत हैं उन्हें 15 हजार रूपए मासिक देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने के लिए और औद्योगिकीकरण को ध्यान में रखते हुए देश के 500 उद्योगों का चिन्हांकन किया है जहां पर आगामी 05 वर्ष में 01 करोड़ युवाओं को 05 हजार रूपए मासिक इंसेंटिव दिया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के कौशल उन्नयन के लिए देश के 01 हजार आईटीआई औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को प्रोन्नत किया जाएगा। कामकाजी महिलाओं, शिशुवती माताओं के लिए अनुकुल वातावरण के छात्रावास बनाए जाएंगे। गरीब एवं कमजोर वर्ग के ग्रामीणों के लिए पिछले 10 वर्षों में 04 करोड़ आवास बनाए गए हैं और आगामी 05 वर्षों में 03 करोड़ ग्रामीणों के लिए घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

केंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री शहरी आवास 2.0 के तहत शहरी क्षेत्रों में 10 लाख करोड़ का निवेश करके 01 करोड़ शहरी आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान के तहत 63 हजार ग्रामों के 05 करोड़ आदिवासियों को उन्नत किया जाएगा। ई-कॉमर्स निर्यात सेंटर से लोकल कलाकारों के उत्पाद, कलाकृतियों को अच्छे दाम मिल सकेंगे। देश में 500 नए औद्योगिक पार्क बनाए जाएंगे जिसमें युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। वित्त मंत्री  चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश रेल मार्ग, वायु मार्ग से संपर्क है तथा देश के केंद्र में है और औद्योगिक अनुकुल वातावरण यहां उपलब्ध है। इस दृष्टि से प्रदेश में रोजगार एवं औद्योगिक गतिविधियों को भविष्य में और भी बल मिलेगा, जिसका लाभ प्रदेशवासियों को मिलेगा। वर्तमान समय में प्रासंगिक इलेक्ट्रिक व्हीकल में लीथियम की उपयोगिता महत्वपूर्ण है, जिसका बड़ा भण्डार कटघोरा में मिला है। देश एवं प्रदेश में आधारभूत अधोसंरचना के निर्माण, विभिन्न क्षेत्रों में कृषि, आवागमन की सुविधाओं का विस्तार तेज गति से किया जा रहा है, जिसके आधार पर हम सब विकसित भारत की तर्ज पर 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे।

राज्य की स्थापना दिवस 01 नवंबर 2024 को विकसित छत्तीसगढ़ का विजन डॉक्यूमेंट जनता को समर्पित किया जाएगा। केंद्रीय बजट 2024-25 विषय पर आयोजित प्रबुद्ध जनसंवाद में चार्टर अकाउंटेंट, अधिवक्तागण, चिकित्सकगण, शिक्षक एवं आचार्य, पत्रकार, बैंकर्स सहित विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजीवी उपस्थित थे।



सांय-सांय जाएगी मितानिन बहनों के बैंक खाते में राशि, मुख्यमंत्री बोले, स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार है मितानिन बहनें

No comments Document Thumbnail

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना पर काम करना शुरू कर दिया है और इसकी शुरूआत स्वस्थ छत्तीसगढ़ की बात के साथ की है। मुख्यमंत्रीसाय ने आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में राज्य भर से आई हुई हजारों मितानिन बहनों के सामने कहा कि उनकी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और वो राज्य मे सुशासन की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस सफर में राज्य भर में काम कर रही लगभग 72 हजार मितानिन बहनों का भी अमूल्य योगदान है जिनके दम पर राज्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में अभूतपूर्व सुधार हासिल करने मे कामयाब हुआ है।


इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मितानिन बहनों को नवा सौगात देते हुए उन्हें हर माह उनके प्रोत्साहन राशि को सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करने की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर राज्य स्तर से मितानिन प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में अंतरण किया। इस अंतरण से राज्य भर की मितानिन बहनों के खाते में 90 करोड़ 8 लाख 84 हजार 20 रुपए का अंतरण हुआ। इस राशि में केंद्र एवं राज्य के अंश के साथ ही मितानिन प्रोत्साहन राशि भी शामिल है। ये राशि 69 हजार 607 मितानिन बहनें, 3 हजार 448 मितानिन प्रशिक्षक, 289 ब्लॉक समन्वयक, 176 स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, 26 शहरी क्षेत्र समन्यवक एवं 285 मितानिन हेल्प डेस्क समन्वयक को राज्य स्तर से एक साथ भुगतान की गई।

मुख्यमंत्री ने मितानिन बहनो को संबोधित करते हुए कहा कि पहले उन्हें कई चरणों में अटक अटक कर राशि मिलती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और हर महीने सांय सांय उनके खाते में पैसे आएंगे। उन्होंने कहा कि मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार हैं जो सुदूर क्षेत्रों में जाकर भी इमानदारी से काम करती हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.