Media24Media.com: वार्तालाप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वार्तालाप. Show all posts
Showing posts with label वार्तालाप. Show all posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखपति दीदी मनकुंवारी बाई से करेंगे वार्तालाप

No comments Document Thumbnail

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन झारखण्ड के हजारीबाग में पीएम जनमन मेगा इवेंट में हितग्राहियों से वार्तालाप करेंगे। छत्तीसगढ़ के लिए यह सौभाग्य का विषय होगा कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की मनकुंवारी बाई से प्रधानमंत्री वार्तालाप करेंगे।

जशपुर जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जनमन योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के बगीचा विकासखण्ड के ग्राम कुटमा निवासी मनकुंवारी बाई को झारखण्ड के हजारीबाग में 02 अक्टूबर 2024 को होने वाले पीएम-जनमन के मेगा इवेंट आमंत्रित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार के मनकुंवारी बाई कृषि कार्य के साथ ही अन्य गतिविधियों में जुड़कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। मनकुंवारी कृषि कार्य के साथ-साथ बत्तख पालन, तेंदूपत्ता, महुआ, चिरौंजी एवं साल बीज संग्रहण कर बिक्री का कार्य कर रही हैं एवं वर्तमान में प्रतिवर्ष 2 लाख 70 हजार की आय अर्जित कर लखपति दीदी बन गई है। मुनकंवारी बाई आज सोमवार को जशपुर से झारखण्ड हजारीबाग के लिए रवाना हो गई है।

PIB द्वारा अंबिकापुर में मीडिया कार्यशाला ‘‘वार्तालाप‘‘ का आयोजन

No comments Document Thumbnail

अम्बिकापुर। केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पत्रकारों के लिए अंबिकापुर में मीडिया कार्यशाला ‘‘वार्तालाप‘‘ का आयोजन किया गया। पत्र सूचना कार्यालय रायपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय की राज्यमंत्री रेणुका सिंह थी। इस मौके पर श्रीमती सिंह ने केन्द्र सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए पांच संकल्पों के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी उन्होंने पत्रकारों का आह्वान किया कि वे योजनाओं के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दें,



ताकि हितग्राही, शासकीय योजनाओं का लाभ ले सके, जिससे देश का भी विकास होगा। कार्यशाला में पत्र सूचना कार्यालय रायपुर के निदेशक कृपाशंकर यादव ने जिला, ग्रामीण और आदिवासी अंचल के पत्रकारों को केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.