Media24Media.com: वायुसेना

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label वायुसेना. Show all posts
Showing posts with label वायुसेना. Show all posts

रानी सागर के किसान रामनारायण के बेटे मनीष बना सब इंस्पेक्टर

No comments Document Thumbnail

 आरंग। प्रतिभा अभावों में पलती है।इस बात को चरितार्थ कर दिखाया है रानी सागर के किसान रामनारायण साहू के सुपुत्र 26 वर्षीय मनीष साहू ने। उन्होंने काफी संघर्षों के पश्चात एस आई की परीक्षा पास कर अपने माता-पिता, गांव व अंचल का गौरव बढ़ाया है। काफी लंबे समय तक सृजन कोचिंग संस्थान आरंग में अध्ययन किए मनीष साहू ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,बहन यामनी व भारती साहू अपने गुरुजन छत्रधारी सोनकर, शंभू बंछोर, खिलेश चंद्राकार, दीपक चंद्राकार, तेजेश्वरी बघेल, सृजन कोचिंग संस्थान आरंग व अपने मित्र रवि चंद्राकर व अन्य मित्रों को दिया है।


उन्होंने बताया 2018 में उनका सेलेक्शन वायुसेना में एअर मैंन के पद पर हुआ था। तीन माह ट्रेनिंग के बाद उनका मन नहीं लगने से वह पद छोड़ दिया। पुनः 2022 में एस आई की परीक्षा दिलाया। 2023 में मेंस दिया, जुलाई में फिजिकल परीक्षा हुआ और सोमवार को रिजल्ट आया। उनके एसआई में सलेक्शन होने से उनके परिवार व गांव में हर्ष की लहर है। लोग घर पहुंच कर बधाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया उनका एक ही लक्ष्य था, सब इंस्पेक्टर बनना।


एक छोटे से गांव में लघु किसान परिवार से एस आई बनने तक का सफर तय करने में मनीष को काफी संघर्षों से गुजरना पड़ा। उनके माता-पिता व उनके परिवार बहुत खुश हैं। और अपने दो बेटियों को भी अधिकारी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं मनीष के इस उपलब्धि पर सृजन कोचिंग संस्थान व स्वयंसेवी सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन की प्रतिनिधि मंडल उनके घर पहुंचकर उन्हें मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दिए हैं।

भारतीय वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट की मौके पर ही मौत

No comments Document Thumbnail

 तेलंगाना में पिलाटस ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से वायुसेना के दो पायलटों की मौत हो गई है। भारतीय वायु सेना (IAF) के दो पायलटों की उस समय मौत हो गई जब उनका पिलाटस ट्रेनर विमान तेलंगाना के डंडीगल में वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना अधिकारियों ने बताया कि पायलटों में एक प्रशिक्षक और एक कैडेट शामिल है।


भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने बताया एएफए, हैदराबाद से नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज सुबह एक पिलाटस पीसी 7 एमके II विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार दोनों पायलटों को घातक चोटें आईं। किसी भी नागरिक जीवन या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।


फिर उड़ेंगे मिग-21 विमान, वायुसेना ने जांच के बाद हटाई पाबंदी

No comments Document Thumbnail

दिल्ली। वायुसेना  की तीन स्क्वाड्रन में शामिल मिग-21 बाइसन विमान फिर उड़ान भर सकेंगे। राजस्थान के हनुमानगढ़ में 8 मई को हुए हादसे के बाद वायुसेना के लड़ाकू विमान मिग-21 बाइसन की उड़ानों पर लगी रोक हटा दी गई है।


सूत्रों के अनुसार वायुसेना के विमान बेड़े में शामिल 50 मिग-21 विमानों की तकनीकी रूप से अलग-अलग बैच में जांच के बाद उड़ानों की अनुमति दी गई है। हनुमानगढ़ में एक विमान रिहायशी ढाणी पर गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। इसके बाद मिग -21 बेड़े की जांच पूरी होने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने तक इनके उड़ान भरने पर रोक लगा दी थी।

एएलएच की उड़ानों को भी अनुमति

दो माह में तीन हादसों के बाद स्वदेश (AIR FORCE) में निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) की उड़ानों पर रोक लगा दी थी। अब थल सेना को सैन्य अभियानों के डीजीएमओ ने रुद्र, ध्रुव और हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टरों (एलएएच) के अग्रिम क्षेत्रों तक रसद पहुंचाने तथा राहत-बचाव कार्यों में इस्तेमाल की सशर्त इजाजत दी है। उड़ानों के लिए सेफ्टी क्लियरेंस सर्टिफिकेट हासिल करना जरूरी होगा। हालांकि इनकी प्रशिक्षण उड़ानों पर रोक रहेगी।

स्वदेशी हेलिकॉप्टर्स को सशर्त इजाजत

पिछले दो माह के दौरान तीन हादसे सामने आने के बाद स्वदेश निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) की उड़ानों पर भी रोक लगी है। अब सैन्य अभियानों के महानिदेशक (डीजीएमओ) ने रुद्र, ध्रुव व हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टरों (एलएएच) के अग्रिम क्षेत्रों तक रसद पहुंचाने तथा राहत व बचाव कार्यों जैसे आपातकालीन अभियानों में इस्तेमाल की सशर्त इजाजत दी है। इन उड़ानों के लिए भी सेफ्टी क्लियरेंस सर्टिफिकेट हासिल करना जरूरी होगा। इस बारे में डीजीएमओ ने गत 22 मई को आर्मी कमांड्स को लिखे पत्र में विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं।

 

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.