Media24Media.com: वारदात को अंजाम

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वारदात को अंजाम. Show all posts
Showing posts with label वारदात को अंजाम. Show all posts

राजधानी में प्रॉपर्टी डीलर के घर लाखों की चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी में चोरों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामला माना थाना का हैं। जानकारी के अनुसार,सिद्धि विनायक कॉलोनी के रहने वाले सुरेंद्र साहू ने 18 नवम्बर को FIR दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि वो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं।


 शाम के करीब 6 बजे थे। वो अपनी बेटी और पत्नी के साथ पास के ही गार्डन में टहलने गए हुए थे। वो डेढ़ घंटे बाद घर वापस लौटे तो मेन गेट में ताला लगा हुआ था। जब वह बेडरूम के अंदर दाखिल हुए तो उन्होंने देखा कि खिड़की की रॉड टूटी पड़ी थी। 

दंपती ने देखा कि बेडरूम का पूरा सामान बिखरा हुआ था। आलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। चोर ने अलमारी के अंदर रखे लाल रंग के बैग से 7 लाख रुपए कैश चोरी कर लिए थे। इसके अलावा अलमारी में रखे लाखों के सोने-चांदी के गहने, जिसमें 4 गले का हार सेट, कंगन, मंगलसूत्र, अंगूठी, चूड़ी समेत कैश और गहने मिलाकर करीब 21 लाख रुपए का माल पार कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। बहरहाल पुलिस आगे की कार्यवाई में जुट गई हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.